हमीरपुर > “ये सिर्फ रेत नहीं है… ये हमारी नदियों की सांस है… जो हर दिन छीनी जा रही है…” नाव चलते हुए, बालू निकालते लोग “कागजों में सब कुछ कानूनी है… पर जमीन पर सच्चाई कुछ और ही है…” “खनन माफिया तो पहले से बदनाम थे… अब नाव वाले भी इस खेल का हिस्सा बन चुके हैं… हमीरपुर के डिग्गी में कैनाल के पास लोगो का सुबह होते ही अपनी अपनी नाव से बालू भरते और नदी किनारे डम्प लगाते फिर ई रिक्शा में ओवर लोड करके खुल्लमखुल्ला बालू बेचते “हर रोज सैकड़ों नावें… नदी को अंदर से खोखला कर रही हैं… और फिर यही बालू खुलेआम बाजार में बिकती है…” “ना कोई रोक… ना कोई टोक… कानून सिर्फ कागजों में ही क्यों रह गया है?” “नदी सूख रही है… पानी का स्तर गिर रहा है… और इसका असर हम सब पर पड़ रहा है…” “अगर यही चलता रहा… तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ किताबों में नदी देखेंगी…” “अब सवाल ये है… क्या हम चुप रहेंगे… या इस लूट के खिलाफ आवाज उठाएंगे?” “नदी बचेगी… तो जीवन बचेगा!..... अमित कुमार
हमीरपुर > “ये सिर्फ रेत नहीं है… ये हमारी नदियों की सांस है… जो हर दिन छीनी जा रही है…” नाव चलते हुए, बालू निकालते लोग “कागजों में सब कुछ कानूनी है… पर जमीन पर सच्चाई कुछ और ही है…” “खनन माफिया तो पहले से बदनाम थे… अब नाव वाले भी इस खेल का हिस्सा बन चुके हैं… हमीरपुर के डिग्गी में कैनाल के पास लोगो का सुबह होते ही अपनी अपनी नाव से बालू भरते और नदी किनारे डम्प लगाते फिर ई रिक्शा में ओवर लोड करके खुल्लमखुल्ला बालू बेचते “हर रोज सैकड़ों नावें… नदी को अंदर से खोखला कर रही हैं… और फिर यही बालू खुलेआम बाजार में बिकती है…” “ना कोई रोक… ना कोई टोक… कानून सिर्फ कागजों में ही क्यों रह गया है?” “नदी सूख रही है… पानी का स्तर गिर रहा है… और इसका असर हम सब पर पड़ रहा है…” “अगर यही चलता रहा… तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ किताबों में नदी देखेंगी…” “अब सवाल ये है… क्या हम चुप रहेंगे… या इस लूट के खिलाफ आवाज उठाएंगे?” “नदी बचेगी… तो जीवन बचेगा!..... अमित कुमार
- हमीरपुर।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हमीरपुर कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में सांसद ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश की प्रगति श्रमिकों के सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस दौरान श्रमिकों को मातृत्व, शिक्षा, विवाह, आवास, चिकित्सा, पेंशन एवं दुर्घटना सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2
- ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप ➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप ➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें ➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू ➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा ➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग1
- *शिक्षा के मंदिर में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। शिक्षा के मंदिर में बच्चों का भविष्य सवारने से पहले ही जिम्मेदारो ने कलम किताबो वाले हाथों में मजदूरी करने का काम सौंप दिया है।दरअस्ल सोशल मीडिया पर इस समय जनपद के अछरौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम छात्रा रियांशी कक्षा 5) व छात्र रियांश (कक्षा 2) के हाथों में फावड़ा और तसला पकड़ाकर बालू ढोने का कार्य कराया जा रहा है। वायरल वीडियो को देख बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सरकार ने बाल श्रम को अपराध घोषित किया है लेकिन शिक्षा के मंदिर में गुरुओं के द्वारा बच्चों को मजदूर बनाया जा रहा है। शिक्षक अपनी जेब भरने और मजदूरी का पैसा बचाने के चक्कर में बच्चों से पत्थर और बालू उठवा रहे हैं। बच्चों का वीडियो देख मेरा सीना छलनी हो गया है।वायरल वीडियो 30 अप्रैल का बताया जा रहा है।2
- हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव मैं एक शराबी युवक द्वारा अक्सर परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। करगांव के लखन सविता ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव का रवींद्र श्रीवास शराब के नशे में अक्सर अभद्रता कर हंगामा मचाता रहता है। उसके दरवाजे के पास से निकलते वक्त उसने डंडे से मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। सुबह नशे में उसके दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अभद्रता कर हंगामा मचाने लगा तो डायल 112 को बुलाते ही भाग गया। एसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने विवेक सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- Post by तत्काल न्यूज MR prajapati1
- Post by Amit Singh1
- चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस 👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल 👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप 👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी1
- *डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।2