जयपुर विघ्न विनाशक प़थम पूज्य गणेश जी जैसे नेता हौंगे तभी मिटेंगें पंच क्लेश - यश ओउमाश्रय सेवा धाम में गणेश चतुर्थी पर "विश्व नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ" जयपुर, ओउमाश्रय सेवा धाम में गणेश चतुर्थी पर "विश्व नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ" का आयोजन हुआ।यज्ञ मुख्य यजमान यशपाल यश एवं श्रीमति मधु यश रहे। इस अवसर पर ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने पौराणिक गणेश के चित्र और चरित्र की सांस्कृतिक आध्यात्मिक वैज्ञानिक व्यवहारिक व्याख्या की। यश ने कहा कि सर्वप्रथम गणेश को सर्वाधिक वुद्धिमान व वुद्धि दाता कहते हैं तभी समाज के प्रतिष्ठित जनों की गलती पर मुहावरा कहते है कि " गणेश को वुद्धि कौन दे"? यश ने कहा कि नेताओं में हाथी का सिर वडेकान आंखें दो तरह के दांत सूंढ चूहे की सबारी मोटा पेट चने के लड्डू का भोजन वृत्ति होनी चाहिए। यश ने कहा कि वडा सिर यानि ब़ौड माइंडेड खुला मस्तिष्क हर तरह से जानकार और पूर्वाभासी वढे कान सूक्ष्म तम ध्वनि को सुन सकें चमकदार आंखें दूरदृष्टी तथा सूक्ष्मदर्शी दो तरह के दांत खाने के और दिखाने वाले कव कंहा कितना क्या कैसे बोलना है? यश ने कहा कि वड़ा पेट जिसमें विभिन्न वातों को सहेज कर रखा जा सके समय पर ही वोलें । यश ने कहा कि प्रोटीनयुक्त चना वेसन के लड्डू स्वादिष्ट स्वास्थ्य एवं स्वाद युक्त भोजन तथा चूहे की सबारी यानि ऐसा वाहन जो सकरे कठिनतम रास्ते में घुस जाए तथा तकनीकी रूप से कम्प्यूटर का माउस पल में दुनिया की खबर निकालने वाला होगा तथा संवेदनशील नांक सूंढ होगी तभी नेतृत्व देने में सक्षम होगा। यश ने कहा कि इसीऐ इन्हें बुद्धि, ज्ञान, विवेक और समृद्धि का देवता माना जाता है। यश ने कहा कि इनकी दो पत्नियाँ 'रिद्धि' समृद्धि लौकिक उन्नति अभ्युदय और 'सिद्धि' अध्यात्मिक शक्ति पारलौकिक उन्नति नि: श्रेयस धर्म की परिभाषा यतो अभ्युदय नि श्रेयस सिद्धि सा धर्मा मानी जाती हैं। यश ने कहा इन्हें 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है क्योंकि ये जनता के जीवन से सभी प्रकार की बाधाओं और विघ्नों को दूर करते हैं। यश ने कहा कि माता-पिता में सारे देवता हैं तो उनकी सेवा से प्राप्त आयु विद्या यश और वल रूपी परिक्रमा कर सर्वोत्तम स्थान पाया। यश ने कहा कि चार भुजाएँ उनके चार प्रमुख अस्त्र-शस्त्र और प्रतीकों को धारण करती हैं, जिनका आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व है। पाश (रस्सी): यह जनता को सांसारिक मोह-माया और बुराइयों से बांधकर सही मार्ग पर लाने का प्रतीक है। * अंकुश: यह मन और इच्छाओं पर नियंत्रण रखने तथा अज्ञानता को दूर करने का प्रतीक है। * मोदक (या लड्डू): यह कठिन परिश्रम के बाद मिलने वाले मीठे फल, ज्ञान और आनंद का प्रतीक है। * वरद मुद्रा (आशीर्वाद की मुद्रा): यह अभय, सुरक्षा और जनता की मनोकामनाएं पूरी करने का प्रतीक है। यश विश्व के नेता इतने समर्थ और समझ वाले हौं तो विश्व शांति सहज हो जाए।
