logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से, सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से... ✍️भेरूलाल गर्ग सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! शपथ ग्रहण करते ही किया पहला बड़ा ऐलान—अब भादू गांव में खुलेगी लाइब्रेरी! समारोह में उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक सहित सभी नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ग्राम पंचायत भादू की नई टीम में सरपंच राहुल चंदेल, उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड पंचों में वार्ड नंबर 1 से बालकिशन पारीक, वार्ड नंबर 2 से चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड नंबर 3 से अविनाश पालीवाल, वार्ड नंबर 4 से मुकेश दरोगा, वार्ड नंबर 5 से ममता कंवर, वार्ड नंबर 6 से राधेश्याम बलाई, वार्ड नंबर 7 से माया कुमार, वार्ड नंबर 8 से कमला भील तथा वार्ड नंबर 9 से राजू कंवर शामिल हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भादू के सरपंच से युवाओं को बड़ी उम्मीदें!

7 hrs ago
user_BHERU GARG
BHERU GARG
Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से, सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से... ✍️भेरूलाल गर्ग सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! शपथ ग्रहण करते ही किया पहला बड़ा ऐलान—अब भादू गांव में खुलेगी लाइब्रेरी! समारोह में उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक सहित सभी नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ग्राम पंचायत भादू की नई टीम में सरपंच राहुल चंदेल, उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड

पंचों में वार्ड नंबर 1 से बालकिशन पारीक, वार्ड नंबर 2 से चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड नंबर 3 से अविनाश पालीवाल, वार्ड नंबर 4 से मुकेश दरोगा, वार्ड नंबर 5 से ममता कंवर, वार्ड नंबर 6 से राधेश्याम बलाई, वार्ड नंबर 7 से माया कुमार, वार्ड नंबर 8 से कमला भील तथा वार्ड नंबर 9 से राजू कंवर शामिल हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भादू के सरपंच से युवाओं को बड़ी उम्मीदें!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हुतात्मा दिवस पर रक्तदान को लेकर युवाओ में मची होड़, कुल 160 यूनिट रक्त संग्रह हुआ भीलवाड़ा। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों की स्मृति मैं रक्तदान का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया। बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय योजना अनुसार हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा महानगर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रातः 11 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूज्य संत श्री बनवारीशरण जी महाराज काठियाबाबा हनुमान टेकरी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण गौड़,बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिया, उपाध्यक्ष भारत गेंगट और सहमंत्री सौम्या मेहता द्वारा मन्त्रौच्चरण के साथ भारत माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में सातो प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करते हुए भारत माता की जय,जय कारे वीर बजरंगी हर हर महादेव, फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है, देश का बल बजरंग दल आदि नारों के साथ रक्तदान शिविर में नारे लगाते हुए रक्तदान किया।रक्त संग्रह में महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से विहिप बजरंग दल द्वारा कुल 75 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया कि 1 नवंबर हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में आसिन्द जिले के बदनौर प्रखंड मैं 85 यूनिट का संग्रह हुआ।भीलवाड़ा जिले मैं कुल 160 यूनिट का संग्रह हुआ।
    1
    हुतात्मा दिवस पर रक्तदान को लेकर युवाओ में मची होड़, कुल 160 यूनिट रक्त संग्रह हुआ 

भीलवाड़ा। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों की स्मृति मैं रक्तदान का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया। बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय योजना अनुसार हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा महानगर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रातः 11 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूज्य संत श्री बनवारीशरण जी महाराज काठियाबाबा हनुमान टेकरी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण गौड़,बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिया, उपाध्यक्ष भारत गेंगट और सहमंत्री सौम्या मेहता द्वारा मन्त्रौच्चरण के साथ भारत माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में सातो प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करते हुए भारत माता की जय,जय कारे वीर बजरंगी हर हर महादेव, फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है, देश का बल बजरंग दल आदि नारों के साथ रक्तदान शिविर में नारे लगाते हुए रक्तदान किया।रक्त संग्रह में महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से विहिप बजरंग दल द्वारा कुल 75 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया कि 1 नवंबर हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में आसिन्द जिले के बदनौर प्रखंड मैं 85 यूनिट का संग्रह हुआ।भीलवाड़ा जिले मैं कुल 160 यूनिट का संग्रह हुआ।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से, सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से... ✍️भेरूलाल गर्ग सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता! शपथ ग्रहण करते ही किया पहला बड़ा ऐलान—अब भादू गांव में खुलेगी लाइब्रेरी! समारोह में उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक सहित सभी नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ग्राम पंचायत भादू की नई टीम में सरपंच राहुल चंदेल, उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड पंचों में वार्ड नंबर 1 से बालकिशन पारीक, वार्ड नंबर 2 से चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड नंबर 3 से अविनाश पालीवाल, वार्ड नंबर 4 से मुकेश दरोगा, वार्ड नंबर 5 से ममता कंवर, वार्ड नंबर 6 से राधेश्याम बलाई, वार्ड नंबर 7 से माया कुमार, वार्ड नंबर 8 से कमला भील तथा वार्ड नंबर 9 से राजू कंवर शामिल हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भादू के सरपंच से युवाओं को बड़ी उम्मीदें!
