Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chandil : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... Seraikella | Chandi : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल न्यू बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक और लंबे जाम को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। BreakingNews | chandilnews | suryodaysamvaad
Awaz Now Darpan
Chandil : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... Seraikella | Chandi : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल न्यू बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक और लंबे जाम को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। BreakingNews | chandilnews | suryodaysamvaad
More news from झारखंड and nearby areas
- Seraikella | Chandi : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल न्यू बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक और लंबे जाम को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। BreakingNews | chandilnews | suryodaysamvaad1
- Mumbai : मुंबई में Lenskart स्टोर पर विवाद : तिलक पर रोक के आरोप, कंपनी ने किया खंडन... National News : मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाजिया इलाही खान कर्मचारियों से तिलक व कलावा को लेकर बातचीत करती दिखीं। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों से रोका गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। फिलहाल प्रशासनिक जांच की पुष्टि नहीं है और लोगों से सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। MumbaiNews | Lenskart | ReligiousFreedom1
- पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपाड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिले जीवित बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया. भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह 11 बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. बम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का बताया जा रहा है. यूएसए एएनएम 64 मार्का वाले अमेरिका निर्मित बमों को सेना के विशेषज्ञों ने 20 फीट का गहरा गड्ढा खोदकर डायनामाइट के जरिए ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि धमाके की गूंज दूर तक सुनायी दी. विस्फोट होते ही लगभग 100 मीटर उंचा धुंए का गुब्बार उठा. भारतीय सेना के कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व और लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर विस्फोट स्थल से 1 किलोमीटर की दूरी में घेराबंदी की गयी थी. बंगाल-झारखंड सीमा पर लोगों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था. कलाइकुंडा एयरबेस को सूचित करने के बाद, सेना ने लगभग एक किमी की सुरक्षित दूरी से डेटोनेटर के माध्यम से 227 किलोग्राम वजनी बम को विस्फोट किया. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बम को गड्ढे में रखकर बालू की बोरियों से ढका गया था. नदी की रेत के साथ आग व धुएं का गुब्बार करीब 100 मीटर की ऊंचाई तक आसमान में उठा. 15 अप्रैल को नदी के भीतर से बम मिला था, बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने एसएसपी को सूचित किया. उनके पहल पर सेना को सूचित किया गया था. पिछले चार दिनों से सेना की टीम इस ऑपरेशन की तैयारी में जुटी थी. जानकारों का कहना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ये बम गिराये गये होंगे, जो दशकों से नदी की रेत में दबे हुए थे.1
- चांडिल थाना क्षेत्र की न्यू बायपास रोड पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक ही बाइक पर सवार सिंहभूम कॉलेज के तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे में रोहित महतो नामक युवक की मौत हो गई ,जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल है। न्यू बायपास एनएच 32/ 18 पर भालूककोचा के पास बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। सभी छात्र सिंहभूम कॉलेज के बताए जा रहे हैं। चांडिल डैम से लौटते वक्त हुआ हादसा :- जानकारी के अनुसार तीन छात्र कॉलेज का कार्य पूरा करने के बाद चांडिल डैम गए थे। वहां से लौट के दौरान भालूककोचा के पास हादसा हो गया। पुरुलिया से जमशेदपुर आ रहे धनबाद के ट्रेलर संख्या JHO9BGO332 ने तेज रफ्तार में बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 50 फीट तक घसीटा ,बॉडी पूरी तरह से नष्ट :- हादसे से 20 वर्षीय रोहित महतो की मौत हो गई । रोहित ट्रेलर के पीचे के छक्के में फंसकर करीब 50 फीट तक घसीटा चला गया, जिससे उसकी बॉडी पूरी तरह नष्ट हो गई । वहीं बाइक पर सवार अन्य दो छात्र आकाश और क्रांति महतो छिटक कर बाहर गिर गए। दोनों घायल है। तीनों युवक नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस और स्थानीय ने संभाला मोर्चा:- सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बीरूवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विस्थापित अधिकार मंच के सहयोग से बॉडी को बेलचा से उठाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल में भर्ती कराया गया है जहां से रैपर करके उच्च स्तरीय उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। न्यू बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस दक्षिण पूर्वी रेलवे