तंत्र-मंत्र के नाम पर नौ लाख के जेवर ठगे, पिता-पुत्र गिरफ्तार मोहनिया (कैमूर)। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब नौ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठगी करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अर्जुन कुमार, पिता ईश्वर दयाल यादव तथा ईश्वर दयाल यादव, पिता धर्म यादव उर्फ धर्मदेव यादव, दोनों ग्राम छेवरी, थाना रामगढ़, जिला कैमूर निवासी बताए गए हैं। पीड़िता अंजली देवी, पति पप्पू पासवान, निवासी स्टूवरगंज, वार्ड संख्या-7, मोहनिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके मामा की तबीयत खराब चल रही थी। इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताते हुए तंत्र-मंत्र के माध्यम से उसके मामा को ठीक करने की बात कही। आरोप है कि उसने महिला को अपने गहनों पर विशेष पूजा-जाप कराने के लिए जेवर देने को कहा। महिला उसके झांसे में आ गई। 26 जून 2026 को दोपहर करीब दो बजे उसने अपनी पड़ोस की एक लड़की के माध्यम से गहने भेजे। आरोपितों ने उसके साथ दो जड़ी भी भेजी और महिला से कहा कि इसे मामा की कमर में बांध दे। इसके बाद गहने लेकर भेजा गया युवक वापस नहीं लौटा। महिला ने जब संबंधित मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और मोहनिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए देर रात आरोपित अर्जुन कुमार और उसके पिता ईश्वर दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के घर से एक मंगलसूत्र और घटना में बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पीड़िता के अनुसार ठगी किए गए आभूषणों में सोने का नथिया, मंगलसूत्र, झुमका, चांदी की पायल, करधनी सहित कई सोने-चांदी के गहने शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच और अन्य सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।

- चंदौली के भ्रष्टाचारः आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजारमामला संज्ञान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- शिक्षा विभाग की नया पहल से छात्र छात्राओं में खुशी शिक्षकों ने बताया बेहतर पहल रोहतास बिहार के सरकारी स्कूलों में हाफ डे सह नो बैग डे लागू होने से जहां एक तरफ छात्र छात्राओं में खुशी है वहीं शिक्षकों ने बच्चों के मानसिक विकास के लिए इस पहल को बेहतर बताया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने सभी सरकारी विद्यालयों को यह पहल सुनिश्चित करने के निर्देश जारी की। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं ने बिना बैंग के स्कूल पहुंचे। सरकार ने सरकारी स्कूलों मे प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे सह हाफ डे लागू किया है। मध्य विद्यालय सेमरा सासाराम के प्रधानाध्यापक उमेश राम ने बताया कि सरकार की इस पहल से बच्चों के मानसिक विकास के साथ तनाव मुक्त बच्चे रहेंगे।सरकार के इस पहल के साथ ही यह लागू होने पर बच्चों में काफी खुशी देखा गया।2
- भ्रष्टाचारः आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजार मामला संज्ञान में आने के बाद मनोज सिंह डब्लू ने विधवा को निजी अस्पताल में कराया भर्ती चंदौली। जनपद में चिकित्सा सेवाओं में बड़े पैमाने भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसकी पोल उस वक्त खुली जब एक गरीब विधवा के परिजनों ने सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को फोन कर मेडिकल कालेज चंदौली में आपरेशन के नाम पर 30 हजार रुपये अवैध धन मांगने की शिकायत की। मामला संज्ञान में आता तो सपा नेता ने इसकी शिकायत सीधे मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य अमित सिंह व सीएमओ से की। बावजूद इसके महिला का आपरेशन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से भी फरियाद की, लेकिन मामला सिफर रहा है। मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हो गयी है कि डीएम का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है। ऐसे में उन्होंने पीड़िता विधवा को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया और हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। साथ ही मेडिल कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को धरने के माध्यम से बिगुल फूंकने का भी आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए बड़ा प्रयास किया गया है। चंदौली में मेडिकल कालेज की स्थापना के बाद भी लोगों को यहां बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पूरा का पूरा कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। गरीब व जरूरतमंदों ने धन उगाही की जा रही है। यहां तैनात चिकित्सकों ने अस्पताल को अवैध वसूली का अड्डा बना लिया और धन वसूली के लिए प्र्राइवेट लोगों को भी अस्पताल में तैनात कर रखा है। आए दिन भ्रष्टाचार के चौकाने वाले मामले मेडिकल कालेज से सामने आ रहे हैं। बताया कि धानापुर की मेढ़वा निवासी विधवा किताबी देवी का पैर के आपरेशन के लिए 10 दिन पूर्व भर्ती हुई थी। चिकित्सक आपरेशन के लिए उन्हें ओटी में ले गए और वहां जाकर उनसे 30 हजार रुपये की डिमांड की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक पंकज मौर्या ने पैसे नहीं देने पर विधवा को आपरेशन