logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का गुढाचंद्रजी कस्बे में भाजपाइयों ने मनाया जश्न पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत पर गुढाचंद्रजी और राजपुर में भाजपाईयों ने जश्न मनाया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि यह जीत प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी जीत मिली।

2 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का गुढाचंद्रजी कस्बे में भाजपाइयों ने मनाया जश्न पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत पर गुढाचंद्रजी और राजपुर में भाजपाईयों ने जश्न मनाया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि यह जीत प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी जीत मिली।

More news from Karauli and nearby areas
  • करौली के कटकड़ घटियान गांव में 'हर्षिता लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन बेटी हर्षिता ने फीता काटकर किया। इस प्रेरणादायक पहल ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी छात्रों के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बनेगी।
    2
    करौली के कटकड़ घटियान गांव में 'हर्षिता लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन बेटी हर्षिता ने फीता काटकर किया। इस प्रेरणादायक पहल ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी छात्रों के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बनेगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    6 hrs ago
  • सरमथुरा के खिन्नोट स्थित राजकीय विद्यालय में हाल ही में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
    1
    सरमथुरा के खिन्नोट स्थित राजकीय विद्यालय में हाल ही में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,, बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,, ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,, बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,,
    1
    ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,,
बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,,
ग्राम पंचायत ख़ीजूरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में,,
बहुत ही शानदार प्रस्तुति जत्था लॉक कलाकारो द्वारा,,,
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कैलारस छात्रावास को लेकर भारी अनियमित बताएं छात्र छात्रों ने लगाए गंभीर रोग
    1
    कैलारस छात्रावास को लेकर भारी अनियमित बताएं छात्र छात्रों ने लगाए गंभीर रोग
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलपुर जिले के जारगा गांव में एक गौमाता भूख और प्यास से तड़प रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उसकी जान बचाने के लिए तुरंत मदद की अपील की है, जिसकी गंभीर हालत ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है।
    9
    धौलपुर जिले के जारगा गांव में एक गौमाता भूख और प्यास से तड़प रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उसकी जान बचाने के लिए तुरंत मदद की अपील की है, जिसकी गंभीर हालत ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है।
    user_सवीर खान
    सवीर खान
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • badan Singh Kushwaha badan Singh Kushwah badan Singh Kushwah
    1
    badan Singh Kushwaha badan Singh Kushwah badan Singh Kushwah
    user_Badan Singh Kushwah 🌹🌹🌹🌹🌹
    Badan Singh Kushwah 🌹🌹🌹🌹🌹
    विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रामबीर सिंह जाटव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच अधिकारी बदलने की मांग, जाटव समाज ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार, आंदोलन की दी चेतावनी करौली जिले के भुकरावली गांव में रामबीर सिंह जाटव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 3:00 बजे जाटव समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि 4 मार्च को सुरोठ तहसील के मुकरावली गांव में रामबीर सिंह जाटव की 10 से ज्यादा लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।ज्ञापन में हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित करने की मांग की गई।पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे, अनुकंपा नियुक्ति और आवास उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। साथ ही, उनकी भूमि और चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस जारी करने की भी मांग रखी गई।मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी बदलने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान वीरसिंह, दीपचंद, सुमरण सिंह, फूल सिंह, दूरसिंह, रमेश, अतरसिंह, संतराम, दिलीप, रंजीत सहित जाटव समाज के कई लोग और प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत मौजूद रहे।
    1
    रामबीर सिंह जाटव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच अधिकारी बदलने की मांग, जाटव समाज ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार, आंदोलन की दी चेतावनी
करौली जिले के भुकरावली गांव में रामबीर सिंह जाटव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 3:00 बजे जाटव समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि 4 मार्च को सुरोठ तहसील के मुकरावली गांव में रामबीर सिंह जाटव की 10 से ज्यादा लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।ज्ञापन में हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित करने की मांग की गई।पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे, अनुकंपा नियुक्ति और आवास उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। साथ ही, उनकी भूमि और चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस जारी करने की भी मांग रखी गई।मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी बदलने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान वीरसिंह, दीपचंद, सुमरण सिंह, फूल सिंह, दूरसिंह, रमेश, अतरसिंह, संतराम, दिलीप, रंजीत सहित जाटव समाज के कई लोग और प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेरा गया।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेरा गया।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
    4
    प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.