Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पालिका परिषद में तैनात छुट्टी मांगने गए चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लात जूतों से पीटने का आरोप
Rohit Awsthi
नगर पालिका परिषद में तैनात छुट्टी मांगने गए चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लात जूतों से पीटने का आरोप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगर पालिका परिषद में तैनात छुट्टी मांगने गए चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लात जूतों से पीटने का आरोप1
- अछल्दा के पुराना अछल्दा में रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर संवाददाता, अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। घर में बच्चों द्वारा रसोई में गैस खुली छोड़ देने से पूरा कमरा गैस से भर गया। जैसे ही महिला खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची और गैस जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार पुराना अछल्दा निवासी फिरदोष की पत्नी अरमान गुरुवार शाम करीब 6:05 बजे रसोई में खाना बनाने पहुंची थीं। बताया गया कि इससे पहले बच्चे खेलते समय रसोई में चले गए थे और गैस का नॉब खुला छोड़ दिया था। काफी देर तक गैस रिसाव होने से पूरी रसोई गैस से भर गई थी। महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला का चेहरा, हाथ समेत शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलसी होने के कारण हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।1
- छतरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी तय होने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर उसे तुड़वा दिया, जिससे युवती की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1
- #सिद्धार्थनगर: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP के निर्देश पर चला विशेष चेकिंग अभियान। #सिद्धार्थनगर: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP के निर्देश पर चला विशेष चेकिंग अभियान।1
- नगर पालिका परिषद में तैनात छुट्टी मांगने गए चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लात जूतों से पीटने का आरोप नगर पालिका परिषद औरैया में तैनात चौकीदार मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी किसी रिश्तेदारी में शादी थी। पहले उसने मुख्य लिपिक से अवकाश मांगा। उन्होंने अवकाश न देकर अध्यक्ष से छुट्टी मांगने की बात कही। जब कर्मचारी द्वारा कहा गया कि नगर पालिका अध्यक्ष अभी नहीं है तो उनके द्वारा अधिशाषी अधिकारी के पास भेजा गया। आरोप लगाया कि जब उसने अधिशासी अधिकारी से अवकाश मांगा तो उनके द्वारा उसे लात घूसों से पीट दिया गया। जिससे उसके कान में चोट आई है।1
- स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण ग्राम जुहीखा में नए स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की तैयारी तेज औरैया। जनपद के बीहड़ी और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव जुहीखा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह गांव औरैया तथा जालौन जनपद की सीमा पर स्थित है। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कुछ कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश भी दिए। अधीक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सहायक अर्जुन को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं ताकि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद बातचीत में डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम जुहीखा में नवीन स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और दूर-दराज के मरीजों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि डॉ. सुनील कुमार शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद में विशेष पहचान रखते हैं। बेहतर कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों के चलते उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। क्षेत्रीय लोग भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।1
- आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, महत्वपूर्ण मंथन आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, महत्वपूर्ण मंथन औरैया। जिले के अजीतमल तहसील के अटसू गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर एवं खंड स्तर पर चल रहे प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रमों की श्रृंखला में अजीतमल खंड का प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रमुख जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह जिला कार्यवाह श्यामू शुक्ला ने बताया कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक विमर्श स्थापित करना है, जिससे समाज की सज्जन शक्ति राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के विषयों पर संवाद कर राष्ट्र उत्थान में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषयों — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का बोध-स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य — पर विस्तार से संवाद स्थापित किया। कुटुंब प्रबोधन पर उन्होंने कहा कि यदि हम अपने परिवार के बच्चों को भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों, परंपराओं और आदर्शों पर आधारित संस्कारों से जोड़ें, तो समाज में स्वतः सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने उपस्थित सभी प्रमुख जनों से पंच परिवर्तन को अपने जीवन से प्रारंभ कर समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार, सह खंड संघचालक अरुण राजपूत, सह खंड कार्यवाह बृजनंदन राजपूत, खंड प्रचारक हिमांशु जी, खंड प्रचार प्रमुख सत्यम निषाद, सामाजिक समरसता प्रमुख शरद कांत राजपूत, सद्भाव प्रमुख रमेश राजपूत एवं शिवम कटियार सहित बड़ी संख्या में प्रमुख जन उपस्थित रहे।1
- अछल्दा में ई-रिक्शा की टक्कर से दो युवक घायल, रेफर किया गया ई-रिक्शा की टक्कर से दो युवक घायल अछल्दा (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव गपचरियापुर निवासी हरनाम सिंह व विमल गुरुवार को रूरूगंज बाजार से अपने गांव गपचरियापुर बाइक से लौट रहे थे। दोनों युवक सामान खरीदकर वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना होते ही मौके पर आसपास के लोग व राहगीर जुट गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लाया गया। जहां डॉ. ललित मोहन ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आई थीं, जिसके बाद उपचार के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया।1