कक्ष से बाहर निकाल दिया। उनके पैर में कच्चा प्लास्टर लगाकर कई दिनों तक अस्पताल में रखा गया। मामला जब प्रधानाचार्य व सीएमओ के संज्ञान में आया तो उक्त चिकित्सक द्वारा रखे गए आउट साइडर मनोज नामक व्यक्ति ने महिला के परिजनों से पहले 13 हजार और फिर बाद 10 हजार रुपये की डिमांड की गई। ऐसे में लाचार व विवश होकर महिला के परिजनों ने गुहार लगाई, जिस पर शनिवार को मनोज सिंह डब्लू मेडिकल कालेज पहुंचे और प्रकरण से डीएम को अवगत कराया। इसके बाद भी दुस्साहसिक चिकित्सक द्वारा सीधे तौर पर आपरेशन करने से साफ इन्कार कर दिया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पूरा मेडिकल कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही है और आपरेशन के नाम पर चिकित्सक खुलेआम धनउगाही कर रहे हैं। यह सबकुछ जिम्मेदार अफसरों के नाक के नीचे हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भ्रष्टाचार में सबकी कुछ न कुछ भागीदारी है जिसके खिलाफ सोमवार से जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। चिकित्सा सेवाओं में भ्रष्टाचार व गरीबों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- गाजीपुर जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। गाजीपुर जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के निर्देश पर आयोजित शिविर में 10 महिला और 95 पुरुष समेत कुल 105 बंदियों ने प्रतिभाग किया। शिविर की शुरुआत ओम और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद एरोबिक्स म्यूजिक और एक्सरसाइज के जरिए बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा की योग विशेषज्ञ प्रतिक्षा पाण्डेय, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय और सैय्यद सलमान हैदर ने संयुक्त रूप से शिविर का संचालन किया। बंदियों को हाथ-पैर और गर्दन की सूक्ष्म क्रियाओं के साथ सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। जेलर शेषनाथ यादव ने योग के महत्व और जीवन में इसकी उपयोगिता बताते हुए बंदियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जेल के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।1
- नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश धरने पर बैठे: फर्जी मुकदमे और एमएलसी चंचल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप जमानिया। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश पर एमएलसी चंचल सिंह के प्रतिनिधि द्वारा एमएलसी के लेटर पैड का इस्तेमाल कर लगभग 408 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने के दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने स्पष्ट किया, "मुझे एमएलसी के लेटर पैड या उनके प्रस्ताव की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। शासन द्वारा पहले से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 3 करोड़ 70 लाख रुपये स्वीकृत थे। हालांकि, इसे भी मैंने इसलिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि यह लोन की तरह नगर पालिका पर एक अतिरिक्त वित्तीय भार डालता। जब शासन से पहले ही राशि मंजूर थी, तो मैं किसी के लेटर पैड का इस्तेमाल क्यों करूंगा?"जयप्रकाश ने कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वैश्य (बनिया) समाज के व्यक्ति की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के अच्छे कामों से भयभीत होकर कुछ लोग अपनी सामंतवादी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एमएलसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता द्वारा सीधे चुने गए प्रतिनिधि नहीं हैं और जबरन अपनी ताकत दिखाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि सीधा जनता का चुनाव हो, तो स्थिति खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे तब तक धरने पर डटे रहेंगे जब तक कि यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर कोई निर्णय नहीं लेते।उन्होंने अंत में कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के तहत जनता के बीच बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है। पार्टी और मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में सब कुछ है, और आगे संगठन ही तय करेगा कि कौन सही है और कौन गलत।1
- सकलडीहा रैपुरा गांव कम्पोजिट विद्यालय छात्र द्वारा बच्चों को फोन करके बुलाया जाते प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह1
- खुला में भगवान के फोटो एक मंदिर की ज़रूरत है इश तरह से गढ़वा जिला के तेतरी चंदवाशी कॉलेज के मेन रोड पर पीछे यह एक मंदिर है इश तरह मंदिर को खुला में नही रखे जो भी देखने वाला भाई है इश वीडियो को शेयर करे ताकि मंदिर बन सके1
- प्राथमिक विद्यालय में शौचालय नही रहने के विषय में ...... प्राथमिक विद्यालय मझगावाँ वि0 ख0 नौगढ़ के विद्यालय में बच्चों के लिये किसी भी प्रकार का शौच करने के लिये सुविधा नही दी गया है सिर्फ नाम का स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया है | इन बच्चों पर कोई ध्यान नही देता न शिक्षा विभाग और न ग्राम प्रधान न भारत और यू पी सरकार | इस पर जनता की क्या विचार है लाईक कर कमेंट कर न्युज रिपोर्टर का मनोबल बढ़यें | मै यू सी पी न्यूज रिपोर्टर सन्तोष कुमार4