*शिक्षा के मंदिर में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। शिक्षा के मंदिर में बच्चों का भविष्य सवारने से पहले ही जिम्मेदारो ने कलम किताबो वाले हाथों में मजदूरी करने का काम सौंप दिया है।दरअस्ल सोशल मीडिया पर इस समय जनपद के अछरौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम छात्रा रियांशी कक्षा 5) व छात्र रियांश (कक्षा 2) के हाथों में फावड़ा और तसला पकड़ाकर बालू ढोने का कार्य कराया जा रहा है। वायरल वीडियो को देख बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सरकार ने बाल श्रम को अपराध घोषित किया है लेकिन शिक्षा के मंदिर में गुरुओं के द्वारा बच्चों को मजदूर बनाया जा रहा है। शिक्षक अपनी जेब भरने और मजदूरी का पैसा बचाने के चक्कर में बच्चों से पत्थर और बालू उठवा रहे हैं। बच्चों का वीडियो देख मेरा सीना छलनी हो गया है।वायरल वीडियो 30 अप्रैल का बताया जा रहा है।
*शिक्षा के मंदिर में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। शिक्षा के मंदिर में बच्चों का भविष्य सवारने से पहले ही जिम्मेदारो ने कलम किताबो वाले हाथों में मजदूरी करने का काम सौंप दिया है।दरअस्ल सोशल मीडिया पर इस समय जनपद के अछरौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम छात्रा रियांशी कक्षा 5) व छात्र रियांश (कक्षा 2) के हाथों में फावड़ा और तसला पकड़ाकर बालू ढोने का कार्य कराया जा रहा है।
वायरल वीडियो को देख बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सरकार ने बाल श्रम को अपराध घोषित किया है लेकिन शिक्षा के मंदिर में गुरुओं के द्वारा बच्चों को मजदूर बनाया जा रहा है। शिक्षक अपनी जेब भरने और मजदूरी का पैसा बचाने के चक्कर में बच्चों से पत्थर और बालू उठवा रहे हैं। बच्चों का वीडियो देख मेरा सीना छलनी हो गया है।वायरल वीडियो 30 अप्रैल का बताया जा रहा है।
- से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- Post by Amit Singh1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर के रहने वाले जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह आज शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 1 पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां मिर्री देवी पत्नी पूनम देवी भाई शिरोमणि पुत्र पवन किशन पुत्री सोनम सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर हो रहा है। वही इस घटना को देखते हुए मरका थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में छूट गई, वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी,1
- उसे न सही जानकारी मिलती है, न समय पर मदद।मेरा सरकार से आग्रह है कि व्यवस्था ऐसी बनाई जाए,जिससे आम आदमी को भटकना न पड़े।1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे3
- मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए। शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया। सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।4
- Post by Amit Singh1
- बबेरू कस्बे का है, जहां आज शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे बबेरू चौकी प्रभारी व कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा उप निरीक्षक सैफ अहमद उपनिरीक्षक महेंद्र मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा,कमासिन रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मां मढ़ीदाई मंदिर पुरानी तहसील रोड, सुंदर कुआं, औगासी रोड, होते हुए मुख्य चौराहे पर पैदल गस्त किया गया। वहीं सड़क के किनारे लगे दुकानदारों को अतिक्रमण न फैलाने की हिदायत भी दिया है, तथा कस्बा वासियों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया है। इस मौके पर आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- हमीरपुर।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हमीरपुर कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में सांसद ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश की प्रगति श्रमिकों के सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस दौरान श्रमिकों को मातृत्व, शिक्षा, विवाह, आवास, चिकित्सा, पेंशन एवं दुर्घटना सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2