logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बजट आवंटन को लेकर जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार अल्मोड़ा। जिला पंचायत की गुरुवार को हुई बैठक में बजट आवंटन को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित नहीं की जा रही है और बजट आवंटन में क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। सदस्यों ने जिले के सभी 45 जिला पंचायत क्षेत्रों में अब तक आवंटित धनराशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि प्रत्येक क्षेत्र में कितनी धनराशि मंजूर और जारी की गई तथा कितना बजट खर्च हुआ। सदस्यों ने जिला पंचायत बोर्ड पर बजट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवार खर्च का विवरण उपलब्ध कराने और बजट आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। मामला बढ़ने पर नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए। हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सदस्यों को शांत कराया और उनके उठाए मुद्दों तथा बजट संबंधी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में हुए विवाद के बाद अब जिला पंचायत के सभी 45 क्षेत्रों में बजट आवंटन और खर्च का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि की जानकारी पारदर्शी तरीके से सामने रखने की मांग की है।

1 day ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
1 day ago

बजट आवंटन को लेकर जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार अल्मोड़ा। जिला पंचायत की गुरुवार को हुई बैठक में बजट आवंटन को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित नहीं की जा रही है और बजट आवंटन में क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। सदस्यों ने जिले के सभी 45 जिला पंचायत क्षेत्रों में अब तक आवंटित धनराशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि प्रत्येक क्षेत्र में कितनी धनराशि मंजूर और जारी की गई तथा कितना बजट खर्च हुआ। सदस्यों ने जिला पंचायत बोर्ड पर बजट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवार खर्च का विवरण उपलब्ध कराने और बजट आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। मामला बढ़ने पर नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए। हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सदस्यों को शांत कराया और उनके उठाए मुद्दों तथा बजट संबंधी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में हुए विवाद के बाद अब जिला पंचायत के सभी 45 क्षेत्रों में बजट आवंटन और खर्च का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि की जानकारी पारदर्शी तरीके से सामने रखने की मांग की है।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त बल और सघन गश्त के निर्देश अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक निरोधात्मक और वैधानिक कार्रवाई करने, कस्बा क्षेत्रों में गश्त, पिकेट और रात्रि गश्त बढ़ाने तथा थाना प्रभारियों को सायंकाल अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। रात्रि में अनावश्यक रूप से समूह बनाकर घूमने वाले युवाओं से पूछताछ करने तथा हुड़दंग या नशे में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता के लिए चौपाल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में थानेवार पंजीकृत अभियोगों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों और एसओजी को निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानों में एमआरएम पोर्टल पर एक-एक कार्मिक नियुक्त करने और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने तथा आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गोष्ठी में उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक अनिल जोशी को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के ऋण प्रकरण में वांछित अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी के बाद गिरफ्तार करने में किए गए कार्य के लिए 'एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ' चुना गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर सेल और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    छात्रसंघ चुनाव को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त बल और सघन गश्त के निर्देश
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक निरोधात्मक और वैधानिक कार्रवाई करने, कस्बा क्षेत्रों में गश्त, पिकेट और रात्रि गश्त बढ़ाने तथा थाना प्रभारियों को सायंकाल अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। रात्रि में अनावश्यक रूप से समूह बनाकर घूमने वाले युवाओं से पूछताछ करने तथा हुड़दंग या नशे में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता के लिए चौपाल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में थानेवार पंजीकृत अभियोगों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों और एसओजी को निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानों में एमआरएम पोर्टल पर एक-एक कार्मिक नियुक्त करने और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने तथा आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गोष्ठी में उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक अनिल जोशी को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के ऋण प्रकरण में वांछित अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी के बाद गिरफ्तार करने में किए गए कार्य के लिए 'एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ' चुना गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर सेल और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    8 hrs ago
  • "रोड नहीं तो वोट नहीं!" – नैनीताल के कृष्णापुर वासियों ने खोला मोर्चा, तल्लीताल डांठ पर किया जोरदार प्रदर्शन नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र के निवासियों ने मुख्य मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया है। वर्ष 2018 में बलियानाला में हुए भीषण भूस्खलन के बाद से इस क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद पड़ा है।मार्ग न होने से कृष्णापुर की लगभग चार हजार की आबादी पिछले नौ वर्षों से बुनियादी कनेक्टिविटी से महरूम है। नैनीताल वार्ड का हिस्सा होने के बावजूद, स्थानीय लोगों को शहर पहुँचने के लिए वाया नंबर वन और ज्योलीकोट होते हुए एक लंबा चक्कर काटना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरने में डीएन भट्ट, कैलाश अधिकारी और रेखा जोशी सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।
    1
    "रोड नहीं तो वोट नहीं!" – नैनीताल के कृष्णापुर वासियों ने खोला मोर्चा, तल्लीताल डांठ पर किया जोरदार प्रदर्शन
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र के निवासियों ने मुख्य मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया है। वर्ष 2018 में बलियानाला में हुए भीषण भूस्खलन के बाद से इस क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद पड़ा है।मार्ग न होने से कृष्णापुर की लगभग चार हजार की आबादी पिछले नौ वर्षों से बुनियादी कनेक्टिविटी से महरूम है। नैनीताल वार्ड का हिस्सा होने के बावजूद, स्थानीय लोगों को शहर पहुँचने के लिए वाया नंबर वन और ज्योलीकोट होते हुए एक लंबा चक्कर काटना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरने में डीएन भट्ट, कैलाश अधिकारी और रेखा जोशी सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • 26 सितम्बर को बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, आंगनवाड़ सहित कक्षा 1 से 12 बंद भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर 2026 को जनपद बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, गधेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से बचें तथा मौसम प्रतिकूल होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोल से दूर रहते हुए सुरक्षित भवन में रहें। *सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितम्बर को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।* जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों पर जेसीबी एवं आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाधित मार्गों को तत्काल सुचारू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकी एवं थाना क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने, आपदा अथवा दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन को मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों में अवरोध तत्काल हटाने तथा जिला सूचना तंत्र के माध्यम से मौसम संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन/स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।
