logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SIR में नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, 12 दस्तावेजों में से एक करें प्रस्तुत 24 अगस्त से शुरू हुआ सुनवाई अभियान, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में 24 अगस्त से सुनवाई अभियान शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान के दौरान नो-मैपिंग अथवा मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में विसंगति के आधार पर चिन्हित मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को निर्धारित तिथि और स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। पंचायत सचिवालय, विद्यालय, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई हो रही है। प्रस्तुत दस्तावेज और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार जांच के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि-मकान आवंटन प्रमाण-पत्र और पिछले SIR की प्रति समेत अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार के साथ निर्धारित सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने मतदाताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि व स्थान पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। अधिकारियों और बीएलओ को भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

3 hrs ago
user_Bishnu nandal
Bishnu nandal
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
3 hrs ago
d43b4273-9588-419b-933c-95e623623b0f

SIR में नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, 12 दस्तावेजों में से एक करें प्रस्तुत 24 अगस्त से शुरू हुआ सुनवाई अभियान, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में 24 अगस्त से सुनवाई अभियान शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान के दौरान नो-मैपिंग अथवा मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में विसंगति के आधार पर चिन्हित मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को निर्धारित तिथि और स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। पंचायत सचिवालय, विद्यालय, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई हो रही है। प्रस्तुत दस्तावेज और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार जांच के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि-मकान आवंटन प्रमाण-पत्र और पिछले SIR की प्रति समेत अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार के साथ निर्धारित सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने मतदाताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि व स्थान पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। अधिकारियों और बीएलओ को भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    1
    SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है।
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों।
सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 min ago
  • MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार। जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार।
जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    21 min ago
  • जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    1
    जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 

थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।

#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 
थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।
#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    1
    कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    6 hrs ago
  • नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी फिजा परवीन के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया।घायल फिजा परवीन का इलाज बुधवार को 3 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना को लेकर घायल की बहन ने बताया कि फिजा परवीन लंबे समय से अपने नानी के घर में रहकर गुजर-बसर करती हैं और कुरकुरे आदि की छोटी दुकान भी चलाती हैं।
    1
    नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी फिजा परवीन के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया।घायल फिजा परवीन का इलाज बुधवार को 3 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना को लेकर घायल की बहन ने बताया कि फिजा परवीन लंबे समय से अपने नानी के घर में रहकर गुजर-बसर करती हैं और कुरकुरे आदि की छोटी दुकान भी चलाती हैं।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    17 min ago
  • डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    1
    डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल। जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल।
जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    28 min ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.