Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में गोवंश (2 माह की बछिया) के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। काकडे गांव के लोगों ने निपक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों - कुंती, मीनाक्षी, अनीता, पूजा और सौरभ का कहना है कि बछिया को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, शुरू में डॉक्टर ने गलत हरकत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में हुई मेडिकल जांच ठीक से नहीं हुई और कुछ लोगों ने बिना पीड़ित पक्ष को बताए ही मामला निपटाने की कोशिश की। सभी ग्रामीणों की एक ही मांग है - बछिया का दोबारा पारदर्शी मेडिकल परीक्षण हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कानून के तहत कार्रवाई हो। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, तथ्यात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपका भेजा हुआ वीडियो प्रूफ के तौर पर है
Virender Kumar
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में गोवंश (2 माह की बछिया) के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। काकडे गांव के लोगों ने निपक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों - कुंती, मीनाक्षी, अनीता, पूजा और सौरभ का कहना है कि बछिया को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, शुरू में डॉक्टर ने गलत हरकत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में हुई मेडिकल जांच ठीक से नहीं हुई और कुछ लोगों ने बिना पीड़ित पक्ष को बताए ही मामला निपटाने की कोशिश की। सभी ग्रामीणों की एक ही मांग है - बछिया का दोबारा पारदर्शी मेडिकल परीक्षण हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कानून के तहत कार्रवाई हो। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, तथ्यात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपका भेजा हुआ वीडियो प्रूफ के तौर पर है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी वीर चक्र ने जारी किया वीडियो संदेश1
- गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आज गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच लोग भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को विदाई दी और पूरे उत्साह के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। कई दिनों तक पूजा-अर्चना और भक्ति के बाद आज भक्तों ने भारी मन से अपने आराध्य को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और खुशी का माहौल भी देखने को मिला। गणपति विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर भी है। भक्तों की यही कामना है—बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं और अगले वर्ष फिर उसी उत्साह के साथ उनका स्वागत हो।4
- मीरा बाबा#### अमरोहा वाले की पूजा कैसे करें यू ट्यूब पर सर्च करें भगत जी के टोने टोटके #facebookpost #इंडिया ####1
- नशे के शौक के लिए चुराता था बाइक, गाजियाबाद की अंकुर विहार पुलिस ने धर दबोचा। गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कासिम (उम्र करीब 29 वर्ष), निवासी चमन विहार, थाना अंकुर विहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दिल्ली के करावल नगर इलाके से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्त के खिलाफ थाना अंकुर विहार पर धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त कासिम ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदी है। अपने नशे के महंगे शौक और जरूरतों को पूरा करने के लिए वह दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चुराता था और उन्हें औने-पौने दामों में बेच देता था। उसने यह बाइक भी कुछ समय पहले चुराई थी और बेचने की फिराक में था, तभी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।1
- जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा वांछित स्नैचर पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा वांछित स्नैचर पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल, 01 अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद पीली धातु का टुकडा बरामद । बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1
- मुजफ्फरनगर में महिला से छेड़छाड़, CCTV से खुलासा… भूरा उर्फ मोहम्मद कामिल गिरफ्तार मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से छेड़छाड़, CCTV से खुलासा… आरोपी भूरा उर्फ कामिल गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से महिला के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामला खतौली कस्बे का है, जहां मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला का एक युवक ने पीछा किया और सुनसान रास्ता देखकर उसे पीछे से पकड़ लिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि घटना 15 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे की है। महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी कुछ दूरी से महिला का पीछा करता रहा। इसके बाद अचानक आरोपी दौड़कर महिला के पास पहुंचा और उसे पीछे से पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो खतौली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों और उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भूरा उर्फ कामिल, उम्र करीब 35 साल, निवासी इस्लामाबाद भूड़, खतौली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने 23 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया। सामने आए वीडियो में वह ठीक से चलते हुए नजर नहीं आ रहा था और लंगड़ाकर चलता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी तथा दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया मामले की जांच और अदालत की कार्रवाई के अनुसार आगे बढ़ेगी। इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि अगर आसपास लगे CCTV कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड नहीं होती, तो आरोपी की पहचान करना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।2
- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत! यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार 9 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और एक महिला शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया और करीब 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। कुछ यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियां तोड़ दीं और वहां से नीचे कूद गए। हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि बस के अंदर मिले शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसके चलते उनकी पहचान करने में भी मुश्किल आ रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों में आग से बचाव की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में गोवंश (2 माह की बछिया) के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। काकडे गांव के लोगों ने निपक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों - कुंती, मीनाक्षी, अनीता, पूजा और सौरभ का कहना है कि बछिया को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, शुरू में डॉक्टर ने गलत हरकत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में हुई मेडिकल जांच ठीक से नहीं हुई और कुछ लोगों ने बिना पीड़ित पक्ष को बताए ही मामला निपटाने की कोशिश की। सभी ग्रामीणों की एक ही मांग है - बछिया का दोबारा पारदर्शी मेडिकल परीक्षण हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कानून के तहत कार्रवाई हो। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, तथ्यात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपका भेजा हुआ वीडियो प्रूफ के तौर पर है2