के पदाधिकारी और आरपीएफ को मिलाकर ठोस कदम उठाने होंगे। भारी वाहनों को स्पीड पर लगाम और नो एंट्री का सख्ती से पालन जरूरी है। आज हमने एक होनहार छात्र को खो दिया है। प्रशासन से मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायलों का मुक्त इलाज कराया जाए। विस्थापित अधिकार मंच ने रेलवे से पितकी फाटक पर ओवरब्रिज को जल्द बनाने की मांग की फिर दोहराई गई है। लोगों का कहना है कि आद्रा मंडल को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोजाना जाम से न सिर्फ समय बर्बाद होता है बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। आद्रा मंडल के पितकी रेलवे गेट पर रोजाना लगता है 5 किलोमीटर जाम , हादसे का बना कारण ; थाना प्रभारी बोले- हेलमेट होता तो बच सकती थी जान । दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जंक्शन का पितकी रेलवे फाटक आम लोगों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। गेट पर रोजाना जाम की समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। दोनों तरफ लगती है लंबी कतार:- पिटकी गेट बंद होते ही चांडिल गांगुडीह की तरह 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। वही पिटकी से नीमडीह थाना तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। स्कूली बच्चे , एम्बुलेंस ऑफिस जाने वाले लोग घंटों नहीं 24 घंटों जाम में फंसे रहते हैं। न्यू बाईपास पर हुए हादसे के बाद चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बीरवा ने पिटकी गेट जाम को भी हादसों की एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि जाम से बचने के चक्कर में वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं । पितकी गेट पर रोजाना जाम लगता है। इससे आम नागरिकों और बाइक चालकों को दिक्कत होती है। सभी से अपील है की बाइक चलाते समय सावधान रहे और हेलमेट जरूर पहनें। आज न्यू बाईपास पर जिन युवकों का एक्सीडेंट हुआ अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती। हम ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे से बात करेंगे। वहीं हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी चालक ने बताया ,अगर ट्रेलर चालक चाहता तो इन युवकों को बचा सकता था। गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण ही रोहित महतो की मौत हुई। ट्रेलर बहुत तेज था और उसने साइट नहीं दी। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। चालक फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास रोड पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक ही बाइक पर सवार सिंहभूम कॉलेज के तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे में रोहित महतो नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। न्यू बाईपास एनएच-32/18 पर भालुककोचा के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। सभी छात्र सिंहभूम कॉलेज के बताए जा रहे हैं। *चांडिल डैम से लौटते वक्त हुआ हादसा:* जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र कॉलेज का कार्य पूरा करने के बाद चांडिल डैम गए थे। वहां से लौटने के दौरान भालुककोचा के पास हादसा हो गया। पुरुलिया से जमशेदपुर जा रहे धनबाद के ट्रेलर संख्या JH09BG0332 ने तेज रफ्तार में बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। *50 फीट तक घसीटा, बॉडी पूरी तरह नष्ट:* हादसे में 20 वर्षीय रोहित महतो की मौत हो गई। रोहित ट्रेलर के पीछे के चक्के में फंसकर करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी बॉडी पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो छात्र आकाश और क्रांति महतो छिटककर बाहर गिर गए। दोनों घायल हैं। तीनों युवक नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमडी गांव के रहने वाले हैं। *पुलिस और स्थानीयों ने संभाला मोर्चा:* सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बीरूआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विस्थापित अधिकार मंच के सहयोग से बॉडी को बेलचा से उठाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल में भर्ती कराया गया है।जहां से रैपर करके उच्च स्तरीय उपचार के लिए एमजीएम हस्पताल भेजा गया।"न्यू बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस, दक्षिण पूर्वी रेलवे के पदाधिकारी और आरपीएफ को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। भारी वाहनों की स्पीड पर लगाम और नो-एंट्री का सख्ती से पालन जरूरी है। आज हमने एक होनहार छात्र खो दिया। प्रशासन से मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाए।"