logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रतहर तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी. प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी.. मऊगंज क्षेत्र के ख़ाहामा निवासी मनोज सिंह कल रतहर तालाब में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आज सुबह से पुलिस और ग्रामीणों की टीम तालाब में खोजबीन कर रही है। परिजनों और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी है।

9 hrs ago
user_Sumit Singh Chandel
Sumit Singh Chandel
Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

रतहर तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी. प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी.. मऊगंज क्षेत्र के ख़ाहामा निवासी मनोज सिंह कल रतहर तालाब में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आज सुबह से पुलिस और ग्रामीणों की टीम तालाब में खोजबीन कर रही है। परिजनों और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मऊगंज क्षेत्र के ख़ाहामा निवासी मनोज सिंह कल रतहर तालाब में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आज सुबह से पुलिस और ग्रामीणों की टीम तालाब में खोजबीन कर रही है। परिजनों और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी है।
    1
    मऊगंज क्षेत्र के ख़ाहामा निवासी मनोज सिंह कल रतहर तालाब में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आज सुबह से पुलिस और ग्रामीणों की टीम तालाब में खोजबीन कर रही है।
परिजनों और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन की टीम लगातार तलाश में जुटी है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by जुनैद खान jk न्यूज
    1
    Post by जुनैद खान jk न्यूज
    user_जुनैद खान jk न्यूज
    जुनैद खान jk न्यूज
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी- उप मुख्यमंत्री === बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच एवं उपचार से आने वाली पीढ़ी होगी सुरक्षित- श्री राजेंद्र शुक्ल === बेटियों को जीवनरक्षक एचपीव्ही टीका अवश्य लगवाएं- उप मुख्यमंत्री === प्रशासन और समाज के सहयोग से राहत का होता है जन्म- राज्य सभा सदस्य श्री तन्खा === तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ ====== शहडोल 14 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रोटरी क्लब शहडोल, मंडला मेकल एवं जबलपुर, राजकृष्ण तन्खा फाउंडेशन, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहयोग से संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाहर के खान-पान से बचना चाहिए। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों की सेवा का एक अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बड़ी से बड़ी बीमारी का उपचार भी निःशुल्क संभव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निरोगी काया अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर बीपी, शुगर, ह्रदय रोग, फैटीलीवर, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है तथा बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की नियमित जांच की जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 14 से लेकर 15 वर्ष 03 माह तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचपीव्ही वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी लोग अपनी 14 वर्षीय बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर निःशुल्क जीवनरक्षक एचपीव्ही टीका अवश्य लगवाएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में खान-पान एवं जीवनशैली ठीक नहीं होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। हमें जीवन में योग, प्राणायाम अपनाने के साथ ही धरती को सेहतमंद बनाने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। गोबर और गौमूत्र से धरती को सेहतमंद बनाकर शुद्ध अन्य उपजाकर सेवन करने से स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आपने कहा कि दूषित जल से अनेकों जल जनित बीमारियां जन्म लेती हैं। साशन द्वारा इन बीमारियों से बचाव हेतु जन जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध जल पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती स्वस्थ समाज और धरती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे समाज स्वस्थ होगा और अस्पतालों में रोगियों की संख्या कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्रमुखता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाया जा रहा है। लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी संसदीय क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज संचालित हों। श्री शुक्ल ने रोटरी राहत शिविर की सराहना करते हुए कहा कि चलित अस्पताल आपके क्षेत्र में आया है इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को दिया जाए। उन्होेने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ब्लाइंड बच्चों की पहचान कर एवं बाल ह्रदय के पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण इस शिविर के माध्यम से कराया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क राहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से ही राहत का जन्म होता है। उन्होंने बताया कि रोटरी राहत स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत मंडला जिले से की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीव्ही टीकाकरण अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 03 माह तक की बेटियों को टीका लगवाकर उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। रोटरी राहत स्वास्थ्य शिविर में देश भर से आए चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। भोपाल के चिरायु अस्पताल के संचालक डॉ. गोयनका द्वारा अपने समस्त स्टाफ के साथ सेवाए देने के साथ ही गंभीर बीमार व्यक्तियों को निःशुल्क भोपाल में स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शहडोल के लाल मुम्बई हास्पिटल के प्रख्यात सर्जन डॉ. विशाल कुन्दनानी, मणिपाल अस्पताल, वेदान्ता अस्पताल, बालको कैंसर हास्पिटल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, अपोलो जबलपुर तथा चिरायु अस्पताल भोपाल के संचालक डॉ. गोयनका को रोटरी क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानिक किया गया। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, विधायक श्री फुंदेलाल मार्काे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मार्च तक शासकीय आईटीआई परिसर, शहडोल में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञों द्वारा कैंसर, रीढ़, हड्डी, स्त्री रोग, छाती एवं श्वास रोग, शिशु रोग, किडनी रोग, घुटना रोग, मूत्र रोग, चर्म रोग, कटे-फटे होंठ, नाक-कान-गला आदि रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईको, ईसीजी, कैंसर जांच, आंखों की जांच, डायबिटीज जांच तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता परीक्षण जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
    1
