Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपरा में तरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक सिंह ने दलालों पर शिकंजा कस दिया है। विधायक जनक सिंह ने घोषणा की है कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के दलालों को पकड़ने वाले व्यक्ति को वे 10 हजार रुपए का इनाम देंगे।
Public News (Ishuapur update)
छपरा में तरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक सिंह ने दलालों पर शिकंजा कस दिया है। विधायक जनक सिंह ने घोषणा की है कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के दलालों को पकड़ने वाले व्यक्ति को वे 10 हजार रुपए का इनाम देंगे।
- Ram singhसोनपुर, सारण, बिहारneta hi bara dalal hai7 min ago
More news from Saran and nearby areas
- छपरा में तरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक सिंह ने दलालों पर शिकंजा कस दिया है। विधायक जनक सिंह ने घोषणा की है कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के दलालों को पकड़ने वाले व्यक्ति को वे 10 हजार रुपए का इनाम देंगे।1
- सारण जिले के मसरख प्रखंड के बंगरा गांव में मौजूद सड़क को जिले की सबसे बदहाल और खतरनाक सड़क बताया जा रहा है। इस मार्ग की हालत पूरी तरह से जर्जर और टूटी-फूटी है। इस सड़क की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां वास्तविक सड़क के मुकाबले ब्रेकर और गड्ढों की संख्या काफी ज्यादा है, जिससे यह मसरख प्रखंड का सबसे खतरनाक रास्ता बन गया है।1
- बिहार राज्य कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सारण जिला कांग्रेस कमिटी ने राममंदिर में चंदा चोरी, आरएसएस-भाजपा की चंदा चोरी की राजनीति और धार्मिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ छपरा शहर में आक्रोश मार्च निकाला। सारण जिला कांग्रेस भवन, साधनापुरी से शुरू होकर यह आक्रोश मार्च नगरपालिका चौक और थाना चौक होते हुए सारण समाहरणालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी और सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने किया। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, लेकिन आरएसएस और भाजपा के संरक्षण में राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चंदा चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मंदिरों में हुई अनियमितताओं और चोरी की निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच होनी चाहिए। आस्था के नाम पर जुटाए गए एक-एक रुपये का हिसाब जनता और श्रद्धालुओं के सामने रखा जाना चाहिए और चंदा चोरी में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सोनपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में नीट पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा लगातार आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस आक्रोश मार्च और प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कन्हैया गिरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, मालिक प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, फिरोज एकबाल, राहुल कुमार यादव, सुनील सिंह, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, कमलेश कुमार पाठक, अरुण कुमार सिंह, राजू कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार राय, प्रो. सुमन पाठक, प्रो. राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, हैप्पी यादव, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार धरम, फैसल अनवर, राजबिहारी साह, राजेश कुमार शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, गिरजा यादव, काश्मीर आजाद, मो. एहसास, मनोज कुमार तिवारी, सहूद अंसारी और नेयाज हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बिहार के सारण जिले में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SGERIMS) को 100 MBBS सीटों के साथ चिकित्सा शिक्षा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है, जिससे यह जिले का पहला निजी मेडिकल कॉलेज बन गया है। इस मंजूरी के बाद अब सारण और आसपास के छात्रों को अपने ही जिले में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह संस्थान पहले से ही आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है, जहां की मात्र ₹50 की ओपीडी सेवा क्षेत्र में काफी चर्चित है और इससे हजारों मरीजों को सस्ती व सुलभ चिकित्सा मिल रही है। इस नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। स्थानीय लोग इसे जिले के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं, जिससे छात्रों और मरीजों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।1
- मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना पहुंचे सिटी SP मोहिबुल अंसारी ने वहाँ सभी लंबित केसों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हमारा थाना है और इसे गोद लिया गया है।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन (RSA) के बैनर तले छात्रों और शोधार्थियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के तहत संगठन ने कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र वाजपेई के खिलाफ एक प्रतीकात्मक श्राद्ध कर्म और पिंडदान कार्यक्रम आयोजित कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारी छात्रों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को एक 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। आरएसए की इन मांगों में समय पर परीक्षा परिणाम जारी करना, पीजीआरसी बैठक का आयोजन, छात्रावास का आवंटन, नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाना, तकनीकी ऑडिट कराना और छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना शामिल हैं।1
- बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया गया है। इस नई शुरुआत के बाद अब यह बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि क्या इससे हर प्रखंड के युवाओं का उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकेगा।1