वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी में सड़क पर लड़ाई करने वाले स्कूली बच्चों पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही *वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की हुई पहचान, थाना बुलाकर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, चालानी कार्यवाही भी* सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से आज दिनांक 24-09-2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सड़क के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा करने का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया। *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी को निर्देशित किया गया।* उक्त निर्देश के क्रम में *वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कराई गई।* प्रकरण में संबंधित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर घटना के संबंध में आवश्यक काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का व्यवहार न करने, आपसी विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया। साथ ही परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रकरण में बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही भी की गई।* *नैनीताल पुलिस की स्पष्ट अपील* नैनीताल पुलिस द्वारा अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग अथवा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न करें।

- बद्रीनाथ धाम के पास स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव' के दौरान लाउड डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट स्टाइल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु की साधना, शांति और मौन चिंतन की भूमि है, जहां मान्यताओं व पर्यावरणीय कारणों से शंख बजाना तक वर्जित है; ऐसे में तेज आवाज में डीजे और संगीत कार्यक्रम का आयोजन धाम की आध्यात्मिक मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में हुई तेज संगीत प्रस्तुति के विरोध के बाद, पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में धार्मिक स्थलों के समीप लाउड म्यूजिक न बजाए जाने और मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही है। #badrinath #devbhoomi #uttarakhand #dailynews1
- हिमशिखरों की ओर उठता मूक पग: चौसिंग्या खाडू और शाश्वत विदाई का रहस्य1
- पालिका कर्मियों की काम बंद हड़ताल शुरू, फिर बड़ी चिंता पालिका कर्मियों की काम बंद हड़ताल शुरू बाजपुर। नगर पालिका के 1989-90 से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर पालिका कर्मी गुरुवार से काम बंद हड़ताल पर चले गए। मांगें पूरी न होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह चौक पर सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का पुतला फूंका।1
- ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबं लंबे समय से बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहे ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी की। इस संबंध में आयोजित बैठक में ठेकेदारों ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को चेतावनी पत्र भेजा है। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागों को पूर्व में भी भुगतान संबंधी दिक्कतों से अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यदि शीघ्र ही बकाये का निस्तारण नहीं किया गया तो दो अक्तूबर से तीनों विभागों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी जो भुगतान मिलने तक जारी रहेगी।1
- किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।1
- मुरादाबाद में हाईवे पर अचानक पलटा घी से भरा ट्रक लूटने पहुंचे लोग सड़क पर मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है1
- दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर बाजपुर। दोराहा-काशीपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब ₹90 हजार की नगदी और 8PM की बोतलें चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची दोराहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए। फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़। किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए।फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़।1
- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन। विद्यालय में शौचालयों का नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी की वास्तविक स्थिति की पुष्टि पाटी विकासखंड के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह ने खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय के इतर कुछ व्यक्तियों द्वारा परिसर में आकर निष्प्रयोज्य एवं परित्यक्त भवनों तथा शौचालयों का वीडियो बनाया गया और उसे विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट में छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए शौचालय उपलब्ध हैं, जिनका नियमित रूप से उपयोग किया जाता है तथा साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाती है। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी इससे संबंधित वास्तविक स्थिति के प्रमाण उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में अभिभावक बताए जा रहे संबंधित व्यक्ति विद्यालय में वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का खंडन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की सामग्री प्रसारित किए जाने से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षक-कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालय से संबंधित किसी भी विषय पर सामग्री प्रसारित करने से पूर्व वास्तविक तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। भविष्य में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट, पाटी एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने वाली भ्रामक अथवा असत्य सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2