logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बखरी में दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख, तीन मवेशियों की मौत बखरी/बेगूसराय/ संवाददाता। बुधवार को बखरी प्रखंड क्षेत्र के चकचनरपत वार्ड संख्या 4 स्थित मुसहरी टोला में भीषण आग लगने से करीब 25 घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में तीन मवेशी जिंदा जल गए, जबकि घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण मुकेश यादव, पांडव यादव, राम प्रवेश शर्मा, परमानंद शर्मा, रोहित राय तथा दमकल की दो टीम के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी ओर राटन पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी देवो महतो के घर में भी आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के बीच मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत वो मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

5 hrs ago
user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
5 hrs ago

बखरी में दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख, तीन मवेशियों की मौत बखरी/बेगूसराय/ संवाददाता। बुधवार को बखरी प्रखंड क्षेत्र के चकचनरपत वार्ड संख्या 4 स्थित मुसहरी टोला में भीषण आग लगने से करीब 25 घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में तीन मवेशी जिंदा जल गए, जबकि घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण मुकेश यादव, पांडव यादव, राम प्रवेश शर्मा, परमानंद शर्मा, रोहित राय तथा दमकल की दो टीम के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी ओर राटन पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी देवो महतो के घर में भी आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के बीच मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत वो मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by India khabar Begusarai.
    1
    Post by India khabar Begusarai.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    50 min ago
  • 🚑 लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल – त्रिदेव इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का शुभारंभ 📝 सूर्यगढ़ा आसपास इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेदव इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की शुरुआत की गई है। इस अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा के साथ एक्स-रे, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर (OT), डायलिसिस, ईसीजी सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह अस्पताल आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, जहां अब गंभीर मरीजों को दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर अस्पताल को सजाया गया और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। 👉 अब क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। 📢
    1
    🚑 लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल – त्रिदेव इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का शुभारंभ
📝 
सूर्यगढ़ा आसपास इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेदव इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की शुरुआत की गई है। इस अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा के साथ एक्स-रे, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर (OT), डायलिसिस, ईसीजी सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह अस्पताल आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, जहां अब गंभीर मरीजों को दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर अस्पताल को सजाया गया और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
👉 अब क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।
📢
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    1
    Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • श्री राम कथा को लेकर निकालीं गयी भव्य शोभायात्रा। गौरा में आयोजित किया गया है राम कथा। शोभायात्रा में सौकडो श्रद्धालुओं ने लिया भाग।
    4
    श्री राम कथा को लेकर निकालीं गयी भव्य शोभायात्रा। गौरा में आयोजित किया गया है राम कथा। शोभायात्रा में सौकडो श्रद्धालुओं ने लिया भाग।
    user_Neilmani pintu
    Neilmani pintu
    Fitness Trainer भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • Anshuman Hero boss whatsapp 9262909531 छीन लूंगा हर वो चीज जिस पर सिर्फ मेरा हक है
    1
    Anshuman Hero boss whatsapp 9262909531 छीन लूंगा हर वो चीज जिस पर सिर्फ मेरा हक है
    user_अंशुमन निराला
    अंशुमन निराला
    बरौनी, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मटिहानी : छितरौर गंगा घाट पर दोस्तो के साथ स्नान के दौरान 20 वर्षीय सत्यम कुमार, पिता- भोला पंडित, निवासी रामपुर बसवन के डूबने से मौ#त। गोताखोरों द्वारा शव बरामद कर पोस्टमार्टम एवं आगे की कार्यवाही के लिए भेजा.....
    1
    मटिहानी : छितरौर गंगा घाट पर दोस्तो के साथ  स्नान के दौरान 20 वर्षीय सत्यम कुमार, पिता- भोला पंडित, निवासी रामपुर बसवन के डूबने से मौ#त। गोताखोरों द्वारा शव बरामद कर पोस्टमार्टम एवं आगे की कार्यवाही के लिए भेजा.....
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • 👉 सुबह ठंड, दोपहर में लू! बदलते मौसम में कैसे रहें सुरक्षित – डॉक्टर निशांत कुमार की खास सलाह डिस्क्रिप्शन: सुबह हल्की ठंड और दोपहर में तेज गर्मी (लू) का ये अजीब मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार, डिहाइड्रेशन और वायरल बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। शाम्हो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। 👉 क्या रखें सावधानी? सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें दोपहर में धूप और लू से बचें पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें बाहर निकलते समय सिर को ढकें बासी और खुला खाना खाने से बचें बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें 👉 अगर आप भी चाहते हैं कि आपके परिवार और गांव के लोग सुरक्षित रहें, तो इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें।
    1
    👉 सुबह ठंड, दोपहर में लू! बदलते मौसम में कैसे रहें सुरक्षित – डॉक्टर निशांत कुमार की खास सलाह
डिस्क्रिप्शन:
सुबह हल्की ठंड और दोपहर में तेज गर्मी (लू) का ये अजीब मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार, डिहाइड्रेशन और वायरल बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
शाम्हो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।
👉 क्या रखें सावधानी?
सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें
दोपहर में धूप और लू से बचें
पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें
बाहर निकलते समय सिर को ढकें
बासी और खुला खाना खाने से बचें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
👉 अगर आप भी चाहते हैं कि आपके परिवार और गांव के लोग सुरक्षित रहें, तो इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.