logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: दो पैथोलॉजी व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मेडिकल स्टोर को चेतावनी मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए। शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया। सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

2 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मौदहा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: दो पैथोलॉजी व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मेडिकल स्टोर को चेतावनी मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए। शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर

सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया। सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में

हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी

की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप ➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप ➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें ➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू ➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा ➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग
    1
    ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप
➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप
➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें
➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू
➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा
➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।
    2
    *डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल*  
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बांदा एवं सिसोलर मार्ग से बालू लादकर आने वाले ओवरलोड 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रको को सीज किया और 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। परिवहन एवं खनिज विभाग की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है और कार्यवाही से बचने के लिए बांदा मार्ग छोड़कर दूसरे लिंक मार्गो में जाकर छुप गए। कार्यवाही के दौरान ट्रकों के आडा तिरछा खड़ा होने से बांदा मार्ग में 2 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे एआरटीओ अमिताभ राय के नेतृत्व में खनिज एवं परिवहन विभाग की टीम ने कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल पहुंचकर बांदा एवं सिसोलर मार्ग से आने वाले ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ शुरू की। टीम ने 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रकों को सीज करके 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है।
    2
    हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बांदा एवं सिसोलर मार्ग से बालू लादकर आने वाले ओवरलोड 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रको को सीज किया और 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। परिवहन एवं खनिज विभाग की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है और कार्यवाही से बचने के लिए बांदा मार्ग छोड़कर दूसरे लिंक मार्गो में जाकर छुप गए। कार्यवाही के दौरान ट्रकों के आडा तिरछा खड़ा होने से बांदा मार्ग में 2 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे एआरटीओ अमिताभ राय के नेतृत्व में खनिज एवं परिवहन विभाग की टीम ने कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल पहुंचकर बांदा एवं सिसोलर मार्ग से आने वाले ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ शुरू की। टीम ने 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रकों को सीज करके 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने विवेक सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने विवेक सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    1
    बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl
उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा  डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस 👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल 👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप 👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    1
    चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस
👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल
👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप
👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर के गायत्री तपोभूमि में अनुसुईया आश्रम के स्थापना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत स्वामी नरायणानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1963 में ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज ने बैशाख पूर्णिमा पर त्रिशूल पूजन करके आश्रम की स्थापना करके भंडारा कराया था। तब से प्रत्येक वर्ष आश्रम की स्थापना पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के गांवों में आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बहोरीलाल गुप्ता, शंभू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, प्रेम शंकर यादव, हरेराम श्रीवास्तव, छोटू सिंह, भुन्नी यादव, राम भजन आदि ने मौजूद रहकर सहयोग प्रदान किया।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर के गायत्री तपोभूमि में अनुसुईया आश्रम के स्थापना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आश्रम के महंत स्वामी नरायणानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1963 में ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज ने बैशाख पूर्णिमा पर त्रिशूल पूजन करके आश्रम की स्थापना करके भंडारा कराया था। तब से प्रत्येक वर्ष आश्रम की स्थापना पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के गांवों में आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बहोरीलाल गुप्ता, शंभू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, प्रेम शंकर यादव, हरेराम श्रीवास्तव, छोटू सिंह, भुन्नी यादव, राम भजन आदि ने मौजूद रहकर सहयोग प्रदान किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.