logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश धरने पर बैठे: फर्जी मुकदमे और एमएलसी चंचल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप जमानिया। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश पर एमएलसी चंचल सिंह के प्रतिनिधि द्वारा एमएलसी के लेटर पैड का इस्तेमाल कर लगभग 408 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने के दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने स्पष्ट किया, "मुझे एमएलसी के लेटर पैड या उनके प्रस्ताव की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। शासन द्वारा पहले से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 3 करोड़ 70 लाख रुपये स्वीकृत थे। हालांकि, इसे भी मैंने इसलिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि यह लोन की तरह नगर पालिका पर एक अतिरिक्त वित्तीय भार डालता। जब शासन से पहले ही राशि मंजूर थी, तो मैं किसी के लेटर पैड का इस्तेमाल क्यों करूंगा?"जयप्रकाश ने कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वैश्य (बनिया) समाज के व्यक्ति की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के अच्छे कामों से भयभीत होकर कुछ लोग अपनी सामंतवादी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एमएलसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता द्वारा सीधे चुने गए प्रतिनिधि नहीं हैं और जबरन अपनी ताकत दिखाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि सीधा जनता का चुनाव हो, तो स्थिति खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे तब तक धरने पर डटे रहेंगे जब तक कि यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर कोई निर्णय नहीं लेते।उन्होंने अंत में कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के तहत जनता के बीच बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है। पार्टी और मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में सब कुछ है, और आगे संगठन ही तय करेगा कि कौन सही है और कौन गलत।

4 hrs ago
user_Praveen Kumar Shrivastav
Praveen Kumar Shrivastav
Agricultural organisation गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश धरने पर बैठे: फर्जी मुकदमे और एमएलसी चंचल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप जमानिया। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश पर एमएलसी चंचल सिंह के प्रतिनिधि द्वारा एमएलसी के लेटर पैड का इस्तेमाल कर लगभग 408 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने के दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने स्पष्ट किया, "मुझे एमएलसी के लेटर पैड या उनके प्रस्ताव की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। शासन द्वारा पहले से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 3 करोड़ 70 लाख रुपये स्वीकृत थे। हालांकि, इसे भी मैंने इसलिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि यह लोन की तरह नगर पालिका पर एक अतिरिक्त वित्तीय भार डालता। जब शासन से पहले ही राशि मंजूर थी, तो मैं किसी के लेटर पैड का इस्तेमाल क्यों करूंगा?"जयप्रकाश ने कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वैश्य (बनिया) समाज के व्यक्ति की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के अच्छे कामों से भयभीत होकर कुछ लोग अपनी सामंतवादी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एमएलसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता द्वारा सीधे चुने गए प्रतिनिधि नहीं हैं और जबरन अपनी ताकत दिखाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि सीधा जनता का चुनाव हो, तो स्थिति खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे तब तक धरने पर डटे रहेंगे जब तक कि यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर कोई निर्णय नहीं लेते।उन्होंने अंत में कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के तहत जनता के बीच बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है। पार्टी और मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में सब कुछ है, और आगे संगठन ही तय करेगा कि कौन सही है और कौन गलत।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लगे नारे मऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्व. श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    1
    स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लगे नारे 
मऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्व. श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सकलडीहा रैपुरा गांव कम्पोजिट विद्यालय छात्र द्वारा बच्चों को फोन करके बुलाया जाते प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह
    1
    सकलडीहा रैपुरा गांव कम्पोजिट विद्यालय छात्र द्वारा बच्चों को फोन करके बुलाया जाते प्रधानाचार्य  डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने घोषणा की कि सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे करीब पांच हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मऊ के विकास को लेकर सरकार गंभीर कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास का स्पष्ट विजन उनके पास था। जिस विकसित मऊ की परिकल्पना उन्होंने की थी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की। बोले- सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करूंगा काम अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ए.के. शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय यदि कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सिद्धार्थ राय ने की मोदी सरकार की सराहना स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है। उन्होंने स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी (सुभासपा) बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    4
    मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने घोषणा की कि सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा।
मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे करीब पांच हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मऊ के विकास को लेकर सरकार गंभीर
कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास का स्पष्ट विजन उनके पास था। जिस विकसित मऊ की परिकल्पना उन्होंने की थी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की।
बोले- सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करूंगा काम
अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ए.के. शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय यदि कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
सिद्धार्थ राय ने की मोदी सरकार की सराहना
स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है। उन्होंने स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी (सुभासपा) बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भूमि विवाद में राजस्व टीम ने की पैमाइश, न्यायालय में रिपोर्ट पेश। बिल्थरारोड। क्षेत्र में चल रहे भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश एवं निरीक्षण किए जाने का मामला सामने आया है। प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार संबंधित भूमि के गाटा संख्या और रकबे का मौके पर सत्यापन किया गया। रिपोर्ट में मौके पर मौजूद पक्षों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए भूमि की स्थिति और अभिलेखों के आधार पर निरीक्षण किए जाने की बात कही गई है। साथ ही पूर्व में न्यायालय में चल रहे भूमि संबंधी मुकदमे का भी उल्लेख किया गया है। राजस्व टीम ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों/न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित अभिलेखों एवं न्यायालय के आदेश के आधार पर होने की बात सामने आई है। 👉 जमीन विवाद में मोइन अख्तर का बयान, बोले- बेवजह थाने और तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर
    2
    भूमि विवाद में राजस्व टीम ने की पैमाइश, न्यायालय में रिपोर्ट पेश।
बिल्थरारोड। क्षेत्र में चल रहे भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश एवं निरीक्षण किए जाने का मामला सामने आया है। प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार संबंधित भूमि के गाटा संख्या और रकबे का मौके पर सत्यापन किया गया।
रिपोर्ट में मौके पर मौजूद पक्षों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए भूमि की स्थिति और अभिलेखों के आधार पर निरीक्षण किए जाने की बात कही गई है। साथ ही पूर्व में न्यायालय में चल रहे भूमि संबंधी मुकदमे का भी उल्लेख किया गया है। राजस्व टीम ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों/न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित अभिलेखों एवं न्यायालय के आदेश के आधार पर होने की बात सामने आई है। 
