Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ansarul Haque khan
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ansarul Haque khan1
- छोटी सी बच्ची ने दर्द भरा गीत गाई सुनकर दिल.............1
- मरहूम #अतीक #अहमद के बेटे अली अहमद झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना1
- तंत्र-मंत्र के नाम पर नौ लाख के जेवर ठगे, पिता-पुत्र गिरफ्तार मोहनिया (कैमूर)। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब नौ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठगी करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अर्जुन कुमार, पिता ईश्वर दयाल यादव तथा ईश्वर दयाल यादव, पिता धर्म यादव उर्फ धर्मदेव यादव, दोनों ग्राम छेवरी, थाना रामगढ़, जिला कैमूर निवासी बताए गए हैं। पीड़िता अंजली देवी, पति पप्पू पासवान, निवासी स्टूवरगंज, वार्ड संख्या-7, मोहनिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके मामा की तबीयत खराब चल रही थी। इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताते हुए तंत्र-मंत्र के माध्यम से उसके मामा को ठीक करने की बात कही। आरोप है कि उसने महिला को अपने गहनों पर विशेष पूजा-जाप कराने के लिए जेवर देने को कहा। महिला उसके झांसे में आ गई। 26 जून 2026 को दोपहर करीब दो बजे उसने अपनी पड़ोस की एक लड़की के माध्यम से गहने भेजे। आरोपितों ने उसके साथ दो जड़ी भी भेजी और महिला से कहा कि इसे मामा की कमर में बांध दे। इसके बाद गहने लेकर भेजा गया युवक वापस नहीं लौटा। महिला ने जब संबंधित मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और मोहनिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए देर रात आरोपित अर्जुन कुमार और उसके पिता ईश्वर दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के घर से एक मंगलसूत्र और घटना में बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पीड़िता के अनुसार ठगी किए गए आभूषणों में सोने का नथिया, मंगलसूत्र, झुमका, चांदी की पायल, करधनी सहित कई सोने-चांदी के गहने शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच और अन्य सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।1
- कैमूर/बिहार, भभुआ में मारपीट को लेकर एससी-एसटी थाने में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस कैमूर। भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोनडीहरा गांव निवासी श्रीनिवास पासवान ने एससी-एसटी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही शिकायत में श्रीनिवास पासवान ने सुनील पांडेय, गोवर्धन पांडेय पिता- केदार पांडेय और शिवपूजन पांडेय को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदक का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वही मामले को लेकर एससी-एसटी थानाध्यक्ष अनीता दास ने बताया कि शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं और तथ्यों की जांच की जा रही है। वही थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4