logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी: तेज बारिश और आंधी के बीच बड़ा रेल हादसा टला, बेगमपुरा एक्सप्रेस पेड़ से टकराई अमेठी जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन पेड़ से टकरा गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी प्रभावित हुई। हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घटना के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास इसौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई, जहां मौसम की मार के चलते यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

1 hr ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अमेठी: तेज बारिश और आंधी के बीच बड़ा रेल हादसा टला, बेगमपुरा एक्सप्रेस पेड़ से टकराई अमेठी जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। तेज

रफ्तार में आ रही ट्रेन पेड़ से टकरा गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी प्रभावित हुई। हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घटना के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर

तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास इसौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई, जहां मौसम की मार के चलते यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने तपती गर्मी से परेशान लोगों को सुकून पहुंचाया। बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खासकर गौरीगंज क्षेत्र में आसमान से गिरे ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। ओले गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों पर भी चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से हाल बेहाल था, लेकिन इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।
    2
    अमेठी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को  मौसम ने अचानक करवट लिया इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने तपती गर्मी से परेशान लोगों को सुकून पहुंचाया।
बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खासकर गौरीगंज क्षेत्र में आसमान से गिरे ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। ओले गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों पर भी चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से हाल बेहाल था, लेकिन इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए कार्यकाल नहीं बढ़ता है तो निश्चित समय पर मतदान कराया जाए जिला अधिकारी ने प्रधानों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव कराए जाएं यदि समय पर चुनाव नहीं होता है तो ग्राम पंचायत में प्रशासक की व्यवस्था न की जाए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ही विकास का कार्य कराया जाए ज्ञापन देते समय जिले भर के ग्राम प्रधान साथ थे
    1
    ग्राम प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए कार्यकाल नहीं बढ़ता है तो निश्चित समय पर मतदान कराया जाए जिला अधिकारी ने प्रधानों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया अमेठी  प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव कराए जाएं यदि समय पर चुनाव नहीं होता है तो ग्राम पंचायत में प्रशासक की व्यवस्था न की जाए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ही विकास का कार्य कराया जाए ज्ञापन देते समय जिले भर के ग्राम प्रधान साथ थे
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूपये 36230 करोड से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 किमी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण जनपद हरदोई में किया गया जिसके क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्या कहा देखें।
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूपये 36230 करोड से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 किमी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण जनपद हरदोई में किया गया जिसके क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर सुलह कराने आए यूपी पुलिस के सिपाही ने की फायरिंग, दहशत* _सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के मुकदमे में समझौते के दौरान चलीं गोलियां, स्कॉर्पियो चौकी में खड़ी, आरोपी फरार_ *सलोन (रायबरेली)।* रायबरेली वाया प्रतापगढ़ हाइवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के एक मामले में सुलह कराने पहुंचे यूपी पुलिस के सिपाही ने फायरिंग कर दी। घटना कान्हा ढाबा के पास की है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलोन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में सुलह को लेकर दोनों पक्षों की बातचीत हो रही थी। नूरुद्दीनपुर चौराहे पर कान्हा ढाबा के पास टोल से लगभग 250 मीटर आगे शक्ति सिंह, जो वर्तमान में यूपी पुलिस में तैनात है, अपने साथी शुभम भट्ट, राहुल सिंह व अन्य के साथ पहुंचा था। दूसरे पक्ष से राज शर्मा से सुलह को लेकर बातचीत चल रही थी। पीड़ित राज शर्मा का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने कहा कि "पापा आ जाएं तो बात हो जाएगी।" इसी बात पर शक्ति सिंह भड़क गया और अचानक असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और सलोन कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सलोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को वहीं रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक सलोन ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित राज शर्मा की तहरीर पर शक्ति सिंह, शुभम भट्ट, राहुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शक्ति सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी रायबरेली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर दिनदहाड़े इस तरह फायरिंग होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    2
    *रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर सुलह कराने आए यूपी पुलिस के सिपाही ने की फायरिंग, दहशत*  
_सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के मुकदमे में समझौते के दौरान चलीं गोलियां, स्कॉर्पियो चौकी में खड़ी, आरोपी फरार_
*सलोन (रायबरेली)।* रायबरेली वाया प्रतापगढ़ हाइवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के एक मामले में सुलह कराने पहुंचे यूपी पुलिस के सिपाही ने फायरिंग कर दी। घटना कान्हा ढाबा के पास की है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलोन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में सुलह को लेकर दोनों पक्षों की बातचीत हो रही थी। नूरुद्दीनपुर चौराहे पर कान्हा ढाबा के पास टोल से लगभग 250 मीटर आगे शक्ति सिंह, जो वर्तमान में यूपी पुलिस में तैनात है, अपने साथी शुभम भट्ट, राहुल सिंह व अन्य के साथ पहुंचा था। दूसरे पक्ष से राज शर्मा से सुलह को लेकर बातचीत चल रही थी। 