    2
    बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से, सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता!
बड़ी खबर मांडल तहसील की ग्राम पंचायत भादू से...
✍️भेरूलाल गर्ग
सरपंच बनते ही राहुल चंदेल ने दिखाई अपनी प्राथमिकता!
शपथ ग्रहण करते ही किया पहला बड़ा ऐलान—अब भादू गांव में खुलेगी लाइब्रेरी! समारोह में उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक सहित सभी नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ग्राम पंचायत भादू की नई टीम में सरपंच राहुल चंदेल, उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड पंचों में वार्ड नंबर 1 से बालकिशन पारीक, वार्ड नंबर 2 से चंद्रप्रकाश पारीक, वार्ड नंबर 3 से अविनाश पालीवाल, वार्ड नंबर 4 से मुकेश दरोगा, वार्ड नंबर 5 से ममता कंवर, वार्ड नंबर 6 से राधेश्याम बलाई, वार्ड नंबर 7 से माया कुमार, वार्ड नंबर 8 से कमला भील तथा वार्ड नंबर 9 से राजू कंवर शामिल हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भादू के सरपंच से युवाओं को बड़ी उम्मीदें!
    user_BHERU GARG
    BHERU GARG
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भीलवाड़ा शहर के वार्ड 59 में आवारा कुत्तो पर निगम का बड़ा एक्शन वार्ड 59 में आवारा कुत्तों पर निगम का एक्शन मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची डॉग कैचिंग टीम, क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद रविवार को हुई कार्रवाई भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 59 में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रविवार, 1 नवंबर को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत देने के साथ ही राजस्थान सरकार की जनसुनवाई हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता वार्ड की मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद को अवगत कराया और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर रविवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची। टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान होने से वार्ड में आमजन को राहत मिलेगी। नियमित कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की कि वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नियमित निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार कार्रवाई जारी रहे। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होने से आमजन को राहत मिलती है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
    4
    भीलवाड़ा शहर के वार्ड 59 में आवारा कुत्तो पर निगम का बड़ा एक्शन                           
वार्ड 59 में आवारा कुत्तों पर निगम का एक्शन
मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची डॉग कैचिंग टीम, क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद रविवार को हुई कार्रवाई
भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 59 में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रविवार, 1 नवंबर को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत देने के साथ ही राजस्थान सरकार की जनसुनवाई हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता
वार्ड की मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद को अवगत कराया और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम
क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर रविवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची। टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान होने से वार्ड में आमजन को राहत मिलेगी।
नियमित कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की कि वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नियमित निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार कार्रवाई जारी रहे। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होने से आमजन को राहत मिलती है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
    user_पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    Advertising agency बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भीलवाड़ा की तपोभूमि पर श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी तुलसी माता से विवाह कर वाले हैं धन्य धन्य भीलवाड़ा की पावन धरा जय श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी 🌹🌹🌹💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏
    1
    भीलवाड़ा की तपोभूमि पर श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी तुलसी माता से विवाह कर वाले हैं धन्य धन्य भीलवाड़ा की पावन धरा जय श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी 🌹🌹🌹💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏
    user_Shankar Mali
    Shankar Mali
    आटो रिक्शा चालक है भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं। गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं। फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी। शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं। आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया। युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है। अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    1
    डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए
राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।
गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं।
फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट
ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी।
शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर
आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं।
आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया।
युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का
आगामी पंचायती राज
चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    user_Yas News Channel S L Aacharya
    Yas News Channel S L Aacharya
    Court reporter रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नया खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट का भव्य स्वागत, शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट का ग्रामीणों ने ढोल-डीजे के साथ भव्य स्वागत किया। जीत के बाद गांव पहुंचने पर समर्थकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने जमकर नाचते हुए अभिनंदन किया। जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "ये मेरी जीत नहीं, ये आपकी जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं गांव के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगी।" ग्रामीणों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया और आशीर्वाद दिया। पूरे गांव में जश्न और खुशी का माहौल बना हुआ है।
    1
    नया खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट का भव्य स्वागत,
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट का ग्रामीणों ने ढोल-डीजे के साथ भव्य स्वागत किया।
जीत के बाद गांव पहुंचने पर समर्थकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने जमकर नाचते हुए अभिनंदन किया। जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच लाली जगदीश जाट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "ये मेरी जीत नहीं, ये आपकी जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं गांव के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगी।"
ग्रामीणों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया और आशीर्वाद दिया। पूरे गांव में जश्न और खुशी का माहौल बना हुआ है।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • पंचायत चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के रवानगी स्थल का किया निरीक्षण रवानगी से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आसींद/ ब्यावर, 1 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान दलों की रवानगी की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने रविवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर स्थित मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। आसींद मंजूर 9413889596
    2
    पंचायत चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के रवानगी स्थल का किया निरीक्षण
रवानगी से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आसींद/
ब्यावर, 1 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान दलों की रवानगी की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने रविवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर स्थित मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरनी गांव में 2520 किलो केरी का अचार सीज, केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, मिठाई, तेल, मसाले, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच जारी, रिपोर्ट के आधार पर होगी नियमानुसार कार्रवाई भीलवाड़ा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग का निरीक्षण कर लगभग 2520 किलोग्राम केरी का अचार सीज किया। अचार का नमूना लेकर प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, जोधड़ास चौराहा स्थित कैक एंड फैक्ट्री से चॉकलेट ट्रफल केक का नमूना लेकर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को भी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण कार्रवाई की गई। इस दौरान चित्तौड़ रोड स्थित सांवरिया तेल घानी से सरसों के तेल, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर, वार्ड नंबर 9 स्थित बांकियारानी मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, वार्ड नंबर 18 स्थित लक्ष्मी किराना स्टोर से घी तथा बापूनगर स्थित महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश एवं सुधार नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों को दिए स्वच्छता के निर्देश निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसएआई एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी एवं संजय वर्मा उपस्थित रहे।
    2
    दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरनी गांव में 2520 किलो केरी का अचार सीज, केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने,
मिठाई, तेल, मसाले, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच जारी, रिपोर्ट के आधार पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
भीलवाड़ा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग का निरीक्षण कर लगभग 2520 किलोग्राम केरी का अचार सीज किया। अचार का नमूना लेकर प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, जोधड़ास चौराहा स्थित कैक एंड फैक्ट्री से चॉकलेट ट्रफल केक का नमूना लेकर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को भी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण कार्रवाई की गई। इस दौरान चित्तौड़ रोड स्थित सांवरिया तेल घानी से सरसों के तेल, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर, वार्ड नंबर 9 स्थित बांकियारानी मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, वार्ड नंबर 18 स्थित लक्ष्मी किराना स्टोर से घी तथा बापूनगर स्थित महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश एवं सुधार नोटिस जारी किए गए।
दुकानदारों को दिए स्वच्छता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसएआई एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी एवं संजय वर्मा उपस्थित रहे।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.