logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते दिखे मंडी सचिव, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीडियो हम पुष्टि नही करते है...वायरल वीडियो है।

3 hrs ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
3 hrs ago

ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते दिखे मंडी सचिव, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीडियो हम पुष्टि नही करते है...वायरल वीडियो है।

More news from Hardoi and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीडियो हम पुष्टि नही करते है...वायरल वीडियो है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
इस वीडियो हम पुष्टि  नही करते है...वायरल वीडियो है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • Post by Dharmendra Yadav Dharmendra Yadav
    2
    Post by Dharmendra Yadav Dharmendra Yadav
    user_Dharmendra Yadav Dharmendra Yadav
    Dharmendra Yadav Dharmendra Yadav
    मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया ​सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। ​परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ ​शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। ​अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। ​मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। ​परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। ​प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। ​एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" ​लापरवाही पर उठे सवाल ​यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।
    4
    ​अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता
अटरिया ​सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए।
​परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ
​शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे।
​अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की।
​मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए।
​परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई।
​प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए।
अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है।
​एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।"
​लापरवाही पर उठे सवाल
​यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • उन्नाव - सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के लिए एलपीजी की कमी से बच्चों पर बोझ स्कूल में गैस न होने पर शिक्षक शिशिर यादव ने दो कक्षाओं के बच्चों को लकड़ी चुनने के लिए भेजा, बच्चे लकड़ियां लाकर खाना बनवाते थे एक बच्चा लकड़ी नहीं ला सका तो शिक्षक ने उसे सजा दी, मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया
    1
    उन्नाव - सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के लिए एलपीजी की कमी से बच्चों पर बोझ
स्कूल में गैस न होने पर शिक्षक शिशिर यादव ने दो कक्षाओं के बच्चों को लकड़ी चुनने के लिए भेजा, बच्चे लकड़ियां लाकर खाना बनवाते थे
एक बच्चा लकड़ी नहीं ला सका तो शिक्षक ने उसे सजा दी, मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ में प्रशासन द्वारा अवैध कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    1
    हापुड़ में प्रशासन द्वारा अवैध कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Hardoi ब्रेकिंग बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान Today 04/05/2026
    1
    Hardoi ब्रेकिंग 
बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान 
Today 04/05/2026
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ झांसी में लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती टोल कर्मियों से बहस और हंगामा करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण 3 अप्रैल 2026 का है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद झांसी पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। थाना सकरार के प्रभारी निरीक्षक को टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे प्रकरण की तथ्यपरक जांच करने को कहा गया है। साथ ही, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
झांसी में लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती टोल कर्मियों से बहस और हंगामा करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह प्रकरण 3 अप्रैल 2026 का है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद झांसी पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।
झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। थाना सकरार के प्रभारी निरीक्षक को टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे प्रकरण की तथ्यपरक जांच करने को कहा गया है। साथ ही, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.