Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर बाजपुर। दोराहा-काशीपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब ₹90 हजार की नगदी और 8PM की बोतलें चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची दोराहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
LOVE SHRIVASTAV
दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर दोराहा-काशीपुर रोड पर शराब की दुकान में बड़ी चोरी, ₹90 हजार नगदी समेत 8PM की बोतलें ले उड़े चोर बाजपुर। दोराहा-काशीपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब ₹90 हजार की नगदी और 8PM की बोतलें चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची दोराहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बद्रीनाथ धाम के पास स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव' के दौरान लाउड डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट स्टाइल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु की साधना, शांति और मौन चिंतन की भूमि है, जहां मान्यताओं व पर्यावरणीय कारणों से शंख बजाना तक वर्जित है; ऐसे में तेज आवाज में डीजे और संगीत कार्यक्रम का आयोजन धाम की आध्यात्मिक मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में हुई तेज संगीत प्रस्तुति के विरोध के बाद, पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में धार्मिक स्थलों के समीप लाउड म्यूजिक न बजाए जाने और मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही है। #badrinath #devbhoomi #uttarakhand #dailynews1
- नैनीताल में उमड़े पर्यटक, लगा भारी जाम; रेंगते रहे वाहन नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी आमद के कारण बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लग गया। वीकेंड से ठीक पहले बड़ी संख्या में सैलानियों के वाहन पहुंचने से तल्लीताल, मल्लीताल और मॉल रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।भीड़ के कारण नगर के सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए, जिससे बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को जगह-जगह गाड़ियां खड़ी करनी पड़ीं। नैनीताल के प्रवेश द्वारों और तिराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।1
- आज से छोटे होने लगेंगे दिन और लंबी होंगी रातें, डॉ शशिभूषण पांडेय, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार आज 23 सितंबर को शरद विषुव का दिन और भूमध्य रेखा पर के ऊपर सूर्य, कितना गजब का संयोग है। अब सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में खिसकना शुरू हो जाएगा और उत्तरी गोलार्ध में ठंड की ठिठुरन शुरू होने लगेगी। इतना ही अब रातें लंबी शुरू होने लगेगी और दक्षिणी गोलार्ध में ठीक इसके उल्टा हो रहा होगा। उत्तरी गोलार्ध में दिनों के छोटे होने का क्रम 22 दिसंबर तक जारी रहेगा यानी शीत अयनांत तक। पृथ्वी के अपने अक्ष में झुकाव के कारण दिन और रात के समय में अंतर आता है, जो पूरे वर्ष चलता है। अब बुधवार को सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होगा और इसके बाद दक्षिण की ओर खिसकना शुरू हो जाएगा। यानी उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे होने लगेंगे और दक्षिणी गोलार्ध में रातें छोटी और दिन लंबे होने लगेंगे। उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे होने की प्रक्रिया 21/22 दिसम्बर तक जारी रहेगी। इसके बाद उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि पुनः लंबी होनी शुरू हो जाएगी। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष में झुके होने के कारण दिन रात छोटे बड़े ही नहीं होते बल्कि ऋतुओं में भी परिवर्तन आता है। पृथ्वी के अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुका होना अपने आप में पृथ्वीवासियों के लिए वरदान है। जिस कारण विभिन्न ऋतुएं हर वर्ष आती हैं और विभिन्न मौसम देखने को मिलते हैं। बहरहाल अब सूर्य की किरणे उत्तरी गोलार्ध में तिरछी पड़ने लगेगी और ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की किरणे सीधी पड़नी शुरू हो जाएंगी और गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। खगोलविद अमर पाल सिंह। एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, (तारामण्डल) गोरखपुर उत्तर प्रदेश भारत। भारतीय खगोल परंपरा और इसका सांस्कृतिक महत्व क्या है खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि प्राचीन भारतीय खगोल-विज्ञान में सूर्य की गति, अयन, नक्षत्र और ऋतु-चक्र का गहरा अध्ययन किया गया है, प्राचीन कालीन भारतीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नक्षत्र शब्द का उपयोग तारों या तारक-समूहों के लिए भी होता है और चंद्रमा के आकाशीय मार्ग को 27 भागों में बांटने के लिए भी होता है, जैसा कि हम जानते हैं कि चंद्रमा, तारों की पृष्ठभूमि के सापेक्ष लगभग 27.3 दिनों में एक चक्र पूरा करता है,इसलिए प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में चंद्र-पथ को 27 नक्षत्रों में विभाजित किया गया है, लेकिन साथ ही यह भी जानना आवश्यक है कि अयन-चलन के कारण विषुव बिंदुओं और नक्षत्रों का आपसी स्थान लंबे समय में बदलता रहता है, इसी वजह से अलग-अलग ऐतिहासिक काल में कृत्तिका, धनिष्ठा, श्रवण, चित्रा और रेवती