logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी सिवनी,30 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी–अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

10 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
9c3e85cb-5e86-4ae4-9fa6-1cce7ce3d7fa

आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी सिवनी,30 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी–अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

07c710bb-8f37-4cf7-833c-e6097b439118
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न #सिवनी / जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न
#सिवनी /जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोड़मी गांव की करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओ ने सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे थाना पहुंचकर ग्राम पंचायत चीचगांव के सरपंच अरविंद खरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल में पूरा मामला गांव को नशा मुक्त बनाने की पहल के दौरान महिलाओं के द्वारा कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोड़मी की सीमा में आने वाले ग्राम नहलेसरा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए महिलाओं के द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।
    1
    जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोड़मी गांव की करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओ ने सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे थाना पहुंचकर ग्राम पंचायत चीचगांव के सरपंच अरविंद खरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल में पूरा मामला गांव को नशा मुक्त बनाने की पहल के दौरान महिलाओं के द्वारा कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोड़मी की सीमा में आने वाले ग्राम नहलेसरा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए महिलाओं के द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • अचानक हुई बारिश ने दी गर्मी से निजात, किसानों के चेहरे पर बढ़ी चिंता।
    1
    अचानक हुई बारिश ने दी गर्मी से निजात, किसानों के चेहरे पर बढ़ी चिंता।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    25 min ago
  • *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    1
    *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।*
गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार।
*कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।*
ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप।
*मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।*
बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका।
*अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।*
बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’?
*जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    1
    छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    1
    ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा  के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • संगीत प्रतियोगिता गाता रहे मेरा दिल, कार्यक्रम शोभापुर के डोंगरे लोन में संपन्न हुआ, जाकीर की रिपोर्ट
    1
    संगीत प्रतियोगिता गाता रहे मेरा दिल, कार्यक्रम शोभापुर के डोंगरे लोन में संपन्न हुआ, जाकीर की रिपोर्ट
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
    1
    सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.