मक्के के खेत में मिली 4 दिन पुरानी लाश का सारणी पुलिस ने किया खुलासा सारणी/बैतूल। ग्राम बाकुड़ में मक्के के खेत से मिली 4 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश के मामले का सारणी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनोज मर्सकोले के रूप में हुई, जो 7 अगस्त से लापता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों परेश मर्सकोले, महेन्द्र कुमरे और सुनील कुमरे, सभी निवासी बाकुड़, ने जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत के आसपास तार बिछाकर अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया था। इसी करंट की चपेट में आने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन शव को उठाकर दूसरे व्यक्ति के मक्के के खेत में फेंक दिया और करंट में इस्तेमाल तारों को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो बंडल केबल, सेंट्रिंग तार, मृतक की चप्पल और एयरफोन बरामद किए हैं। प्रकरण में धारा 105, 238(ख), 3(5) बीएनएस का इजाफा किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम और साइबर सेल द्वारा की गई।
मक्के के खेत में मिली 4 दिन पुरानी लाश का सारणी पुलिस ने किया खुलासा सारणी/बैतूल। ग्राम बाकुड़ में मक्के के खेत से मिली 4 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश के मामले का सारणी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनोज मर्सकोले के रूप में हुई, जो 7 अगस्त से लापता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों परेश मर्सकोले, महेन्द्र कुमरे और सुनील कुमरे, सभी निवासी बाकुड़, ने जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत के आसपास तार बिछाकर अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया था। इसी करंट की चपेट में आने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन शव को उठाकर दूसरे व्यक्ति के मक्के के खेत में फेंक दिया और करंट में इस्तेमाल तारों को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो बंडल केबल, सेंट्रिंग तार, मृतक की चप्पल और एयरफोन बरामद किए हैं। प्रकरण में धारा 105, 238(ख), 3(5) बीएनएस का इजाफा किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम और साइबर सेल द्वारा की गई।
- मक्के के खेत में मिली 4 दिन पुरानी लाश का सारणी पुलिस ने किया खुलासा सारणी/बैतूल। ग्राम बाकुड़ में मक्के के खेत से मिली 4 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश के मामले का सारणी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनोज मर्सकोले के रूप में हुई, जो 7 अगस्त से लापता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों परेश मर्सकोले, महेन्द्र कुमरे और सुनील कुमरे, सभी निवासी बाकुड़, ने जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत के आसपास तार बिछाकर अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया था। इसी करंट की चपेट में आने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन शव को उठाकर दूसरे व्यक्ति के मक्के के खेत में फेंक दिया और करंट में इस्तेमाल तारों को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो बंडल केबल, सेंट्रिंग तार, मृतक की चप्पल और एयरफोन बरामद किए हैं। प्रकरण में धारा 105, 238(ख), 3(5) बीएनएस का इजाफा किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम और साइबर सेल द्वारा की गई।1
- मुलताई स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल फैज़ वेलफेयर सोसाइटी की अनुपम पहल कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन1
- उप टाइसील बोरदेही में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा रैली ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख उप टाइसील बोरदेही में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा रैली ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन स्कूल प्राचार्य श्रीमती तारा डोंगरे ने ध्वजारोहण कर 80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की छात्र-छात्राओं के दौरा रेडक्रॉस की सेवा भावना और विद्यार्थियों क्यो इसकी जानकारी साजा की सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर | बैतूल बोरदेही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरदेही में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल प्राचार्य श्रींमति तारा डोगरे ने ध्वजारोहण किया स्कूल परिसर से प्रभात रैली का शुभारंभ किया गया प्रभात रैली में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव एवं स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ ग्रामीण तथा नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरे बोरदेही नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया रेडक्रॉस की उपलब्धि ने बढ़ाया आयोजन का महत्व कार्यक्रम में रेडक्रॉस से जुड़ी सेवा भावना और उसकी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। विद्यार्थियों रेडक्रॉस की ड्रेस में नज़र आये और उनकी भूमिका का भी महत्व बताया गया कि रेडक्रॉस केवल आपदा या आपात स्थिति में सहायता करने वाली संस्था नहीं, बल्कि मानव सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरदेही का यह आयोजन बच्चों की ऊर्जा, शिक्षकों के मार्गदर्शन, रेडक्रॉस की सेवा भावना और ग्रामीणों की सहभागिता का सुंदर संगम रहा। तिरंगा रैली ने नगरवासियों के बीच देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और मानव सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।4
- नजरपुर में रात 9:30 बजे जुआ विवाद, राधे यादव पर झूठा मामला बनाने का आरोप—सीसीटीवी जांच की मांग बोरदेही। बोरदेही थाना क्षेत्र के नजरपुर में 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले को लेकर राधे यादव पक्ष ने आरोप लगाया है कि जिस समय विवाद की घटना हुई, उस समय राधे यादव मौके पर मौजूद ही नहीं थे, इसके बावजूद उनका नाम मामले में शामिल कर दिया गया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की मांग की गई है। संतोष सूर्यवंशी की दुकान पर जुआ खेलने की बात बताया गया है कि 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे नजरपुर में संतोष सूर्यवंशी की दुकान पर जुआ खेला जा रहा था। जुए के दौरान रुपयों को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उमेश कोराई ने पहले ₹200 की बाजी लगाई और जीतने के बाद दोबारा ₹400 की बाजी लगाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद जुए के ₹400 को लेकर विवाद बढ़ गया। मामले में राधे विश्वकर्मा, उमेश कोराई और विक्रम उयके के बीच विवाद होने तथा मारपीट के आरोप सामने आए हैं। ₹400 को लेकर बढ़ा विवाद, फिर थाने पहुंचा मामला बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद के बाद नजरपुर-आमला रोड के पास भी ₹400 को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान मारपीट के आरोप लगाए गए। घटना के बाद राधे विश्वकर्मा