Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमशिखरों की ओर उठता मूक पग: चौसिंग्या खाडू और शाश्वत विदाई का रहस्य
शैल शक्ति
हिमशिखरों की ओर उठता मूक पग: चौसिंग्या खाडू और शाश्वत विदाई का रहस्य
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंडजय हो मां नंदा देवी9 hrs ago
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंडजय हो मां नंदा देवी9 hrs ago
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंड👌9 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हिमशिखरों की ओर उठता मूक पग: चौसिंग्या खाडू और शाश्वत विदाई का रहस्य1
- हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों में झड़प, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; रैली, रैश ड्राइविंग और गुटबाजी पर पुलिस की नजर छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों में झड़प, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; रैली, रैश ड्राइविंग और गुटबाजी पर पुलिस की नजर हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुटबाजी, हुड़दंग या यातायात व्यवस्था में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि इस दौरान मारपीट के साथ कुर्सियां तोड़ी गईं और हेलमेट व लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के संबंध में दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने छात्र संघ चुनाव से जुड़े प्रत्याशियों, छात्र नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चुनाव संबंधी गतिविधियां कॉलेज परिसर की निर्धारित सीमाओं के भीतर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि परिसर से बाहर कानून सभी के लिए समान है। पुलिस ने शाम के बाद छात्रों के समूह बनाकर घूमने, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे या कैफे में अड्डेबाजी करने, वाहनों का समूह बनाकर मिनी रैली या अघोषित रैली निकालने, रैश ड्राइविंग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। छात्र संघ चुनाव को लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनावी गतिविधियां परिसर तक सीमित रहें और शहर में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।1
- बद्रीनाथ धाम के पास स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव' के दौरान लाउड डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट स्टाइल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु की साधना, शांति और मौन चिंतन की भूमि है, जहां मान्यताओं व पर्यावरणीय कारणों से शंख बजाना तक वर्जित है; ऐसे में तेज आवाज में डीजे और संगीत कार्यक्रम का आयोजन धाम की आध्यात्मिक मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में हुई तेज संगीत प्रस्तुति के विरोध के बाद, पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में धार्मिक स्थलों के समीप लाउड म्यूजिक न बजाए जाने और मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही है। #badrinath #devbhoomi #uttarakhand #dailynews1
- डी.एस.बी. परिसर में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज, पहले दिन बिके 20 नामांकन पत्र नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डी.एस.बी. परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पहले ही दिन छात्र नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए कुल 20 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।सबसे मुख्य माने जाने वाले अध्यक्ष पद के लिए 03 दावेदारों ने फॉर्म खरीदे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। वहीं, सचिव पद के लिए 01 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) के लिए 02 फॉर्म बिके हैं। इस बार छात्राओं के आरक्षित पदों पर जबरदस्त उत्साह है; छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3-3 नामांकन पत्र बिके हैं।चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो सके और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।1
- वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी में सड़क पर लड़ाई करने वाले स्कूली बच्चों पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही *वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की हुई पहचान, थाना बुलाकर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, चालानी कार्यवाही भी* सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से आज दिनांक 24-09-2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सड़क के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा करने का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया। *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी को निर्देशित किया गया।* उक्त निर्देश के क्रम में *वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कराई गई।* प्रकरण में संबंधित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर घटना के संबंध में आवश्यक काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का व्यवहार न करने, आपसी विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया। साथ ही परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रकरण में बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही भी की गई।* *नैनीताल पुलिस की स्पष्ट अपील* नैनीताल पुलिस द्वारा अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग अथवा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न करें।1
- पालिका कर्मियों की काम बंद हड़ताल शुरू, फिर बड़ी चिंता पालिका कर्मियों की काम बंद हड़ताल शुरू बाजपुर। नगर पालिका के 1989-90 से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर पालिका कर्मी गुरुवार से काम बंद हड़ताल पर चले गए। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह चौक पर सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का पुतला फूंका।1
- किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए। फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़। किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए।फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़।1