    1
    26 सितम्बर को बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, आंगनवाड़ सहित कक्षा 1 से 12 बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर 2026 को जनपद बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, गधेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से बचें तथा मौसम प्रतिकूल होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोल से दूर रहते हुए सुरक्षित भवन में रहें।
*सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितम्बर को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।* 
जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों पर जेसीबी एवं आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाधित मार्गों को तत्काल सुचारू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकी एवं थाना क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने, आपदा अथवा दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन को मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों में अवरोध तत्काल हटाने तथा जिला सूचना तंत्र के माध्यम से मौसम संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन/स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट का खूबसूरत पर्यटक स्थल एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च नए रंग रूप में आएगा नजर
    1
    उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट का खूबसूरत पर्यटक स्थल एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च नए रंग रूप में आएगा नजर
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • CEC विवाद पर चिराग पासवान का बड़ा बयान! चुनाव आयोग, राहुल गांधी, नीतीश सरकार और बिहार अपराध पर खुलकर बोले | G Express CEC विवाद पर आखिर चिराग पासवान ने ऐसा क्या कह दिया जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी...? इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और अगर उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं तो जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी जिम्मेदारी है। वीडियो में उन्होंने विपक्ष के आरोपों, राहुल गांधी के मुद्दे, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता, अपनी पार्टी के 'युवा बोले तो' अभियान और बिहार में महिलाओं की सुरक्षा व बढ़ते अपराध पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ एनकाउंटर या गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी घटनाएं होती हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर चर्चा करने और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग का भी जिक्र किया। अगर आप राजनीति, बिहार की बड़ी खबरें, चुनाव आयोग से जुड़े अपडेट और देश की अहम घटनाओं की आसान और साफ हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें। अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Comment करें और G Express को Subscribe करना बिल्कुल न भूलें।
    1
    CEC विवाद पर चिराग पासवान का बड़ा बयान! चुनाव आयोग, राहुल गांधी, नीतीश सरकार और बिहार अपराध पर खुलकर बोले | G Express
CEC विवाद पर आखिर चिराग पासवान ने ऐसा क्या कह दिया जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी...?
इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और अगर उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं तो जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी जिम्मेदारी है।
वीडियो में उन्होंने विपक्ष के आरोपों, राहुल गांधी के मुद्दे, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता, अपनी पार्टी के 'युवा बोले तो' अभियान और बिहार में महिलाओं की सुरक्षा व बढ़ते अपराध पर भी खुलकर बात की है।
उन्होंने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ एनकाउंटर या गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी घटनाएं होती हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर चर्चा करने और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग का भी जिक्र किया।
अगर आप राजनीति, बिहार की बड़ी खबरें, चुनाव आयोग से जुड़े अपडेट और देश की अहम घटनाओं की आसान और साफ हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें।
अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Comment करें और G Express को Subscribe करना बिल्कुल न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • लोहाघाट में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2500 लोगों ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश लोहाघाट। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोहाघाट में भव्य सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभाग संघचालक रूप सिंह बोहरा ने की, जबकि वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र उप्रेती मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र उप्रेती ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ बांग्ला और संस्कृत का ऐतिहासिक गीत है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रगीत की धुन से गूंज उठा। कार्यक्रम के विभाग संयोजक डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट रहे। सह-संयोजक नन्द किशोर पुनरा ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा समिति के सदस्य राजेश्वर जोशी तथा पूर्व प्रदेश निरीक्षक कृष्णानन्द चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    2
    लोहाघाट में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2500 लोगों ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन
सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
लोहाघाट। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोहाघाट में भव्य सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया।
कार्यक्रम में विद्यालयों के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभाग संघचालक रूप सिंह बोहरा ने की, जबकि वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र उप्रेती मुख्य वक्ता रहे।
मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र उप्रेती ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ बांग्ला और संस्कृत का ऐतिहासिक गीत है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रगीत की धुन से गूंज उठा।
कार्यक्रम के विभाग संयोजक डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट रहे। सह-संयोजक नन्द किशोर पुनरा ने आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम में पूर्व सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा समिति के सदस्य राजेश्वर जोशी तथा पूर्व प्रदेश निरीक्षक कृष्णानन्द चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें
    1
    चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें
चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • उत्तराखंड चंपावत जिले के दोहाघाट में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ गाया वंदे मातरम
    1
    उत्तराखंड चंपावत जिले के दोहाघाट में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ  गाया वंदे मातरम
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.