logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कॉकरेज जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम... कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

7 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

कॉकरेज जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम... कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कॉकरेज जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम... कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
    1
    कॉकरेज जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम...
कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) ने  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।
दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं।
दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मुरादाबाद में हाईवे पर अचानक पलटा घी से भरा ट्रक लूटने पहुंचे लोग सड़क पर मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है
    1
    मुरादाबाद में हाईवे पर अचानक पलटा घी से भरा ट्रक लूटने पहुंचे लोग सड़क पर 
मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई  की जा रही है
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामपुर में कुत्तों का आतंक! बच्चों को घर से निकलने में डर | मामून शाह से बड़ा सवाल रामपुर के मन्नत होटल के सामने अली मस्जिद के पास आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की वजह से बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, गुलवेज की बकरी के बच्चे पर भी कई कुत्तों के हमला करने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मामून शाह खान से भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कुत्ते पकड़ने वाली नगर पालिका की टीम इलाके में कब पहुंचेगी। वीडियो में दिखाई गई बातें स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। खान उबेद यूनुस | यूके इंडिया टीवी | रामपुर #Rampur #RampurNews #DogAttack #StreetDogs #RampurNewsToday #NagarPalika #MannatHotel #AliMasjid #UttarPradeshNews #HindiNews
    1
    रामपुर में कुत्तों का आतंक! बच्चों को घर से निकलने में डर | मामून शाह से बड़ा सवाल
रामपुर के मन्नत होटल के सामने अली मस्जिद के पास आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की वजह से बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, गुलवेज की बकरी के बच्चे पर भी कई कुत्तों के हमला करने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मामून शाह खान से भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कुत्ते पकड़ने वाली नगर पालिका की टीम इलाके में कब पहुंचेगी।
वीडियो में दिखाई गई बातें स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
खान उबेद यूनुस | यूके इंडिया टीवी | रामपुर
#Rampur
#RampurNews
#DogAttack
#StreetDogs
#RampurNewsToday
#NagarPalika
#MannatHotel
#AliMasjid
#UttarPradeshNews
#HindiNews
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • संभल में रामलीला के मंच से भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने हरिहर मंदिर समेत संभल के धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र किया। साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मौजूदा सरकार की व्यवस्थाओं की चर्चा की। रहटौल गांव में रामलीला कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंघल ने कहा कि संभल में 24 कोसीय परिक्रमा, 68 तीर्थ और 19 कूप बनाए जाएंगे। उन्होंने जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर का भी जिक्र किया। वायरल वीडियो में सिंघल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हरिहर मंदिर पर जाने के दौरान गोली नहीं चलेगी, बल्कि पुष्प वर्षा होगी। मस्जिद तौड़ने वालो पर गोली नही चलेगी पुष्पवर्षा होगी, उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा और भंडारों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो- राजेश सिंघल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, सम्भल
    1
    संभल में रामलीला के मंच से भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने हरिहर मंदिर समेत संभल के धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र किया। साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मौजूदा सरकार की व्यवस्थाओं की चर्चा की।
रहटौल गांव में रामलीला कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंघल ने कहा कि संभल में 24 कोसीय परिक्रमा, 68 तीर्थ और 19 कूप बनाए जाएंगे। उन्होंने जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर का भी जिक्र किया। वायरल वीडियो में सिंघल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हरिहर मंदिर पर जाने के दौरान गोली नहीं चलेगी, बल्कि पुष्प वर्षा होगी। मस्जिद तौड़ने वालो पर गोली नही चलेगी पुष्पवर्षा होगी, उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा और भंडारों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो- राजेश सिंघल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, सम्भल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने  जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का  किया निरीक्षण
 गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
  अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT
    4
    अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे!
अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है।
अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है।
बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर
WKT
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन *अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान* जोया। अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    4
    रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन 
*अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान*
जोया। अमरोहा  राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।
सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    2
    नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी
जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर
डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया।
हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.