Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mr Salim
More news from Pilibhit and nearby areas
- ज्ञानेश कुमार अपना गुनाह मान लें, ‘वोट चोरी’ के गवाह बन जाएं: राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार अपना गुनाह मान लें, ‘वोट चोरी’ के गवाह बन जाएं: राहुल गांधी : नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा देकर ‘वोट चोरी’ मामले में सरकारी गवाह बनने की अपील की। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार अपना गुनाह मान लें और सच्चाई सामने लाने में गवाह बनें। �1
- जुलूस-ए-गौसिया में दिखी अकीदत की झलक उलमा की तकरीरों से गूंजता रहा शेरपुर कलां टीटीएस ने संभाली व्यवस्था, पुलिस बल रहा मौजूद पूरनपुर/पीलीभीत। हजरत अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आजम की याद में गुरुवार को शेरपुर कलां में जुलूस- ए-गौसिया अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान उलमा- ए-कराम की तकरीरों और नातख्वानी से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।टीटीएस के तत्वावधान में जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्ग, नौगमा, नवदिया और कुरैशियान से होता हुआ जामा मस्जिद मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के दौरान टीटीएस की ओर से व्यवस्थाओं की देखरेख की गई। लोगों से शांतिपूर्वक जुलूस में शामिल होने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती रही। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच धार्मिक नारों के साथ नात-ए-पाक और तकरीरों का सिलसिला चलता रहा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तहसीन रजा ने हजरत गौसे आजम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को बुजुर्गों की जिंदगी से नेक रास्ते पर चलने, सच्चाई अपनाने और अच्छे आचरण की सीख लेनी चाहिए। मौलाना साजिद रजा ने हजरत गौसे आजम की सीरत पर रोशनी डालते हुए नमाज की पाबंदी और नेक जिंदगी गुजारने की अपील की। हाफिज आसिफ रजा ने कहा कि हजरत अब्दुल कादिर जीलानी ने सच्चाई और नेक आचरण की मिसाल पेश की। उन्होंने लोगों से गौसे पाक की शिक्षाओं और नेक रास्ते को अपनाने का आह्वान किया। हाफिज अनीस ने भी गौसे आजम की जिंदगी और उनके संदेश पर विचार रखे। मौलाना बासिल जफर ने भी उनकी शिक्षाओं पर अमल करने और समाज में भाईचारा कायम रखने की बात कही। जुलूस के समापन के बाद देश में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में नेक संदेश, भाईचारा और शांति की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान तकी खां, नईम एडवोकेट, हाजी रियाजतनूर खां, जैगम खां, फैय्याज अहमद,अनवर खां, मीनू बरकाती, नदीम रजा, दिलशाद खां, सलमान खां, उवैस बरकाती, समद हसन, जुनैद खां, फरहान रजा, अजीम बेग, इमरान, मुज्जमिल खां, जुनैद शेरी, रेहान खां, नदीम हसन, मुन्ना खां, अनीस खां, शोएब खां, सिकंदर, फरहान कुरैशी, तौफीक खां, उवैस खां, निजामुद्दीन, मुदस्सिर, युसूफ, अमानत, रजबल खां, इन्शाद खां, हाफिज शाहिद रजा, अहमद, यूनूस एडवोकेट, अमान, गुफरान, उजैफ, यूनूस खां, रेहान रजा आदि मौजूद रहे।1
- हिमशिखरों की ओर उठता मूक पग: चौसिंग्या खाडू और शाश्वत विदाई का रहस्य1
- मनिहारगोठ में युवाओं को नशे और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी मनिहारगोठ में युवाओं को नशे और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी SOG/ANTF चम्पावत ने चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी चम्पावत, 24 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चम्पावत पुलिस की SOG/ANTF टीम ने मनिहारगोठ, टनकपुर क्षेत्र में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस ने युवाओं को बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930, नशे से संबंधित सूचना देने के लिए 1933, आपात स्थिति में 112 तथा महिला संबंधी सहायता के लिए 1090 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस टीम ने युवाओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। चम्पावत पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे और साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट1
- किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए। फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़। किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए।फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़।1
- पीलीभीत में खकरा नदी के प्रतिबंधित दायरे में बना था निर्माण, पुलिस फोर्स के साथ पहुंची प्रशासन की टीम1
- बड़े आरोप के बाद CEC को इस्तीफा दे देना चाहिए: अखिलेश यादव रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इतना बड़ा आरोप लगा है तो चीफ इलेक्शन कमिश्नर को अपने आप इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुंह नुचवा तो हम लोगों ने सुना था, चुनाव नुचवा भी देख लिया।”1
- टनकपुर में बेटियों के लिए बड़ी सौगात, 5.75 करोड़ की लागत से 66 बेडेड महिला छात्रावास तैयार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सुविधा चम्पावत, 24 सितम्बर 2026। टनकपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 66 बेडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। छात्रावास के तैयार होने से संस्थान में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को परिसर में ही सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत इस परियोजना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब तक आवासीय सुविधा के अभाव में दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को पढ़ाई के साथ रहने की व्यवस्था को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 66 बेडेड महिला छात्रावास के निर्माण से छात्राओं को परिसर के भीतर ही सुरक्षित, स्वच्छ और अध्ययन के अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। छात्रावास की सुविधा मिलने से सीमांत क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।1