*युवा संगम में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन* *बिजावर में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन* जिला प्रशासन के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय बिजावर में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले में कुल 322 आवेदकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इनमें एनएनआईटी (आईसीआईसीआई) से 7, आईसेक्ट छतरपुर से 5, श्रीराम पिस्टन एवं रिंग्स राजस्थान से 32, एलआईसी बड़ामलहरा से 28, पुखराज हेल्थकेयर झांसी से 23, वर्धमान यार्न मंडीदीप से 51 तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस छतरपुर से 23 आवेदक शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने चयनित एवं उपस्थित आवेदकों को कंपनियों में ज्वाइन कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन ने युवा संगम के उद्देश्य एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छतरपुर डी.आर. तिवारी ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। शासकीय आईटीआई छतरपुर के उप प्राचार्य डी.के. करोसिया एवं शासकीय आईटीआई बिजावर के प्राचार्य एम.एम. बेग ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
*युवा संगम में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन* *बिजावर में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन* जिला प्रशासन के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय बिजावर में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले में कुल 322 आवेदकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।
इनमें एनएनआईटी (आईसीआईसीआई) से 7, आईसेक्ट छतरपुर से 5, श्रीराम पिस्टन एवं रिंग्स राजस्थान से 32, एलआईसी बड़ामलहरा से 28, पुखराज हेल्थकेयर झांसी से 23, वर्धमान यार्न मंडीदीप से 51 तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस छतरपुर से 23 आवेदक शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने चयनित एवं उपस्थित आवेदकों को कंपनियों में ज्वाइन कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर
प्रकाश डालते हुए युवाओं को उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन ने युवा संगम के उद्देश्य एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छतरपुर डी.आर. तिवारी ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। शासकीय आईटीआई छतरपुर के उप प्राचार्य डी.के. करोसिया एवं शासकीय आईटीआई बिजावर के प्राचार्य एम.एम. बेग ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
- *जनसुनवाई में संवेदनशील पहल* *अनाथ बालक अंशुल पाल को मिला आधार, दादा को कानूनी अभिभावक बनाकर यूआईडीएआई निदेशालय से मिला समाधान* *संबल योजना से परिवार को 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि* *नवीन टोकन प्रणाली से व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से हुई जनसुनवाई* *हर आवेदक को अपनी बात रखने का मिला अवसर* जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ संवेदनशील प्रशासन की पहल की गई है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जनसुनवाई में टोकन सिस्टम लागू कर आवेदकों की समस्याएं क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुनवाई करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। बड़ी संख्या में आवेदकों के पहुंचने के कारण शुरू की गई इस व्यवस्था से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। टोकन नंबर के आधार पर निर्धारित क्रम में कलेक्टर ने आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे जनसुनवाई में पारदर्शिता के साथ-साथ अव्यवस्था कम हुई और आवेदकों को अपनी बारी के लिए सुविधाजनक तरीके से इंतजार करने की व्यवस्था मिली। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम छतरपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। *कलेक्टर ने अनाथ बालक अंशुल को सौंपा आधार कार्ड* जनसुनवाई में गौरिहार तहसील के ग्राम घूर निवासी 6 वर्षीय अनाथ एवं बेसहारा बालक अंशुल पाल के दादा अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। माता-पिता के निधन के बाद पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण बालक को विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की। यूआईडीएआई राज्य कार्यालय भोपाल के सुझाव के अनुसार जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स राहुल तिवारी के माध्यम से बालक के दादा को बाल कल्याण समिति के माध्यम से कानूनी अभिभावक घोषित कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद बालक का आधार पंजीयन कराया गया और प्रकरण यूआईडीएआई के क्षेत्रीय निदेशक को भेजा गया। तत्काल कार्रवाई के बाद अंशुल का आधार कार्ड जारी हुआ। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बालक अंशुल और उसके दादा को आधार कार्ड प्रदान किया। आधार कार्ड मिलने से अब बालक के लिए शिक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता सुगम होगा। बालक के दादा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत सीगौन के श्रमिक राजेश अहिरवार के निधन के बाद उनकी उत्तराधिकारी पत्नी माना अहिरवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का आदेश सौंपा गया। सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। इसके साथ ही जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर सुनवाई की गई और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।2
- नौगांव में ईद मिलादुन्नबी की धूम, शानदार रोशनी और सजावट से जगमगाया शहर ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर नौगांव नगर में उत्साह का माहौल है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर शहर की गलियों, चौराहों और मोहल्लों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है । 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जलसा और नगर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा ।1
- छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी 1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी 1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।1
- सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.3