Shuru
Apke Nagar Ki App…
nale ki ye halat he mela road mahidpur mela road mahidpur ye hal he nale ka
Khalik Shah
nale ki ye halat he mela road mahidpur mela road mahidpur ye hal he nale ka
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- nale ki ye halat he mela road mahidpur mela road mahidpur ye hal he nale ka1
- नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए Beach View की सुविधा दी गई है। अब यहां यात्री बरसाती पानी की लहरों का आनंद उठा रहे हैं।1
- भगवान बलराम जयंती पर धाकड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा खाचरोद नगर में पहली बार जगह जगह हुआ स्वागत हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा भगवान बलराम जयंती पर धाकड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा खाचरोद। संवाददाता गिरधारी गेहलोत खाचरोद। भगवान बलराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धाकड़ समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर में निकली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों एवं चौराहों पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ धाकड़ समाज धर्मशाला से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा शुक्रवारिया बाजार, चबूतरा चौराहा, अनंत नारायण चौराहा, गणेश देवरी, उज्जैन दरवाजा, बड़ी शीतला माता होते हुए वापस धाकड़ समाज धर्मशाला कस्बा पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान नगर के अलग-अलग चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीषा अखिलेश शर्मा, बाबूलाल राठौर, नितेश संगितला एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम बंबोरिया सहित अन्य प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत कर समाजजनों को भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। वहीं भरावा बर्तन की दुकान के समीप कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पवार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा, पार्षद सहित,रमेश संगीतला एवं पार्षद प्रतिनिधि लखन गोहर सहित अन्य लोगों द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अनंत नारायण मंदिर के समीप भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत के मित्र मंडल की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद जय जायसवाल एवं राजेश जटिया सहित मित्र मंडल के सदस्यों ने समाजजनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल का भी हुआ स्वागत भगवान बलराम जयंती के अवसर पर खाचरोद हेलीपैड आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद सत्यनारायण पटेल धाकड़ समाज द्वारा निकाली गई भगवान बलराम जयंती की शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका सम्मान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा भी की गई। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे। धाकड़ समाज की इस भव्य शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजकों एवं समाजजनों के अनुसार खाचरोद में पहली बार इस तरह की भव्य शोभायात्रा एवं हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का आयोजन किया गया, जो नगर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।4
- रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य पालकी यात्रा, भगवान श्रीकृष्ण के गूंजे जयकारे1
- पटवारी साहब की विदाई में गजब नजारा! 200 गाड़ियों का काफिला देख लोग रह गए हैरान Bhind Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड से पटवारी की विदाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। 41 साल की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद पटवारी साहब को ऐसी विदाई मिली कि नजारा किसी बड़े नेता के काफिले से कम नहीं लगा। करीब 200 गाड़ियों का काफिला, DJ, बैंड-बाजे, फूल-मालाएं और जगह-जगह स्वागत—पटवारी साहब की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। MP Tak के इंटरव्यू में पटवारी साहब ने बताया कि उनका 41 साल का कार्यकाल पूरा हुआ और लोगों का प्यार उन्हें इस तरह की विदाई के रूप में मिला। भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि पहले डेढ़-दो महीने आराम करेंगे और स्वास्थ्य ने साथ दिया तो उसके बाद आगे कुछ करने का विचार है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है—आखिर ऐसा क्या था कि एक सरकारी कर्मचारी की विदाई में इतनी बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां जुट गईं? सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को लेकर शिकायतें और सवाल अक्सर सामने आते हैं, लेकिन विदाई के दिन जनता की ऐसी कतार हर किसी के हिस्से में नहीं आती। “कुर्सी तो सरकारी थी… लेकिन विदाई पूरी तरह जनता की थी।” यह वीडियो किसी सरकारी खर्च का दावा नहीं करता। काफिले में शामिल वाहनों और आयोजन का स्वरूप उपलब्ध वीडियो/रिपोर्ट के आधार पर दिखाया गया है। देखिए भिंड के पटवारी की अनोखी विदाई की पूरी कहानी। 📺 BH STATE 36 NEWS मध्य प्रदेश और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- आधी रात को गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में मनमोहक श्रृंगार, विद्युत सजावट ने मोहा मन; मध्यरात्रि महाआरती के बाद धनिये की पंजीरी का हुआ वितरण डग :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर डग पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार के आयोजन हुए, वहीं शाम ढलते ही मंदिरों और गलियों में कृष्ण-कन्हैया के भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में महाआरती हुई और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक हजारों श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते रहे। नगर के रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया। भगवान ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई , जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को धनिये की पंजीरी सहित प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया तथा फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से मंदिरों को भव्य रूप दिया गया। जगदीश मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर नीम चौक, सत्यनारायण मंदिर, मां डगेश्वरी माता मंदिर, होली थड़ा राम मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, राम जानकी कुंड मंदिर, मंशापूर्ण गणेश मंदिर तथा मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की गई। शाम होते ही नगर के मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। रियासतकालीन ठाकुर श्रीलक्ष्मीकांत राज मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा हुई, मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंज उठे।मध्यरात्रि जन्मोत्सव के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।2
- बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। बडोनी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जिगना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन। दतिया। दतिया के ग्राम जिगना में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया प्रतियोगिता के दौरान युवाओं की टोलियों ने मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के लिए प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कई प्रयासों के बाद जैसे ही प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ी, पूरा परिसर "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंजेश केवट ने सभी का स्वागत बंधन अभिनन्दन किया बही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता जिगना सरपंच प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह परमार रहे वही इस दौरान बड़ी संख्या में युवा ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच जंतर मंतर प्रदर्शन में गंभीर जुर्मों के 25 आरोपी जेल से वहाँ कैसे पहुंच गए? Supriya Shrinate1