विस्थापित अधिकार मंच ने रेलवे से पितकी फाटक पर ओवरब्रिज को जल्द बनाने की मांग फिर दोहराई है। लोगों का कहना है कि आद्रा मंडल को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोजाना जाम से न सिर्फ समय बर्बाद होता है बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। आद्रा मंडल के पितकी रेलवे गेट पर रोजाना लगता है 5 किमी लंबा जाम, हादसे का बना कारण; थाना प्रभारी बोले- हेलमेट होता तो बच सकती थी जान । दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जंक्शन का पितकी रेलवे फाटक आम लोगों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। गेट पर रोजाना जाम की समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। *दोनों तरफ लगती है लंबी कतार:* पितकी गेट बंद होते ही चांडिल-गांगुडीह की तरफ 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। वहीं पितकी से नीमडीह थाना तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। स्कूली बच्चे, एंबुलेंस, ऑफिस जाने वाले लोग घंटों नहीं 24 घंटों जाम में फंसे रहते हैं। न्यू बाईपास पर हुए हादसे के बाद चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बीरूआ ने पितकी गेट जाम को भी हादसों की एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि जाम से बचने के चक्कर में वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। "पितकी गेट पर रोजाना जाम लगता है। इससे आम नागरिकों और बाइक चालकों को दिक्कत होती है। सभी से अपील है कि बाइक चलाते समय सावधान रहें और हेलमेट जरूर पहनें। आज न्यू बाईपास पर जिन युवकों का एक्सीडेंट हुआ, अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। हम ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे से बात करेंगे।" वहीं हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी चालक ने बताया,अगर ट्रेलर चालक चाहता तो इन युवकों को बचा सकता था। गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण ही रोहित महतो की मौत हुई। ट्रेलर बहुत तेज था और उसने साइड नहीं दी।" पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। चालक फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।3
- सिल्ली, /मध्य विद्यालय ग्राम विकास सिल्ली में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत अतिरिक्त साइंस लैब भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग और तकनीकी खामियों का आरोप लगाया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल भवन की छत पर बन रही अतिरिक्त साइंस लैब तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का निर्माण नहीं किया गया है। बिना सीढ़ी के ही लैब भवन का निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए लैब तक पहुंचना बड़ी समस्या बन सकता है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास 4 दिसंबर 2025 को सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो की उपस्थिति में मीणा देवी के करकमलों द्वारा किया गया था। भवन निर्माण की कुल लागत 30 लाख रुपये बताई गई है। स्थानीय लोगों ने लगाया घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप: स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है। साथ ही ईंट भी बेहतर गुणवत्ता की नहीं लगाई जा रही है। भवन निर्माण के दौरान नियमित पानी भी नहीं दिया जा रहा, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में भवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। छात्रों के लिए बन रही आधुनिक लैब: ज्ञात हो कि जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 354 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की आधुनिक लैब स्थापित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रैक्टिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे विज्ञान विषय को बेहतर ढंग से समझ सकें। अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला: विद्यालय प्राध्यापक सुधांशु रंजन प्रमाणिक ने कहा कि निर्माण कार्य जिला स्तर से कराया जा रहा है, इसलिए वे इस पर कुछ नहीं कह सकते। वहीं बीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें भवन निर्माण की जानकारी नहीं है। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता नंदलाल महतो से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। कांग्रेस ने डीसी से की जांच की मांग: निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोपों को लेकर रांची जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र गोस्वामी ने रांची उपायुक्त से जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए।1
- Seraikella | Chandi : चांडिल बायपास हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक की मौत, दो गंभीर.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल न्यू बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक और लंबे जाम को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के बुरूडीह गांव के सपना महतो, पिता -साईबु महतो ,माता- श्रीमती प्रभावती महतो,गांव बुरुडीह, पोस्ट -राजनगर ,थाना- राजनगर जिला -सरायकेला खरसावां , झारखंड एवम् बुबाई महतो ,पिता - शंकर महतो माता -श्रीमती नियती महतो ,गांव नीमडीह , पोस्ट - नीमडीह ,थाना -नीमडीह ,जिला -सरायकेला खरसावां, झारखंड के दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को शुभ विवाह धूमधाम से हुआ संपन्न। सोलह सावन बीत गया , बाबुल की अंगनाई में, बाबूल का घर छूट गया एक दिन की शहनाई में। दर्शनाभिलाषी :- राजेश महतो , सहदेव महतो ,कृष्णा महतो ,रनक महतो, गुलशन महतो एवं समस्त महतो परिवार।1
- सिल्ली:-सिल्ली पुलिस ने बुधवार के दिन लगभग 11 बजे एक अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक पर कटी हुई शव बरामद किया।पुलिस ने शव को किता और गौतम धारा स्टेशन के बीच ग्राम हरवाडीह के समीप पोल संख्या 368/24-22 से बरामद किया।सिल्ली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु रांची रिम्स भेज दिया और पहचान हेतु 72 घंटे के लिए रिम्स के शीत गृह में शव को रखा गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।1