राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमा मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं अदम्य साहस के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी सौहार्द की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। पुलिस बल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का यह दायित्व है कि वह संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा समाज में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच इस संदेश को प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमा मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं अदम्य साहस के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी सौहार्द की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। पुलिस बल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का यह दायित्व है कि वह संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा समाज में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच इस संदेश को प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय मऊ में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश मऊ। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय हकीकतपुर, मऊ में आज लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह सहित उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत की राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार मिला। उन्हें लौह पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के जीवन से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिलती है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की एकता और सामाजिक भाईचारे को बनाए रखें। जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर देश एवं समाज की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। हमें ऐसी राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, जो समाज को जोड़ने का काम करे, न कि बांटने का। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एके सहाय, अवधेश मौर्य, जयकिशन प्रधान, मोहम्मद असलम, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह, बंधु कुमार, देव प्रकाश राय सहित अन्य पार्टी साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी, मऊ ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।1
- माशाअल्लाह ❤️ न चम्मच की फिक्र, न दुनिया की परवाह... अपने छोटे-छोटे हाथों से अपने हिस्से की खुशी खा रहा है। बचपन का सुकून बस यहीं तो है - दाल-चावल में भी जन्नत ढूंढ लेना 😊 अल्लाह इस नन्ही सी जान को बुरी नज़र से महफूज रखे। आमीन 🤲 #MashaAllah #Bachpan #Childhood #Sukoon #FacebookReels #Viral #AbdulRahmanJournalist #MauKrantiNews1
- मऊ में दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का खुलासा, पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार मऊ में दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का खुलासा, पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार मऊ में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 में दर्ज एक पुराने दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही को प्रभावित करने और पीड़िता के पिता पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची गई थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इमरान अहमद के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित साजिश का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षी विशाल भारती, सकीना खातून, निसार अहमद और जोया शामिल हैं। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- गाजीपुर सम्प्रेक्षण गृह में लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई, दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश। गाजीपुर सम्प्रेक्षण गृह में लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई, दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से सम्प्रेक्षण गृह और जिला कारागार का किया निरीक्षण, दीवारों पर पेंटिंग में लापरवाही मिलने पर प्रभारी अधीक्षक और लिपिक से मांगा स्पष्टीकरण गाजीपुर में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने छाता लेकर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह और जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक राम अचल और लिपिक संजय यादव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अधिकारियों ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह और जिला कारागार में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सम्प्रेक्षण गृह की दीवारों पर पेंटिंग कराने के काम में शिथिलता मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा। इसके साथ ही दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों की सुविधा के लिए सीलिंग फैन की जगह वॉल फैन लगवाने और परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराने और परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्प्रेक्षण गृह में साफ-सफाई, सुरक्षा और बच्चों की सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त कराई जाएं।1
- अगर आपके भी धान पानी में डूब चुके हैं तो इसे कैसे बचाया जा सके इसको बढ़ाने की विधि देखिए पूरी वीडियो में1
- बिजली के तार की चपेट में आने से नंदलाल साहनी गंभीर रूप से घायल। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ककरासू गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय नंदलाल साहनी उर्फ नंदू, निवासी छतिया गांव (हल्दीरामपुर), अचानक 11000 तार की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हल्दीरामपुर के छतिया गांव में लगी आग में नंदलाल साहनी का घर भी जलकर राख हो गया था। इस मामले में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल साहनी की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वीडियो में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।4
- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमा मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं अदम्य साहस के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी सौहार्द की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। पुलिस बल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का यह दायित्व है कि वह संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा समाज में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच इस संदेश को प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- बलिया जिले रसड़ा क्षेत्र में तिराहीपुर गांव है जहाँ एक ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है जिसे लक्लेश्वर डीह नाम से जाना जाता है और वहाँ भगवान शंकर जी की चादी का नाग और शिवलिग के ऊपर का छतरी ही चोरी हो गया है रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक लखनेश्वरडीह मुंडेरा मंदिर में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पुजारी को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और उन्हें रस्सी से बांधकर फरार हो गए। घटना के अनुसार, चोर मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र और चांदी का सर्प चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। #बलिया1