पीड़ित राज शर्मा का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने कहा कि "पापा आ जाएं तो बात हो जाएगी।" इसी बात पर शक्ति सिंह भड़क गया और अचानक असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और सलोन कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सलोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को वहीं रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। 
प्रभारी निरीक्षक सलोन ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित राज शर्मा की तहरीर पर शक्ति सिंह, शुभम भट्ट, राहुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शक्ति सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी रायबरेली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर दिनदहाड़े इस तरह फायरिंग होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। 
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_कमलेश
    कमलेश
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।
    3
    रायबरेली  दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी 
दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा 
दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल
विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार 
बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • अमेठी जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन पेड़ से टकरा गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी प्रभावित हुई। हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घटना के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास इसौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई, जहां मौसम की मार के चलते यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
    3
    अमेठी जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन पेड़ से टकरा गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी प्रभावित हुई।
हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घटना के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।
सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यह घटना मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास इसौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई, जहां मौसम की मार के चलते यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में शिक्षा और समाज सुधार की मजबूत नींव रखने वाले जननायक महाराज राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती बुधवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। अमेठी कस्बे स्थित राजर्षि तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी युवरानी शांभवी सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए सड़क किनारे शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। युवराज अनंत विक्रम सिंह और युवरानी शांभवी सिंह स्वयं स्टॉल पर खड़े होकर लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाते नजर आए। यह सेवा कार्यक्रम शाम चार बजे तक जारी रहेगा। युवराज और युवरानी ने कहा कि “पूज्य बुढ़ऊ महाराज” की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए यह जनसेवा कार्यक्रमआयोजित किया गया है, जिसमें उनके समर्थक और शुभचिंतक भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते नजर आए गौरतलब है कि अमेठी के इतिहास में “बुढ़ऊ महाराज” के नाम से प्रसिद्ध राजर्षि रणंजय सिंह को एक महान समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाता है। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। इस कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह (जिला सहसंयोजक), मनीष सिंह, सतीश सिंह (रामगढ़), अजय सिंह, गौरव सिंह, शिक्षक भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह, अजय तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राम शंकर जायसवाल (मंडल अध्यक्ष), गिरजा शंकर शुक्ला (एडवोकेट), देव प्रकाश पांडे (जिला कार्य समिति सदस्य), विवेक सिंह राठौर (मंडल मंत्री), धर्मेंद्र पांडे (पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत), महेंद्र सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश पांडे (मंडल महामंत्री) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    अमेठी में शिक्षा और समाज सुधार की मजबूत नींव रखने वाले जननायक महाराज राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती बुधवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।  अमेठी कस्बे स्थित राजर्षि तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी युवरानी शांभवी सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए सड़क किनारे शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। युवराज अनंत विक्रम सिंह और युवरानी शांभवी सिंह स्वयं स्टॉल पर खड़े होकर लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाते नजर आए। यह सेवा कार्यक्रम शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
युवराज और युवरानी ने कहा कि “पूज्य बुढ़ऊ महाराज” की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए यह जनसेवा कार्यक्रमआयोजित किया गया है, जिसमें उनके समर्थक और शुभचिंतक भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते नजर आए 
गौरतलब है कि अमेठी के इतिहास में “बुढ़ऊ महाराज” के नाम से प्रसिद्ध राजर्षि रणंजय सिंह को एक महान समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाता है। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।
इस कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह (जिला सहसंयोजक), मनीष सिंह, सतीश सिंह (रामगढ़), अजय सिंह, गौरव सिंह, शिक्षक भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह, अजय तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राम शंकर जायसवाल (मंडल अध्यक्ष), गिरजा शंकर शुक्ला (एडवोकेट), देव प्रकाश पांडे (जिला कार्य समिति सदस्य), विवेक सिंह राठौर (मंडल मंत्री), धर्मेंद्र पांडे (पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत), महेंद्र सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश पांडे (मंडल महामंत्री) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    3
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.