जयपुर विघ्न विनाशक प़थम पूज्य गणेश जी जैसे नेता हौंगे तभी मिटेंगें पंच क्लेश - यश ओउमाश्रय सेवा धाम में गणेश चतुर्थी पर "विश्व नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ" जयपुर, ओउमाश्रय सेवा धाम में गणेश चतुर्थी पर "विश्व नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ" का आयोजन हुआ।यज्ञ मुख्य यजमान यशपाल यश एवं श्रीमति मधु यश रहे। इस अवसर पर ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने पौराणिक गणेश के चित्र और चरित्र की सांस्कृतिक आध्यात्मिक वैज्ञानिक व्यवहारिक व्याख्या की। यश ने कहा कि सर्वप्रथम गणेश को सर्वाधिक वुद्धिमान व वुद्धि दाता कहते हैं तभी समाज के प्रतिष्ठित जनों की गलती पर मुहावरा कहते है कि " गणेश को वुद्धि कौन दे"? यश ने कहा कि नेताओं में हाथी का सिर वडेकान आंखें दो तरह के दांत सूंढ चूहे की सबारी मोटा पेट चने के लड्डू का भोजन वृत्ति होनी चाहिए। यश ने कहा कि वडा सिर यानि ब़ौड माइंडेड खुला मस्तिष्क हर तरह से जानकार और पूर्वाभासी वढे कान सूक्ष्म तम ध्वनि को सुन सकें चमकदार आंखें दूरदृष्टी तथा सूक्ष्मदर्शी दो तरह के दांत खाने के और दिखाने वाले कव कंहा कितना क्या कैसे बोलना है? यश ने कहा कि वड़ा पेट जिसमें विभिन्न वातों को सहेज कर रखा जा सके समय पर ही वोलें । यश ने कहा कि प्रोटीनयुक्त चना वेसन के लड्डू स्वादिष्ट स्वास्थ्य एवं स्वाद युक्त भोजन तथा चूहे की सबारी यानि ऐसा वाहन जो सकरे कठिनतम रास्ते में घुस जाए तथा तकनीकी
रूप से कम्प्यूटर का माउस पल में दुनिया की खबर निकालने वाला होगा तथा संवेदनशील नांक सूंढ होगी तभी नेतृत्व देने में सक्षम होगा। यश ने कहा कि इसीऐ इन्हें बुद्धि, ज्ञान, विवेक और समृद्धि का देवता माना जाता है। यश ने कहा कि इनकी दो पत्नियाँ 'रिद्धि' समृद्धि लौकिक उन्नति अभ्युदय और 'सिद्धि' अध्यात्मिक शक्ति पारलौकिक उन्नति नि: श्रेयस धर्म की परिभाषा यतो अभ्युदय नि श्रेयस सिद्धि सा धर्मा मानी जाती हैं। यश ने कहा इन्हें 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है क्योंकि ये जनता के जीवन से सभी प्रकार की बाधाओं और विघ्नों को दूर करते हैं। यश ने कहा कि माता-पिता में सारे देवता हैं तो उनकी सेवा से प्राप्त आयु विद्या यश और वल रूपी परिक्रमा कर सर्वोत्तम स्थान पाया। यश ने कहा कि चार भुजाएँ उनके चार प्रमुख अस्त्र-शस्त्र और प्रतीकों को धारण करती हैं, जिनका आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व है। पाश (रस्सी): यह जनता को सांसारिक मोह-माया और बुराइयों से बांधकर सही मार्ग पर लाने का प्रतीक है। * अंकुश: यह मन और इच्छाओं पर नियंत्रण रखने तथा अज्ञानता को दूर करने का प्रतीक है। * मोदक (या लड्डू): यह कठिन परिश्रम के बाद मिलने वाले मीठे फल, ज्ञान और आनंद का प्रतीक है। * वरद मुद्रा (आशीर्वाद की मुद्रा): यह अभय, सुरक्षा और जनता की मनोकामनाएं पूरी करने का प्रतीक है। यश विश्व के नेता इतने समर्थ और समझ वाले हौं तो विश्व शांति सहज हो जाए।
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।1
- सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1