👉 जमीन विवाद में मोइन अख्तर का बयान, बोले- बेवजह थाने और तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    25 min ago
  • कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निकाली संत रविदास कलश यात्रा
    1
    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निकाली संत रविदास कलश यात्रा
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • हिंदू युवा वाहिनी ने विधायक सौरभश्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आवास पर पहुंची जिला टीम, विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन हिंदू युवा वाहिनी, जिला वाराणसी की टीम ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ उनके आवास पर मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला टीम के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने स्वयं केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से केक खिलाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भर गया। जनसेवा के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है। संगठन की जिला टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं" देते हुए विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता एवं शुभेच्छा व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर डॉ. सौरभ मौर्य, रोशन जायसवाल, वैभव व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा, आशा सेठ, ईशा प्रजापति, रिंकू व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा, आशा सेठ, ईशा प्रजापति, रिंकू प्रजापति, नंदिनी त्रिपाठी सहित हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    हिंदू युवा वाहिनी ने विधायक सौरभश्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आवास पर पहुंची जिला टीम, विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन हिंदू युवा वाहिनी, जिला वाराणसी की टीम ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ उनके आवास पर मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला टीम के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह और
शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने स्वयं केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने हाथों
से केक खिलाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से
भर गया। जनसेवा के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है। संगठन की जिला टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं" देते हुए विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता एवं शुभेच्छा व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर डॉ. सौरभ मौर्य, रोशन जायसवाल, वैभव व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा, आशा सेठ, ईशा प्रजापति, रिंकू व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा, आशा सेठ, ईशा प्रजापति, रिंकू प्रजापति, नंदिनी त्रिपाठी सहित हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा दिल्ली मे लोगों का इलाज के आते पर रहने खाने का इंतजाम किया गया
    1
    चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा दिल्ली मे  लोगों का इलाज के आते पर रहने खाने का इंतजाम किया गया
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आजमगढ़ : जहानागंज में संत रविदास की कलश बंधन यात्रा का जोरदार स्वागत, गूंजे जयकारे ​आजमगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र में हरिद्वार से प्रस्थान कर पहुँची संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। यात्रा के जहानागंज मंडल पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ‘संत रविदास अमर रहें’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ​प्रतिमा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ ​यात्रा के कोल्हूखोर पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धाभाव से अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। ​इन प्रमुख गांवों से गुजरी यात्रा ​यह कलश बंधन यात्रा जहानागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और गांवों से होती हुई गुजरी। यात्रा का मार्ग निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा: ​कोल्हूखोर ​रामपुर ​जहानागंज बाजार ​तुलसीपुर ​टिसौरा ​अहिरौली ​गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद ​इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव और सुरेंद्र चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ​सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प ​यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलती है।
    1
    आजमगढ़ : जहानागंज में संत रविदास की कलश बंधन यात्रा का जोरदार स्वागत, गूंजे जयकारे
​आजमगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र में हरिद्वार से प्रस्थान कर पहुँची संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। यात्रा के जहानागंज मंडल पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ‘संत रविदास अमर रहें’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
​प्रतिमा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ
​यात्रा के कोल्हूखोर पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धाभाव से अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया।
​इन प्रमुख गांवों से गुजरी यात्रा
​यह कलश बंधन यात्रा जहानागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और गांवों से होती हुई गुजरी। यात्रा का मार्ग निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा:
​कोल्हूखोर
​रामपुर
​जहानागंज बाजार
​तुलसीपुर
​टिसौरा
​अहिरौली
​गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
​इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव और सुरेंद्र चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
​सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प
​यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलती है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया,हिंदू युवा वाहिनी ने दी शुभकामनाएं आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आवास पर पहुंची जिला टीम, विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार,वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन हिंदू युवा वाहिनी, जिला वाराणसी की टीम ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ उनके आवास पर मनाया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला टीम के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा किकार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं।उन्होंने स्वयं केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से केक खिलाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भर गया।जनसेवा के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।संगठन की जिला टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।कार्यक्रम के दौरानकार्यकर्ताओं ने “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता एवं शुभेच्छा व्यक्त की।पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सौरभ मौर्य,रोशन जायसवाल,वैभव व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा,आशा सेठ,ईशा प्रजापति,रिंकू प्रजापति,नंदिनी त्रिपाठी सहित हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया,हिंदू युवा वाहिनी ने दी शुभकामनाएं
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आवास पर पहुंची जिला टीम, विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार,वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन हिंदू युवा वाहिनी, जिला वाराणसी की टीम ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ उनके आवास पर मनाया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला टीम के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा किकार्यकर्ताओं 
द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं।उन्होंने स्वयं केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से केक खिलाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भर गया।जनसेवा के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।संगठन की जिला टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।कार्यक्रम के दौरानकार्यकर्ताओं ने “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता एवं शुभेच्छा व्यक्त की।पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सौरभ मौर्य,रोशन जायसवाल,वैभव व्यास, शकुंतला प्रजापति, संध्या विश्वकर्मा,आशा सेठ,ईशा प्रजापति,रिंकू प्रजापति,नंदिनी त्रिपाठी सहित हिंदू युवा वाहिनी जिला वाराणसी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.