Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम चंद्रवंशी जी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- औरंगाबाद जिले के दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कि गिरफ्तारी से औरंगाबाद मुखिया संघ अध्यक्ष सुजीत सिंह की दहाड़1
- औरंगाबाद जिला पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप हुए चर्चित व्यवसायी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने न केवल हत्या की साजिश रचने वालों को पकड़ा है, बल्कि उस मुख्य शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने गैलेक्सी मेडिकल के मालिक मो. जुनैद अहमद पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस पूरे मामले में ‘प्रोफेशनल हिट’ के एंगल का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार भी जब्त किए हैं।1
- रफीगंज शहर के लोहार गली में सतचंडी महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को जल यात्रा के साथ शुरू हुई। जल यात्रा के उपरांत बुधवार रात्रि में झांसी की कथा वाचक उषा रामायणी द्वारा प्रवचन की शुरुआत की गई। यह आयोजन प्रत्येक रात्रि आगामी 8 फरवरी 2026 तक की जाएगी। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोहार गली स्थित देवी मंदिर में से नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा करना है।1
- डिहरी नगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डिहरी रेलवे स्टेशन की सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव मामले में मृतका के पति क्यामुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया है। डिहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अतुलेश झा ने बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूछताछ में क्यामुद्दीन ने पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने की बात स्वीकार की और गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल की। हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंक दिया गया। मृतका की पहचान मैरून खातून उर्फ मैरून निशा, निवासी जक्की बिगहा के रूप में हुई है। इस मामले में इरफान आलम और राजु शेख मंसूरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एफएसएल जांच के साथ आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।1
- नदरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह डोभी से महेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट डोभी प्रखंड के नदरपुर गाँव के खेल मैदान में 4 फरवरी बुधवार की दोपहर करीब एक बजे भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नदरपुर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, डोभी के लोकप्रिय युवा नेता भगत यादव एवं रवि यादव, और एसएसबी (SSB) कैंप के कमांडेंट सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। टूर्नामेंट की शुरुआत ssb कमांडेंट सनोज कुमार के द्वारा क्रिकेट खेल के बाद की गई। टूर्नामेंट का मुकाबला माँ कुलेश्वरी टीम और भदैया क्लब टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, भदैया क्लब ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद माँ कुलेश्वरी टीम को 40 रनों से पराजित कर जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भदैया क्लब के खिलाड़ी फैजान खान को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी/गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।1
- परीक्षा के अत्यधिक मानसिक तनाव में एक छात्र जंगल की ओर भाग गया, जिसे प्रतापपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज पाँच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घटना बुधवार की है। दोपहर करीब 2:30 बजे मैराग खुर्द निवासी सत्येन्द्र यादव ने प्रतापपुर थाना को सूचना दी कि उनका पुत्र अमजीत कुमार (कक्षा 10वीं), पीएम श्री उच्च विद्यालय योगियारा में परीक्षा देने के बाद बिना किसी को बताए लापता हो गया है। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक आयोजित थी, जिसके बाद छात्र घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर प्रतापपुर पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम विद्यालय, आसपास के गांवों और परिजनों से पूछताछ में जुट गई। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अमजीत कुमार दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसमें उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से फ्रेक्चर हो गया था। वर्तमान में वह हाथ से ठीक से लिख नहीं पाता है। पुलिस को यह भी बताया गया कि परीक्षा समाप्ति के बाद अमजीत ने दोस्तों से कहा था कि उसकी परीक्षा अच्छी नहीं गई है, जिससे वह काफी तनाव में था। इसके बाद वह परीक्षा केंद्र से निकलकर कहीं चला गया। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर योगियारा पंचायत के आसपास के गांवों, जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गुरुवा लोहड़ी पहाड़ के जंगल में एक चरवाहे ने सूचना दी कि उसने कुछ समय पहले एक बच्चे को अकेले पहाड़ी की ओर जाते देखा है। इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ जंगल में तलाशी तेज कर दी। लगातार खोजबीन के दौरान पहाड़ी की चोटी पर पानी के निशान मिलने से पुलिस को सुराग मिला। इसी आधार पर घने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जंगल में भागते हुए एक बच्चे को पकड़ लिया, जिसकी पहचान अमजीत कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में छात्र ने बताया कि हिन्दी की परीक्षा अपेक्षा के अनुसार नहीं जाने और शारीरिक कमजोरी के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था, इसी तनाव में वह बिना बताए जंगल की ओर चला गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर उसके पिता सत्येन्द्र यादव को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।1
- बिहार में एक गांव के सभी ब्राह्मणों पर हुआ FIR तो हो गया वीडियो वायरल... दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना में एक अनोखा FIR दर्ज हुआ है। अब तक 12 लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। यह मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक असर्फी पासवान के द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें में पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं 70 ब्राह्मण लोगों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों लोगों को आरोपी बनाया गया है।1