logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मनाया गया जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा कार्यालय विश्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मनाया गया जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा कार्यालय हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मंगलवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके कार्यालय पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार शाम करीब चार बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों की मौजूदगी में रघुनंदन त्रिपाठी ने केक काटा। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रघुनंदन त्रिपाठी के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह में पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, मानस तिवारी, सुधीर तिवारी, लवलेश मिश्रा, अमित तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राम धीरज पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। रघुनंदन त्रिपाठी ने जन्मदिन पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

14 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

विश्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मनाया गया जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा कार्यालय विश्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मनाया गया जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा कार्यालय हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष रघुनंदन त्रिपाठी का मंगलवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके कार्यालय पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार शाम करीब चार बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों की मौजूदगी में रघुनंदन त्रिपाठी ने केक काटा। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रघुनंदन त्रिपाठी के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह में पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, मानस तिवारी, सुधीर तिवारी, लवलेश मिश्रा, अमित तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राम धीरज पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। रघुनंदन त्रिपाठी ने जन्मदिन पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत रजौरा में मंगलवार को एक ही दिन दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पूर्व कुत्ते के काटने के बाद दोनों का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार 22 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार रजौरा बड़का निवासी पंकज कुमार (40) पुत्र जयप्रकाश को करीब 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वहीं रजौरा पूरे पासी निवासी बिट्टन (45) पत्नी बिहारी लाल को भी इसी दौरान कुत्ते के काटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को दोनों की मृत्यु हो गई। बिट्टन के पति बिहारी लाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी को कुत्ते ने काटा है। घटना की जानकारी और इलाज से जुड़े तथ्यों को लेकर ग्रामीणों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंकज कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे आकाश (9) व ऋषभ (5) हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पंकज बेहद गरीब परिवार से थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं बिट्टन ग्रामसभा की सदस्य भी थीं और परिवार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। एक ही ग्रामसभा में एक दिन दो मौतों से ग्रामीण सहमे हुए हैं और घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत

कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत रजौरा में मंगलवार को एक ही दिन दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पूर्व कुत्ते के काटने के बाद दोनों का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार 22 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार रजौरा बड़का निवासी पंकज कुमार (40) पुत्र जयप्रकाश को करीब 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वहीं रजौरा पूरे पासी निवासी बिट्टन (45) पत्नी बिहारी लाल को भी इसी दौरान कुत्ते के काटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को दोनों की मृत्यु हो गई।
बिट्टन के पति बिहारी लाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी को कुत्ते ने काटा है। घटना की जानकारी और इलाज से जुड़े तथ्यों को लेकर ग्रामीणों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पंकज कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे आकाश (9) व ऋषभ (5) हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पंकज बेहद गरीब परिवार से थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं बिट्टन ग्रामसभा की सदस्य भी थीं और परिवार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। एक ही ग्रामसभा में एक दिन दो मौतों से ग्रामीण सहमे हुए हैं और घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दरियापुर में 7 दिवसीय मेडिकल कैंप, आयुष्मान और श्रमिक कार्ड भी बनेंगे सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलाधिकारी की पहल पर जिले के श्रमिकों के लिए बड़ी व्यवस्था की गई है। शाहगंज चौराहे पर इधर-उधर खड़े होने वाले श्रमिक अब दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए व्यवस्थित श्रमिक जोन में शिफ्ट हो गए हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया, जिसके बाद यह शिफ्टिंग हुई। जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रमिकों को एक ही निर्धारित स्थान पर रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना है। दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे श्रमिकों के लिए बैठने, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 7 दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है, जिसमें टीबी, बुखार, आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कैंप लगेंगे और एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस व मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा पात्रों को श्रम विभाग की अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं और श्रम का उचित व समय से मानदेय न देने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जोन की मॉनिटरिंग के लिए टीम भी गठित की गई है।
    1
    दरियापुर में 7 दिवसीय मेडिकल कैंप, आयुष्मान और श्रमिक कार्ड भी बनेंगे
सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलाधिकारी की पहल पर जिले के श्रमिकों के लिए बड़ी व्यवस्था की गई है। शाहगंज चौराहे पर इधर-उधर खड़े होने वाले श्रमिक अब दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए व्यवस्थित श्रमिक जोन में शिफ्ट हो गए हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया, जिसके बाद यह शिफ्टिंग हुई।
जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रमिकों को एक ही निर्धारित स्थान पर रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना है। दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे श्रमिकों के लिए बैठने, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 7 दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है, जिसमें टीबी, बुखार, आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कैंप लगेंगे और एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस व मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा पात्रों को श्रम विभाग की अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं और श्रम का उचित व समय से मानदेय न देने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जोन की मॉनिटरिंग के लिए टीम भी गठित की गई है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:* 5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली भारतीय बैटिंग का ढहना: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम जापान के स्पिनरों के सामने संघर्ष करती दिखी. टर्निंग पिच पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए. पूरी टीम 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन ही बना सकी.जापान का शानदार पलटवार: 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापानी टीम ने बेहतरीन जज्बा दिखाया. उनके कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (12 रन) और बेंजामिन इतो-डेविस (9 रन) ने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था. अक्षर पटेल का आखिरी ओवर: जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी. भारतीय अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. आखिरी गेंद पर चौका चाहिए था लेकिन अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर सिर्फ 1 रन ही बना सके और जापान 5 ओवर में 30/3 पर ही रुक गया.गेंदबाजी का प्रदर्शन: भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:* 5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली भारतीय बैटिंग का ढहना: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम जापान के स्पिनरों के सामने संघर्ष करती दिखी. टर्निंग पिच पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए. पूरी टीम 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन ही बना सकी.जापान का शानदार पलटवार: 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापानी टीम ने बेहतरीन जज्बा दिखाया. उनके कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (12 रन) और बेंजामिन इतो-डेविस (9 रन) ने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था. अक्षर पटेल का आखिरी ओवर: जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी. भारतीय अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. आखिरी गेंद पर चौका चाहिए था लेकिन अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर सिर्फ 1 रन ही बना सके और जापान 5 ओवर में 30/3 पर ही रुक गया.गेंदबाजी का प्रदर्शन: भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Musafirkhana, Amethi•
    16 hrs ago
  • परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है जिस परिवार में शादी होने को है, उसको बिना बताये गिरा दिया घर पीड़ित ने बताया घर के अंदर सारे जेवरात उसी में दब गए यह भी बात आई सामने अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!
    1
    परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे 
पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे 
पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
अयोध्या। 
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है
जिस परिवार में शादी होने को है, उसको बिना बताये गिरा दिया घर
पीड़ित ने बताया घर के अंदर सारे जेवरात उसी में दब गए यह भी बात आई सामने 
अयोध्या। 
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा  11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक  परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर  कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या के बुलडोजर प्रभावित पीड़ितों के फोन पर सपा प्रमुख को सुनाई आप बीती,किया सहायता की मांग अयोध्या शहर के नाका हनुमानगढ़ी के सामने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल दिखी तेज,चौड़ीकरण की जद में आए 11 मकानों को जिला प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल चल जाना।और पीड़ितों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर कराई बात,फोन पर बातचीत के दौरान बेघर हुए पीड़ितों ने अपना दुखड़ा उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के सामने रखा। अखिलेश यादव द्वारापीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया गया कि समाजवादी पार्टी इस संकट की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। सपा ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
    1
    अयोध्या के बुलडोजर प्रभावित पीड़ितों के फोन पर सपा प्रमुख को सुनाई आप बीती,किया सहायता की मांग 
अयोध्या शहर के नाका हनुमानगढ़ी के सामने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल दिखी तेज,चौड़ीकरण की जद में आए 11 मकानों को जिला प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल चल जाना।और पीड़ितों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से  फोन पर कराई बात,फोन पर बातचीत के दौरान बेघर हुए पीड़ितों ने अपना दुखड़ा उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के सामने रखा। अखिलेश यादव द्वारापीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया गया कि समाजवादी पार्टी इस संकट की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
सपा ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आरक्षण पर बहस तेज: गंगाराम वर्मा बोले देश में सदियों तक जारी रहना चाहिए आरक्षण।
    1
    आरक्षण पर बहस तेज: गंगाराम वर्मा बोले देश में सदियों तक जारी रहना चाहिए आरक्षण।
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र के खड़भड़िया पूरे मोती गांव में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शांति पत्नी रामकेवल निवासी खड़भड़िया पूरे मोती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके पड़ोसी मढ़ई पुत्र फत्तई, भल्लू पुत्र फत्तई, शीला पत्नी सुभाष चंद्र तथा गायत्री पुत्री भल्लू पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि उसके पति विद्याप्रसाद, गुड्डू रामकेवल प्रजापति तथा ससुर लल्लू ने गाली देने से मना किया। पीड़िता के अनुसार इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के लोगों को चोटें आईं। उसकी बेटी अंशिका भी घटना में घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना इनायतनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल
पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र के खड़भड़िया पूरे मोती गांव में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शांति पत्नी रामकेवल निवासी खड़भड़िया पूरे मोती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके पड़ोसी मढ़ई पुत्र फत्तई, भल्लू पुत्र फत्तई, शीला पत्नी सुभाष चंद्र तथा गायत्री पुत्री भल्लू पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि उसके पति विद्याप्रसाद, गुड्डू रामकेवल प्रजापति तथा ससुर लल्लू ने गाली देने से मना किया।
पीड़िता के अनुसार इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के लोगों को चोटें आईं। उसकी बेटी अंशिका भी घटना में घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना इनायतनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।
    1
    कानपुर  की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी  भीषण आग
कानपुर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।
    user_Ahmad Jilani khan
    Ahmad Jilani khan
    Media company रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.