Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद सांवरिया सेठ दर्शन गौ माता को राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद सांवरिया सेठ दर्शन गौ माता को राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- राजसमंद जिले के देलवाड़ा नगर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चारभुजा जी मंदिर, सदर बाजार से हुई, जहां से सभी गौ भक्त संकीर्तन करते हुए और शंखनाद के साथ एकत्रित हुए। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को प्रतीकात्मक रूप से अश्व की पीठ पर रखकर जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर संत श्री सीताराम जी एवं नंदी महाराज के सानिध्य में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा। देलवाड़ा नगर सहित तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में गौ भक्त इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, ताकि देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव या राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित दर्जे से नवाजने की मांग।गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने और “केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय” के गठन की मांग।गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के साथ पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को प्रोत्साहन देने की मांग। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो सेवक, गो पालक और गौ प्रेमी उपस्थित रहे।4
- परेश पंड्या नाथद्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने हेतु नाथद्वारा में उमड़ा जनसैलाब । नाथद्वारा नगर में आज ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में नाथद्वारा के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों व नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मधुर संकीर्तन के साथ सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में गौ-भक्त रिसाला चौक में एकत्रित हुए। यहाँ से गौ माता के सानिध्य में एक भव्य रैली की शुरुआत हुई। रैली में शामिल लोग "जय गौ माता, जय गोपाला" के उद्घोष के साथ झूमते नजर आए। रैली रिसाला चौक से प्रारंभ होकर चौपाटी, लाल बाजार, तेलीपुरा होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम रक्षा पारिख को राष्ट्रपति और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की गई है। 4
- Post by दिनेश चौहान पत्रकार, (गंगापुर) जिला भीलवाड़ा1
- उदयपुर जिले के मावली व घासा के साथ कई गांवो में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपे गए। मावली पुराना बस स्टैंड लगाए पाण्डाल में ग्रामीण भजन कीर्तन करते हुए एकत्रित हुए। गावों कस्बों, ढाणियों से महिलाओं द्वारा भी बड़ी संख्या में उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गौ वंश संरक्षण करने, गौ हत्या बंद करने आदि से संबंधित नारे लगाते हुए रैली मुख्य बाजार से मुख्य चौराहे एवं न्याय मार्ग की तरफ चल रही थी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। गौवंश नंदीमहाराज के मुख्य आथित्य व साधु संतों की उपस्थिति में मावली तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। सनातन धर्म के लिए मावली व्यापार मंडल द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर रैली झूलूस में पहूँच कर सहयोग प्रदान किया। इधर घासा तहसील मुख्यालय पर नागरिकों, गौ सेवकों एवं संत समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- राजस्थान से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जहां पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही एक नया टूरिज्म कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है, जो एक साथ तीन बड़े क्षेत्रों—कोटा, उदयपुर और भरतपुर को आपस में जोड़ेगा। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ सफर को आसान बनाना नहीं, बल्कि पर्यटकों को एक ही यात्रा में राजस्थान की विविधता का अनुभव कराना है। सूत्रों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के जरिए पर्यटक हरे-भरे जंगलों से लेकर शांत झीलों और बहती नदियों तक का आनंद एक ही ट्रिप में ले सकेंगे। यानी अब अलग-अलग जगहों पर जाने के बजाय एक सुव्यवस्थित रूट तैयार किया जाएगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा, साथ ही पर्यटन स्थलों के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड किया जाएगा। होटल, रिसॉर्ट, और अन्य सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि यह टूरिज्म कॉरिडोर न सिर्फ घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। खास बात यह है कि इस रूट में वाइल्डलाइफ, हेरिटेज और नेचर—तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी इस योजना को लेकर आधिकारिक घोषणा और टाइमलाइन का इंतजार है, लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो राजस्थान का टूरिज्म सेक्टर एक नए दौर में प्रवेश कर सकता है। 👉 कुल मिलाकर, यह टूरिज्म कॉरिडोर राज्य के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी रफ्तार देगा। RDX NEWS के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद, ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे |1
- माननीय सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया* *दक्षिण भारत एवं जोधपुर तक यात्रियों को मिली सीधी रेल सुविधा* कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20481/20482 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है। आज माननीय सांसद (झालावाड़-बारां) दुष्यंत सिंह ने बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में माननीय विधायक (बारां-अटरू) राधेश्याम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री धीरज गुप्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों एवं यात्रियों में हमसफर एक्सप्रेस के इस नए ठहराव को लेकर हर्ष का वातावरण रहा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस के बारां ठहराव का विवरण निम्नानुसार है — गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से बारां क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत (तिरुचिरापल्ली) एवं जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4