यूपी में बदायूँ जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन बदायूं :- जिले की SSP अंकिता शर्मा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज 26 अप्रैल को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूँ के प्रांगण में “रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26” का अत्यंत गरिमामय एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्कृष्ट परेड का शानदार प्रदर्शन कर अपनी दक्षता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया । समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । समारोह के अंतिम चरण में महोदया द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण ,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे । यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम का प्रतीक रही, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है ।

- बदायूं ब्रेकिंग रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में 'दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा ली गयी परेड की सलामी। समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।2
- उझानी/ बदायूं। रविवार की दोपहर उझानी के स्टेशन रोड पर भीषण गर्मी के मद्देनजर संत बापू आसाराम के साधकों ने स्टेशन रोड पर नागरिकों को मीठा और ठंडा शरबत का वितरण किया। भीषण गर्मी में शरबत को पकड़ नागरिकों ने राहत की सांस ली और संत के साधकों को साधुवाद दिया और अपने गंतव्य पर चले गए। मीठे शरबत का वितरण आश्रम संचालक चुन्नीलाल के नेतृत्व में किया गया।1
- बदायूं में दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों डीआईजी ने किया सम्मानित बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड प्रस्तुत कर अपनी दक्षता, अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं। डीआईजी अजय साहनी ने अपने संबोधन में नव-दीक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुई यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में एसएसपी द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- यूपी में बदायूं जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में 2025-26 'दीक्षांत परेड समारोह के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार साहनी के द्वारा सभी नव-दीक्षित आरक्षियों एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं – जरीफनगर मामला भूमि विवाद में दबंगई, पत्रकार से अभद्रता का आरोप बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार प्रमोद कुमार के साथ अभद्रता और मोबाइल छीनने का आरोप पुलिस पर लगा है। बताया जा रहा है कि जब पत्रकार प्रमोद कुमार विवाद का वीडियो बना रहे थे, तभी मौके पर मौजूद एसआई गुलजार सिंह ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आरोपी एसआई पर कार्रवाई पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- #हरदोई स्कूल से कॉपी न खरीदना अभिभावक को पड़ा भारी, स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक को कहे अपशब्द, पीड़ित अभिभावक नीलम वर्मा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उनके साथ इंग्लिश में गाली गलौज किया और बच्चे को स्कूल से निकालने की दी धमकी, पीड़ित अभिभावक नीलम वर्मा के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एसपी तिराहा के निकट स्थित एक निजी स्कूल का बताया जा रहा वायरल वीडियो, पीड़ित अभिभावक ने डीएम अनुनय झा से की कार्यवाही की मांग... #CMOfficeUP #UPGovt #hardoi_city #UPPolice #hardoi #DMHardoi1
- Post by Budaun taaja news1
- बदायूं :- जिले की SSP अंकिता शर्मा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज 26 अप्रैल को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूँ के प्रांगण में “रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26” का अत्यंत गरिमामय एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्कृष्ट परेड का शानदार प्रदर्शन कर अपनी दक्षता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया । समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । समारोह के अंतिम चरण में महोदया द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण ,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे । यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम का प्रतीक रही, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है ।1