केरल में श्रीराम ज्योति का श्रद्धापूर्वक पूजन, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत अयोध्या से लाई गई श्रीराम ज्योति का रविवार को केरल के पलक्कड़ जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन किया गया। चिटिलमचेरि स्थित चेरुनत्तरी भगवती मंदिर तथा वडक्कनचेरि के अई कुलंगारा भगवती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। श्रीराम भक्त मंडली के राष्ट्रीय सचिव श्रीमनउन्नी ने कहा कि केरल का भगवान श्रीराम से प्राचीन संबंध रहा है। उन्होंने अपने शोध का उल्लेख करते हुए केरल को प्राचीन किष्किंधा क्षेत्र बताया तथा कहा कि सुग्रीव, बालि और माता शबरी से जुड़े कई धार्मिक स्थलों का उल्लेख यहां मिलता है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हिन्दू एक्य वेदी के जिला सचिव सी. बाबू ने संभालीं। आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रीराम ज्योति की पूजा कर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
केरल में श्रीराम ज्योति का श्रद्धापूर्वक पूजन, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत अयोध्या से लाई गई श्रीराम ज्योति का रविवार को केरल के पलक्कड़ जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन किया गया। चिटिलमचेरि स्थित चेरुनत्तरी भगवती मंदिर तथा वडक्कनचेरि के अई कुलंगारा भगवती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। श्रीराम भक्त मंडली के राष्ट्रीय सचिव श्रीमनउन्नी ने कहा कि केरल का भगवान श्रीराम से प्राचीन संबंध रहा है। उन्होंने अपने शोध का उल्लेख करते हुए केरल को प्राचीन किष्किंधा क्षेत्र बताया तथा कहा कि सुग्रीव, बालि और माता शबरी से जुड़े कई धार्मिक स्थलों का उल्लेख यहां मिलता है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हिन्दू एक्य वेदी के जिला सचिव सी. बाबू ने संभालीं। आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रीराम ज्योति की पूजा कर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
- केरल में श्रीराम ज्योति का श्रद्धापूर्वक पूजन, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत अयोध्या से लाई गई श्रीराम ज्योति का रविवार को केरल के पलक्कड़ जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन किया गया। चिटिलमचेरि स्थित चेरुनत्तरी भगवती मंदिर तथा वडक्कनचेरि के अई कुलंगारा भगवती मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। श्रीराम भक्त मंडली के राष्ट्रीय सचिव श्रीमनउन्नी ने कहा कि केरल का भगवान श्रीराम से प्राचीन संबंध रहा है। उन्होंने अपने शोध का उल्लेख करते हुए केरल को प्राचीन किष्किंधा क्षेत्र बताया तथा कहा कि सुग्रीव, बालि और माता शबरी से जुड़े कई धार्मिक स्थलों का उल्लेख यहां मिलता है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हिन्दू एक्य वेदी के जिला सचिव सी. बाबू ने संभालीं। आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रीराम ज्योति की पूजा कर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।1
- उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में नजर आ रही है। कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार शामिल हुए। इस बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में बसपा की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और सपा, भाजपा, और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। जितेंद्र संखवार ने कहा कि नीला झंडा लेकर घूमने वाली पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथी का निशान वाला झंडा ही हमारा साथी है। कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद झींझक के कई पूर्व व वर्तमान पार्षद बसपा में शामिल हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान शामिल हुए लोगों ने बताया कि वे बीजेपी की नीतियों से परेशान होकर बसपा का दामन थाम रहे हैं और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। जितेंद्र संखवार ने बताया कि लगभग एक दर्जन वर्तमान और पूर्व पार्षद बसपा में शामिल हो चुके हैं, जो बीजेपी के लिए एक तगड़ा झटका है।1
- मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक कस्बा निवासी रेनू गौतम की तहरीर पर समीर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेनू गौतम ने आरोप लगाया है कि समीर गौतम उन्हें काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि समीर गौतम अपनी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें वायरल कर रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। इसके अलावा, फोन पर बात करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता रेनू गौतम वर्तमान में डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व में कानपुर नगर में भीम आर्मी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। मंगलपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब पांच बजे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कानपुर देहात के डेरापुर टाउन बिजली उपकेंद्र के भीतर से संविदा कर्मी ऋषभ कुमार की बाइक चोरी हो गई। बाइक की नंबर प्लेट UP 77 AU 0162 थी। चोरों ने सरकारी परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना इस सवाल को उठाती है कि जब सरकारी विभाग के दफ्तर और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? रात में पुलिस गश्त कहां सो रही थी? कानपुर देहात पुलिस से मांग की गई है कि वह इस मामले का तुरंत संज्ञान ले और चोरों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था बहाल करे। #KanpurDehat में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है!3
- श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को औरैया के आध्या होटल में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।3
- राजपुर पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन, 50 मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ संचारी रोग और सर्पदंश से बचाव के दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में सोमवार को आयोजित आरोग्य मेले में 50 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें दवाएं देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम में संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियां और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा ताजा व पौष्टिक भोजन करने की अपील की। साथ ही सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने के बजाय सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।1
- 22 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटियों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश राजपुर पुलिस ने 22 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार है। जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने वर्ष 2004 के मुकदमे में वांछित वारंटी मुनीम पुत्र सुंदरलाल तथा रामगोविंद पुत्र सुंदरलाल, दोनों निवासी खोजारामपुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 8/2004 में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को सुबह करीब 11 बजे न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नाथ एवं आरक्षी उदयवीर सिंह की प्रमुख भूमिका रही।1