बोरदेही थाने पहुंचे, वहीं उमेश कोराई और अन्य संबंधित लोग भी थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस द्वारा मामला शांत कराने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। राधे विश्वकर्मा के साथ विवाद किन लोगों का हुआ? मामले में मुख्य रूप से यह सवाल उठाया जा रहा है कि राधे विश्वकर्मा का वास्तविक विवाद किन लोगों के साथ हुआ था। उपलब्ध आरोपों के अनुसार विवाद में उमेश कोराई और विक्रम उयके के नाम सामने आते हैं। वहीं, बाद में राधे यादव, सागर सूरे और अंकुश धुर्वे के नाम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। राधे यादव पक्ष का कहना है कि घटना के समय राधे यादव मौके पर मौजूद नहीं थे। इसलिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें मामले में किस आधार पर शामिल किया गया। घटना के समय सीसीटीवी की निगरानी में होने का दावा राधे यादव पक्ष का दावा है कि रात 9:30 बजे जब घटना बताई जा रही है, उस समय राधे यादव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में थे। ऐसे में पुलिस को घटना के समय की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच करनी चाहिए। यह भी जांच की मांग की गई है कि राधे यादव घटना के समय कहां थे और उसके बाद किन-किन स्थानों पर गए। नजरपुर की दुकानों, रास्तों और आसपास लगे कैमरों की फुटेज से उनकी वास्तविक मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। बोरदेही थाने का सीसीटीवी भी जांचे पुलिस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बोरदेही थाने पहुंचने की बात सामने आई है। इसलिए बोरदेही थाना परिसर के सीसीटीवी कैमरों की रात की रिकॉर्डिंग भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है। थाना परिसर की फुटेज से यह पता लगाया जा सकता है कि कौन व्यक्ति किस समय थाने पहुंचा और वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। राधे विश्वकर्मा को विश्व हिंदू परिषद का जिला संयोजक बताया मामले में राधे विश्वकर्मा को विश्व हिंदू परिषद का जिला संयोजक बताया जा रहा है। आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि उनके संगठनात्मक पद और प्रभाव का कथित रूप से दुरुपयोग कर मामले को अलग दिशा देने का प्रयास किया गया। साथ ही पूरे मामले में जुआ खेलने की बात सामने आने के बाद यह मांग भी उठ रही है कि पुलिस जुआ कहां और किन लोगों के बीच खेला जा रहा था, इसकी भी निष्पक्ष जांच करे। झूठा मामला बनाने के आरोप की हो जांच राधे यादव पक्ष का आरोप है कि घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं होने के बावजूद उनका नाम मामले में शामिल किया गया, जिसे उन्होंने झूठा मामला बनाए जाने का आरोप बताया है। साथ ही सागर सूरे और अंकुश धुर्वे के नाम को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुलिस से मांग है कि यह स्पष्ट किया जाए कि घटना के समय वास्तव में कौन-कौन लोग मौके पर मौजूद थे और विवाद में किसकी क्या भूमिका थी। पुलिस जांच में सीसीटीवी, कॉल डिटेल और मेडिकल रिपोर्ट शामिल हों मामले से जुड़े पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि जांच में घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, बोरदेही थाना परिसर की रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को शामिल किया जाए। यदि जांच में यह सामने आता है कि राधे यादव घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे, तो उन्हें मामले में शामिल किए जाने के आधार की भी जांच की जाए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच नजरपुर के इस मामले में अब मुख्य सवाल यही है कि 10 अगस्त की रात 9:30 बजे वास्तव में घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था, राधे विश्वकर्मा का विवाद किन लोगों से हुआ और बाद में किन लोगों के नाम मामले में शामिल किए गए। इन सभी सवालों का जवाब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से सामने आ सकता है। फिलहाल राधे यादव को झूठे मामले में फंसाने, राधे विश्वकर्मा द्वारा पद का कथित दुरुपयोग करने और घटना के समय राधे यादव के मौके पर मौजूद नहीं होने के आरोप संबंधित पक्ष के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- रिमझिम बारिश मे स्वतंत्रता दिवस पर आमला पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली आमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमला पुलिस द्वारा बोडखी से आमला तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पुलिस ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली में आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर एवं चौकी प्रभारी नितिन उइके सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा रैली के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान आमला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।1
- मनोहर अग्रवाल खंडवा फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित भूमि को लेकर किसानों की महा पंचायत आगे होगा चक्काजाम बैतूल जिले के बोदी जुनावानी गांव में किसानों कब्शांखनाद1
- मुलताई की पावन धरा से गूंज रहा भोलेनाथ का जयघोष मुलताई। मां ताप्ती की पावन नगरी मुलताई से प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की कावड़ यात्रा निकल रही है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ कंधों पर कावड़ उठाकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय नजर आ रहा है। मां ताप्ती के पवित्र जल और बाबा भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस यात्रा को विशेष बना रही है।2
- बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़िता का कराया मेडिकल परीक्षण; आरोपी न्यायालय में पेश बैतूल, 15 अगस्त 2026। महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैतूल पुलिस द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को भौरा चौकी क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला ने गांव की महिला समूह की महिलाओं के साथ थाना शाहपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2026 को वह खेत में मजदूरी कर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला के अंदरूनी अंगों में चोट भी आई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस प्रयासों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी: शंभू पिता ननहू इवने, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम टेकरीपूरा धार। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, उप निरीक्षक नीरज खरे, प्रधान आरक्षक 249 कुवरलाल नागले, आरक्षक 366 धीरज काले एवं महिला आरक्षक 687 संध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने की अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन बिना किसी भय अथवा संकोच के निकटतम थाना या पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। बैतूल पुलिस महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2