बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अगवानपुर गांव में केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बाढ़ पहुंचने पर पहले मलाही में समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया, जिसके बाद वे अगवानपुर पहुंचे जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम का आयोजन अगवानपुर के पूर्व मुखिया मुना कुमार सिंह द्वारा किया गया। अगवानपुर पहुंचते ही मंत्री का स्वागत अनोखे अंदाज में किया गया। जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी से पूरा इलाका उत्साह और नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल-मालाओं से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ललन सिंह ने युवाओं को केंद्र में रखते हुए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की हर पंचायत में जिम और लाइब्रेरी खोलने की पहल की जाएगी। उनका कहना था कि स्वस्थ शरीर और शिक्षित मन से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने अगवानपुर फिटनेस क्लब के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को सरकारी स्तर पर भी प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि गांवों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और मेधावी छात्र निकल सकें। पूर्व मुखिया रणबीर कुमार पंकज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का फोकस सबसे अधिक युवाओं पर रहा। उन्होंने चर्चा की कि किस प्रकार युवाओं को खेलों में मेडल दिलाया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दो वर्षों के फंड को युवाओं के विकास के प्रति समर्पित करने की योजना है। मंत्री की सोच है कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पूरे देश में विकास और युवा सशक्तिकरण के मामले में अग्रणी बने। वहीं मुना कुमार सिंह ने पंचायत की समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने छठ घाट का विस्तार करने और एक नई सड़क निर्माण की मांग की। मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया lपूरे आयोजन में विकास, फिटनेस और शिक्षा को लेकर नई उम्मीदों का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व मुखिया पंकज सिंह,अथमल गोला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, बेलछी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार उर्फ़ ज्ञानू जी, राणा बीघा मुखिया शिव दयाल सिंह उर्फ़ नागा जी, बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ गया माता, जदयू नेता डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, भाजपा बाढ़ उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, जदयू नेता राणा सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सह पूर्व प्रत्याशी बाढ़ विधानसभा मनोज कुमार समेत एन डी ए के कार्यकर्ता मौजूद रहे

- शराबबंदी पर अब तो एनडीए में ही घमासान मच गया है, आप भी देखिए...1
- Post by RupeshKumar Singh1
- एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में इस वक्त सियासी पारा चरम पर है। प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जहां अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक के दौरान बीडीओ सीमा कुमारी ने माननीय हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बैठक को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस फैसले के बाद पंचायत समिति सदस्यों में भारी नाराजगी देखी गई। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी की मिलीभगत से जानबूझकर अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने की साजिश की जा रही है। सदस्यों का कहना है कि वर्तमान प्रमुख द्वारा सरकारी योजनाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्हें योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं दी जाती और न ही चयन एवं क्रियान्वयन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। इससे उनके क्षेत्र की जनता विकास से वंचित हो रही है। इसी बीच 12 पंचायत समिति सदस्य बिहार शरीफ समाहरणालय पहुंचे और उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है और अविश्वास प्रस्ताव को जानबूझकर टाला जा रहा है। सदस्यों ने मांग की है कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान प्रखंड में हुए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कितना विकास हुआ और कितना नहीं – इसकी पारदर्शी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं बीडीओ सीमा कुमारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करना अनिवार्य है, इसलिए बैठक को स्थगित किया गया है। उप विकास आयुक्त ने सभी पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सवाल यह है कि क्या अविश्वास प्रस्ताव पर फिर से बैठक होगी? क्या विकास कार्यों की जांच होगी? या मामला हाईकोर्ट तक पहुंचेगा? फिलहाल अस्थावां प्रखंड की राजनीति में जबरदस्त हलचल है और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है। अस्थावां प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सियासत तेज। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर बैठक स्थगित। 12 पंचायत समिति सदस्य पहुंचे समाहरणालय। 2023-25 के विकास कार्यों की जांच की मांग।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नालंदा निराला आर्टिकल 15, 19 न्यूज1
- स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत: बिहार शरीफ में मानव वेलनेस सेंटर आम जनता को समर्पित1
- खुसरूपुर।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पर्व के दिन वे स्वयं भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहेगी।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और शांति समिति के बीच बेहतर समन्वय रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है और संभावित उपद्रवी तत्वों को बॉन्ड डाउन कराया जा रहा है।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं।मौके पर बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ उत्तम राहुल,नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार,थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि अशोक कुमार, अनि संतोष कुमार सहित प्रखंड/नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।3
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- जिस सरकार की आप शिकायत कर रहे हैं, अभी आपने ही तो उसे चुना है!!1
- Post by RupeshKumar Singh1