Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी तय होने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर उसे तुड़वा दिया, जिससे युवती की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Kanhaiya lal
छतरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी तय होने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर उसे तुड़वा दिया, जिससे युवती की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 👉🏾 जैसे ही यह लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करके ससुराल पहुंची, ससुरालियों ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 👉🏾 प्रिया विश्वकर्मा अपने घर से अभिषेक कन्नौजिया के साथ भागकर शादी कर ली। उसके बाद जैसे ही अपने प्रेमी पति के साथ ससुराल पहुंची उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, और घर से भगा दिया। 👉🏾 बताया जा रहा है कि प्रिया के माता पिता ने पहले से उसकी शादी कहीं और तय कर रखी थी। शादी के कुछ दिन पहले ही यह अभिषेक के साथ चली गयी, साथ में घर में रखे लाखों के जेवर व नगदी भी ले गयी थी। 👉🏾 अब शादी करने के बाद, प्रिया अपने पति अभिषेक के साथ ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने प्रिया मौर्या को स्वीकार नहीं किया, और लातों से मार मारकर उसे घर से भगा दिया। 👉🏾 यह मामला बिरनो थाना क्षेत्र के बेठौरा जयरामपुर का है आप बताइए ठीक किया...मुझे ठीक ही लगा ! #viralvídeo 📍UP गाजीपुर📍 #UttarPradesh #Ghazipur #ViralVideo #BreakingNews #SocialIssue #CrimeNews #IndiaNews #UPNews #GroundReport1
- इटावा :-बढ़पुरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत, स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत दोनों छात्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी इटावा से भिंड की ओर जा रही एक डग्गामार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, दोनों छात्र उदी स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया,बस को पुलिस ने लिया हिरासत में, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित किया, रिपोर्ट:- मनोज कुमार इटावा 88658001821
- इटावा की शांति कॉलोनी में भारी जलभराव हुआ है। इससे वहां के बच्चों को आवाजाही और खेलने में खासी परेशानी हो रही है।1
- इटावा में तीसरी मंजिल से शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और मृतक अवस्था में सैफई पीजीआई रेफर करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक का बेटा CPR देता रहा, जबकि डॉक्टरों पर निष्क्रिय रहने का आरोप है।1
- नगर पालिका परिषद में तैनात छुट्टी मांगने गए चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लात जूतों से पीटने का आरोप1
- अछल्दा के पुराना अछल्दा में रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर संवाददाता, अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। घर में बच्चों द्वारा रसोई में गैस खुली छोड़ देने से पूरा कमरा गैस से भर गया। जैसे ही महिला खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची और गैस जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार पुराना अछल्दा निवासी फिरदोष की पत्नी अरमान गुरुवार शाम करीब 6:05 बजे रसोई में खाना बनाने पहुंची थीं। बताया गया कि इससे पहले बच्चे खेलते समय रसोई में चले गए थे और गैस का नॉब खुला छोड़ दिया था। काफी देर तक गैस रिसाव होने से पूरी रसोई गैस से भर गई थी। महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला का चेहरा, हाथ समेत शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलसी होने के कारण हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।1
- देशभर में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बंपर अवसर आए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन लाखों पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं ताकि यह सुनहरा मौका हाथ से न निकले।1
- स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण ग्राम जुहीखा में नए स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की तैयारी तेज औरैया। जनपद के बीहड़ी और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव जुहीखा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह गांव औरैया तथा जालौन जनपद की सीमा पर स्थित है। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कुछ कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश भी दिए। अधीक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सहायक अर्जुन को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं ताकि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद बातचीत में डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम जुहीखा में नवीन स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और दूर-दराज के मरीजों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि डॉ. सुनील कुमार शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद में विशेष पहचान रखते हैं। बेहतर कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों के चलते उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। क्षेत्रीय लोग भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।1
- माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं लखनऊ कमिश्नरेट तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में इन काले अंग्रेज अर्थात IPS अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही भ्रष्टाचाररूपी जमींदारी व्यवस्था पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं"......! "माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं लखनऊ कमिश्नरेट तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में इन काले अंग्रेज अर्थात IPS अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही भ्रष्टाचाररूपी जमींदारी व्यवस्था पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं"......!!* वीडियो में बोल रहा कांस्टेबल का नाम सुनील कुमार शुक्ला है। उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान है और लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। सुनील का कहना है की मुख्यमंत्री की नाक के नीचे आईपीएस अधिकारी लूट की जमींदारी व्यवस्था चला रहे हैं। *मुख्यमंत्री ने जिन सिपाहियों और दीवान को नियुक्ति दी है, उन बेचारों को लूटा जा रहा है।* ये व्यवस्था सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से चलाई जाती है। ड्यूटी लगाने के बदले प्रत्येक सिपाही और दीवान से 2000 रुपए वसूले जाते हैं। वसूली की रकम गणना प्रभारी एकत्र करता है, अपना हिस्सा काटकर वो बाकी रकम रिजर्व इंस्पेक्टर को देता है। रिजर्व इंस्पेक्टर अपना हिस्सा काटकर बाकी रकम ऊपर तक पहुंचाता है। *सिपाही के कुछ ही देर में सस्पेंड होने की सूचना आने वाली है।*1