    स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी- उप मुख्यमंत्री
===
बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच एवं उपचार से आने वाली पीढ़ी होगी सुरक्षित- श्री राजेंद्र शुक्ल
===
बेटियों को जीवनरक्षक एचपीव्ही टीका अवश्य लगवाएं-  उप मुख्यमंत्री
===
प्रशासन और समाज के सहयोग से राहत का होता है जन्म-  राज्य सभा सदस्य श्री तन्खा
===
तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ
======
शहडोल 14 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रोटरी क्लब शहडोल, मंडला मेकल एवं जबलपुर, राजकृष्ण तन्खा फाउंडेशन, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहयोग से संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाहर के खान-पान से बचना चाहिए। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों की सेवा का एक अत्यंत पुनीत कार्य है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बड़ी से बड़ी बीमारी का उपचार भी निःशुल्क संभव हो रहा है। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निरोगी काया अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर बीपी, शुगर, ह्रदय रोग, फैटीलीवर, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है तथा बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की नियमित जांच की जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 14 से लेकर 15 वर्ष 03 माह तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचपीव्ही वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी लोग अपनी 14 वर्षीय बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर निःशुल्क जीवनरक्षक एचपीव्ही टीका अवश्य लगवाएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में खान-पान एवं जीवनशैली ठीक नहीं होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। हमें जीवन में योग, प्राणायाम अपनाने के साथ ही धरती को सेहतमंद बनाने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। गोबर और गौमूत्र से धरती को सेहतमंद बनाकर शुद्ध अन्य उपजाकर सेवन करने से स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आपने कहा कि दूषित जल से अनेकों जल जनित बीमारियां जन्म लेती हैं।  साशन द्वारा इन बीमारियों से बचाव हेतु जन जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध जल पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती स्वस्थ समाज और धरती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे समाज स्वस्थ होगा और अस्पतालों में रोगियों की संख्या कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्रमुखता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाया जा रहा है। लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी संसदीय क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज संचालित हों।  श्री शुक्ल ने  रोटरी राहत शिविर की सराहना करते हुए कहा कि चलित अस्पताल आपके क्षेत्र में आया है इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को दिया जाए। उन्होेने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ब्लाइंड बच्चों की पहचान कर एवं बाल ह्रदय के पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण इस शिविर के माध्यम से कराया जाए। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क राहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से ही राहत का जन्म होता है। उन्होंने बताया कि रोटरी राहत स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत मंडला जिले से की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीव्ही टीकाकरण अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 03 माह तक की बेटियों को टीका लगवाकर उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। रोटरी राहत स्वास्थ्य शिविर में देश भर से आए चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। भोपाल के चिरायु अस्पताल के संचालक डॉ. गोयनका द्वारा अपने समस्त स्टाफ के साथ सेवाए देने के साथ ही गंभीर बीमार व्यक्तियों को निःशुल्क भोपाल में स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शहडोल के लाल मुम्बई हास्पिटल के प्रख्यात सर्जन डॉ. विशाल कुन्दनानी, मणिपाल अस्पताल, वेदान्ता अस्पताल, बालको कैंसर हास्पिटल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, अपोलो जबलपुर तथा चिरायु अस्पताल भोपाल के संचालक डॉ. गोयनका को रोटरी क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानिक किया गया। 
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी भी प्राप्त की।
कार्यक्रम में विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, विधायक श्री फुंदेलाल मार्काे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मार्च तक शासकीय आईटीआई परिसर, शहडोल में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञों द्वारा कैंसर, रीढ़, हड्डी, स्त्री रोग, छाती एवं श्वास रोग, शिशु रोग, किडनी रोग, घुटना रोग, मूत्र रोग, चर्म रोग, कटे-फटे होंठ, नाक-कान-गला आदि रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईको, ईसीजी, कैंसर जांच, आंखों की जांच, डायबिटीज जांच तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता परीक्षण जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
    1
    उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
    1
    उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अनूपपुर । गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ता हो रहे परेशान..... सर्वर डाउन होना बताया जा रहा हैँ कारण...सर्वर आते ही सिलेंडर होगा वितरित..... ...... अकरम गैस एजेंसी के सामने सैकड़ो की भीड़
    2
    अनूपपुर । गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ता हो रहे परेशान..... सर्वर डाउन होना बताया जा रहा हैँ कारण...सर्वर आते ही सिलेंडर होगा वितरित..... ...... अकरम गैस एजेंसी के सामने सैकड़ो की भीड़
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी जिला प्रशासन को यह ध्यान देना चाहिए की सड़क का निर्माण कहां हुआ है कहां बाकी है
    2
    जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी जिला प्रशासन को यह ध्यान देना चाहिए की सड़क का निर्माण कहां हुआ है कहां बाकी है
    user_Kamlakhan Singh
    Kamlakhan Singh
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ट्रेन में सीट को लेकर एक महिला और यात्रियों के बीच जमकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सीट के लिए जोरदार विवाद कर रही थी, जिसे लेकर डिब्बे में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ट्रेन में सीट को लेकर ऐसे विवाद आम हो गए हैं।
    1
    ट्रेन में सीट को लेकर एक महिला और यात्रियों के बीच जमकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सीट के लिए जोरदार विवाद कर रही थी, जिसे लेकर डिब्बे में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ट्रेन में सीट को लेकर ऐसे विवाद आम हो गए हैं।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.