Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nitish Bajpai
More news from Hardoi and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीडियो हम पुष्टि नही करते है...वायरल वीडियो है।1
- अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" लापरवाही पर उठे सवाल यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।4
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र में नेवलिया गांव में मिशन सत्य के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया , और उनका महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 1090 वीमेन हेल्पलाइन जैसे नंबरों की जान विस्तार से जानकारी दी गई वह सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा द्वारा गांव गांव जाकर महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है उनकी इस पहल से ग्रामीण सराहना कर रहे हैं.।1
- मितौली (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश और ओलों ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खासकर गेहूं और सरसों की तैयार खड़ी फसलों को इस प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।1
- Post by Ankit Singh4
- नगर पालिका में 3महीने से ज्यादा समय हो गया है और कई बार शिकायत पत्र दिये हुऐ हैं अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है न कोई सड़क बनी और न कोई साफ-सफाई हुई है ना ही कोई नाला बना अधिकारी शिकायत को अनदेखा कर देते है कुछ दिनो के बाद बरसात का पानी मोहल्ले के घरों में भर जायेगा और कई हफ्तों तक भरा रहता है लेकिन नगर पालिका के अधिकारीयों को शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते3
- #हरदोई। जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अज्ञात कारणों से खलिहान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ झांसी में लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती टोल कर्मियों से बहस और हंगामा करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण 3 अप्रैल 2026 का है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद झांसी पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। थाना सकरार के प्रभारी निरीक्षक को टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे प्रकरण की तथ्यपरक जांच करने को कहा गया है। साथ ही, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1