जैसे नक्षत्रों को वर्ष या नक्षत्र-क्रम की शुरुआत से जोड़ा गया था और प्राचीन भारतीय ग्रंथों में अयन और ऋतु-परिवर्तन से जुड़े उल्लेख इस बात का संकेत भी देते हैं कि आकाशीय घटनाओं का समय, कृषि और पंचांग-निर्माण के लिए सावधानी से देखा जाता था और आधुनिक खगोलविद एवं इतिहासकार इन उल्लेखों की विशेष व्याख्या करते समय अयन-चलन और प्राचीन गणनाओं को भी ध्यान में रखते हैं, साथ ही विभिन्न सभ्यताओं ने विषुव को अपने-अपने सांस्कृतिक ढंग से समझा जैसे कि मिस्र में कई मंदिरों और स्थापत्य संरचनाओं का संबंध सौर दिशाओं और आकाशीय घटनाओं से रहा है एवं मेक्सिको के चिचेन इत्ज़ा स्थित कुकुलकान पिरामिड पर विषुव के आसपास बनने वाली प्रकाश-छाया की आकृति सांप जैसी दिखाई देती है, हालांकि इस प्रभाव की मूल मंशा को लेकर पुरातत्वविदों में पूरी सहमति नहीं भी हो सकती है। लेकिन अगर हम बात करें सितंबर विषुव 2026 की तो पाते हैं कि इसका इसलिए विशेष महत्वपूर्ण है कि यह केवल दिन और रात के लगभग बराबर होने की घटना नहीं, बल्कि पृथ्वी की धुरी, सूर्य की आभासी गति, ऋतु-चक्र, नक्षत्र-पद्धति, अयन-चलन और मानव सभ्यता के आकाश-अवलोकन को जोड़ने वाला वैज्ञानिक पड़ाव है, खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर 2026 की सुबह होने वाला यह विषुव हमें निश्चित तौर पर यह खगोलीय याद दिलाएगा कि पृथ्वी का झुकाव और उसकी सूर्य के चारों ओर गति हमारे मौसम, कृषि, दिन के उजाले और जीवन की लय को लगातार प्रभावित करते हैं,इसीलिए समस्त खगोल प्रेमियों को इसका अवलोकन एवं सटीक प्रमाणित वैज्ञानिक एवं गणितीय और विशेष खगोलीय जानकारियों से ओत प्रोत होना ही चाहिए।1
- रामपुर में कुत्तों का आतंक! बच्चों को घर से निकलने में डर | मामून शाह से बड़ा सवाल रामपुर के मन्नत होटल के सामने अली मस्जिद के पास आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की वजह से बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, गुलवेज की बकरी के बच्चे पर भी कई कुत्तों के हमला करने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मामून शाह खान से भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कुत्ते पकड़ने वाली नगर पालिका की टीम इलाके में कब पहुंचेगी। वीडियो में दिखाई गई बातें स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। खान उबेद यूनुस | यूके इंडिया टीवी | रामपुर #Rampur #RampurNews #DogAttack #StreetDogs #RampurNewsToday #NagarPalika #MannatHotel #AliMasjid #UttarPradeshNews #HindiNews1
- किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।1
- कॉकरेज जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम... कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।1
- किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए। फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़। किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्मार्ट प्वाइंट के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी थी और इसी दौरान एक सांप बाइक के अंदर चला गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने बाइक को घेर लिया और सांप को बाहर निकलते देखने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच सांप को लेकर काफी चर्चा होती रही। बाइक मालिक के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आखिर सांप बाइक के किस हिस्से में जाकर छिपा है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बाइक को छेड़ने से परहेज किया, ताकि सांप बाहर निकलते समय किसी को नुकसान न पहुंचाए।फिलहाल यह घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सांप को बाइक से बाहर निकाला गया या नहीं, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसी घटनाओं में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किच्छा से विनीत कुमार, दर्पण न्यूज़। जन-जन की आवाज़ — दर्पण न्यूज़।1
- बजट आवंटन को लेकर जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार अल्मोड़ा। जिला पंचायत की गुरुवार को हुई बैठक में बजट आवंटन को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित नहीं की जा रही है और बजट आवंटन में क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। सदस्यों ने जिले के सभी 45 जिला पंचायत क्षेत्रों में अब तक आवंटित धनराशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि प्रत्येक क्षेत्र में कितनी धनराशि मंजूर और जारी की गई तथा कितना बजट खर्च हुआ। सदस्यों ने जिला पंचायत बोर्ड पर बजट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवार खर्च का विवरण उपलब्ध कराने और बजट आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। मामला बढ़ने पर नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए। हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सदस्यों को शांत कराया और उनके उठाए मुद्दों तथा बजट संबंधी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में हुए विवाद के बाद अब जिला पंचायत के सभी 45 क्षेत्रों में बजट आवंटन और खर्च का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि की जानकारी पारदर्शी तरीके से सामने रखने की मांग की है।1
- पौड़ी गढ़वाल में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।1