logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: खुले नाले में गिरा चार वर्षीय मासूम ! खेत में मिला शव

10 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

CITY NEWS: खुले नाले में गिरा चार वर्षीय मासूम ! खेत में मिला शव

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर *माँ शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन* कानपुर नगर -रविवार को कल्याणपुर आवास विकास केशव पुरम स्थित माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने अपने सफल व्यापारिक एवं सेवा भावी सफर के 21वर्ष पूरे कर लिए हैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम आयोजक /डायरेक्टर सुरजीत पाल सिंह द्वारा विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया बीते दो दशकों में इस मेडिकल स्टोर ने न केवल दवाओं की आपूर्ति की है बल्कि मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सही मार्गदर्शन और सेवा प्रदान करके समाज में एक विशेष पहचान बनाई है इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के प्रसिद्ध अभिनेता तिवारी जी रोहिताश्व गौड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई सामाजिक कार्य नहीं है माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने पिछले 21वर्षों से क्षेत्र में जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है वह अत्यंत सराहनीय है समारोह के दौरान स्टोर के ओनर सुरजीत पाल ने सभी अतिथियों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारे 21वर्षों के इस सफल सफर का श्रेय हमारे सम्मानित ग्राहकों और क्षेत्रीय नागरिकों के अटूट विश्वास को जाता है हमारा हमेशा से यही संकल्प रहा है कि हर मरीज को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उचित मार्गदर्शन मिल सके आगे भी हम इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते रहेंगे कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी भाजपा नेता रवि बाजपेई व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ग्राहकों और अजीत पाल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन को यादगार बनाया
    3
    उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
*माँ शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन*
कानपुर नगर -रविवार को कल्याणपुर आवास विकास केशव पुरम स्थित माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने अपने सफल व्यापारिक एवं सेवा भावी सफर के 21वर्ष पूरे कर लिए हैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम आयोजक /डायरेक्टर सुरजीत पाल सिंह द्वारा विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया बीते दो दशकों में इस मेडिकल स्टोर ने न केवल दवाओं की आपूर्ति की है बल्कि मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सही मार्गदर्शन और सेवा प्रदान करके समाज में एक विशेष पहचान बनाई है इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के प्रसिद्ध अभिनेता तिवारी जी रोहिताश्व गौड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई सामाजिक कार्य नहीं है माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने पिछले 21वर्षों से क्षेत्र में जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है वह अत्यंत सराहनीय है समारोह के दौरान स्टोर के ओनर सुरजीत पाल ने सभी अतिथियों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारे 21वर्षों के इस सफल सफर का श्रेय हमारे सम्मानित ग्राहकों और क्षेत्रीय नागरिकों के अटूट विश्वास को जाता है हमारा हमेशा से यही संकल्प रहा है कि हर मरीज को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उचित मार्गदर्शन मिल सके आगे भी हम इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते रहेंगे कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी भाजपा नेता रवि बाजपेई व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ग्राहकों और अजीत पाल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन को यादगार बनाया
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बेईमान अवसरवादी अपराधिक प्रवृत्ति चरित्रहीन को वोट देकर नेता बनायेंगे तो उत्पीड़न होंगे
    1
    बेईमान अवसरवादी अपराधिक प्रवृत्ति चरित्रहीन को वोट देकर नेता बनायेंगे तो उत्पीड़न होंगे
    user_Rana Sarkar Lodhi
    Rana Sarkar Lodhi
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर 48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो फर्रुखाबाद/नवाबगंज। जनपद में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है और कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों को फसल खराब होने और सड़ने की चिंता सताने लगी है। ग्राम पंचायत कक्योली क्षेत्र के किसानों के अनुसार, इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर धान के पौधे पानी में डूब गए हैं, जबकि कुछ खेतों में फसल गिर भी गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान रामकिशन, गंगादयाल, महेंद्र और जमालुद्दीन ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाई है। अब लगातार बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा तो धान की बालियों और पौधों में सड़न लग सकती है, जिससे तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। पानी से लबालब खेतों में खड़ी फसल की स्थिति देखने में भी परेशानी हो रही है। जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है, वहां फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से जल्द पानी निकलने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से उनकी लागत और मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के चलते अब किसानों की निगाहें मौसम के रुख और खेतों से पानी की निकासी पर टिकी हुई हैं।
    2
    48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर
48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर
दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो 
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। जनपद में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है और कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों को फसल खराब होने और सड़ने की चिंता सताने लगी है।
ग्राम पंचायत कक्योली क्षेत्र के किसानों के अनुसार, इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर धान के पौधे पानी में डूब गए हैं, जबकि कुछ खेतों में फसल गिर भी गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
किसान रामकिशन, गंगादयाल, महेंद्र और जमालुद्दीन ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाई है। अब लगातार बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा तो धान की बालियों और पौधों में सड़न लग सकती है, जिससे तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है।
किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। पानी से लबालब खेतों में खड़ी फसल की स्थिति देखने में भी परेशानी हो रही है। जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है, वहां फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से जल्द पानी निकलने का इंतजार है।
किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से उनकी लागत और मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
लगातार बारिश के चलते अब किसानों की निगाहें मौसम के रुख और खेतों से पानी की निकासी पर टिकी हुई हैं।
    user_दीपचंद्र दीक्षित
    दीपचंद्र दीक्षित
    Press advisory फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है। 30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें। आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)
    2
    हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी

हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। 
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है।
30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।
वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है।
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें।
आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)
    user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सौरिख में 30 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार* मुनीश सिंह *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोदावरी पुल अंडरपास के पास की गई, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए सर्वा मोड़ के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 18 पेटी हाफ बोतल शामिल हैं। कुल 252 लीटर शराब की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान शिवकुमार (21) निवासी मैनपुरी और प्रदीप (26) निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को सीज कर दिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। *सौरिख में 30 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार* मुनीश सिंह *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोदावरी पुल अंडरपास के पास की गई, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए सर्वा मोड़ के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 18 पेटी हाफ बोतल शामिल हैं। कुल 252 लीटर शराब की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान शिवकुमार (21) निवासी मैनपुरी और प्रदीप (26) निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को सीज कर दिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    *सौरिख में 30 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार*
मुनीश सिंह
 *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोदावरी पुल अंडरपास के पास की गई, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए सर्वा मोड़ के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 18 पेटी हाफ बोतल शामिल हैं। कुल 252 लीटर शराब की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान शिवकुमार (21) निवासी मैनपुरी और प्रदीप (26) निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को सीज कर दिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
*सौरिख में 30 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार*
मुनीश सिंह
*सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोदावरी पुल अंडरपास के पास की गई, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए सर्वा मोड़ के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 12 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 18 पेटी हाफ बोतल शामिल हैं। कुल 252 लीटर शराब की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान शिवकुमार (21) निवासी मैनपुरी और प्रदीप (26) निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को सीज कर दिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता। इस भीषण संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया। कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता 

हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस
हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता 
हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता।
इस भीषण संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया।
कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान
रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी
जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देखते रहिए शुरू एप पर हर खबर आप तक छोटी हो या बड़ी खबर सुनिये किया बोल रही है
    1
    देखते रहिए शुरू एप पर हर खबर आप तक छोटी हो या बड़ी खबर 
सुनिये किया बोल रही है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • CITY NEWS: खुले नाले में गिरा चार वर्षीय मासूम ! खेत में मिला शव
    1
    CITY NEWS: खुले नाले में गिरा चार वर्षीय मासूम ! खेत में मिला शव
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.