थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल के तहत जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदनपुर में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन बताते चले की पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके। इसी क्रम में आज दिनांक 22.04.2026 को जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी बाराबंकी जनपद से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल के तहत जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदनपुर में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन बताते चले की पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके। इसी क्रम में आज दिनांक 22.04.2026 को जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी बाराबंकी जनपद से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | #बाराबंकी #लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिव नाम गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा गेहूं, धान, खाने-पीने का सामान व अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पीड़ित गुलाब पांडे पुत्र स्व. मुरलीधर पांडे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालत यह है कि परिवार के पास न बिस्तर बचा है और न ही खाने-पीने का सामान। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। #BreakingNews #FireIncident #UPNews #BarabankiNews #HelpNeeded3
- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल के तहत जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदनपुर में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन बताते चले की पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके। इसी क्रम में आज दिनांक 22.04.2026 को जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत सैदनपुर में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी बाराबंकी जनपद से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट1
- मुजफ्फरनगर, थाना चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, एंवम थाना प्रभारी चरथावल सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पी,आर,वी ,के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। कि , 01, व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उस व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछड़े का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों की मदद से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त इरशाद पुत्र नफीस, निवासी टंकी के पास थाना खालापार को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था।जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त पैर मे गोली लग गई वह घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से,01, तमंचा 315 बोर,01, जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर2
- स्लग - यूपी बोर्ड की परीक्षा में बाराबंकी ने लहराया परचम एंकर - बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी में कक्षा दसवीं की 3 छात्रा अंशिका वर्मा पुत्री कुंदन लाल, अदिति वर्मा पुत्री विशाल सिंह, परी वर्मा पुत्री शैलेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश में टॉप 10 के लिस्ट में नाम हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में अंशिका ने 587 नंबर हासिल कर 97.83 प्रतिशत हासिल कर यूपी में पहला स्थान बनाया है। वही अदिति ने 585 नंबर हासिल कर 97.50 तो वही परी ने 584 नंबर हासिल कर 97.33 प्रतिशत हासिल किया हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन में भारी खुशी का माहौल है। और डोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया हैं। छात्राओं ने इस सफलता के पीछे अभिभावकों और अध्यापकों का हाथ बताया।2
- जनपद बाराबंकी प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC/UPPSC,JEE,NEET,ONE DAY EXAM आदि की तैयारी हेतु प्रतिभावान, मेधावी व लगनशील एवं परिश्रमी छात्र/छात्राओं के शिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद बाराबंकी मुख्यालय पर निःशुल्क ऑफलाइन कोचिंग सेन्टर क्रमशः राजकीय जिला पुस्तकालय, बाराबंकी व राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी में संचालित है। उक्त कोचिंग केन्द्रों में प्रवेश हेतु सभी वर्गो के इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा ऑफलाइन आवेदन पत्र भर कर वांछित संलग्नकों सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बाराबंकी में दिनांक 24 अप्रैल, 2026 से 16 मई, 2026 तक जमा किया जा सकता है। सिविल सेवा में प्रवेश हेतु छात्र/छात्रा द्वारा स्नातक उत्तीर्ण तथा अन्य समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कक्षा 11 व 12 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। संलग्नक :- आवेदन-पत्र का प्रारूप।1
- डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन, आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज #बाराबंकी मसौली बाराबंकी। राजकीय #औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर" नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन किया4
- लखनऊ पारा के भपटामऊ गांव में 55 वर्षी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल यहाँ सरदार कप्तान सिंह जिनकी उम्र लगभग (55) वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने बंद कमरे में अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली मौके पर राइफल पुलिस ने बरामद की गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर सरदार कप्तान सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया1
- ब्रेकिंग न्यूज लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालही पुरवा भिलवल गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पृथ्वीराज पुत्र हरिश्चंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है सूचना पर पहुंची लोनी कटरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है1