Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली,मनीष राठौड़। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति पाली और समस्त ब्राह्मण समाज पाली के देखरेख में रविवार सुबह भगवान परशुराम की जयंती को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकिया शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। शिव ताडंव नृत्य जब कलाकारों ने किया तो कई जने अपने मोबाइल में इसे कैद करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लखोटिया रंगमंच पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां महाप्रसादी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजबंधु शामिल रहे। भगवान परशुराम का स्वांग रचे हाथ में फरसा लिए चल रहा एक घुड़सवार युवक शोभायात्रा की अगुआई करते हुए चल रहा था। उसके पीछे DJ पर शिव ताडंव नृत्य करते कलाकारों का डांस देखने लायक था। शोभायात्रा में चल रहे कार्टून पात्र का स्वांग रचे कलाकार सभी का मन मोह रहे थे। उनके पीछे झांकियों के जरिए भगवान परशुराम का जीवन चरित्र दर्शाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी बुजुर्ग महिलाएं पूरे रास्ते भजन गाते हुए चल रही थी। पीछे-पीछे महिलाएं और युवतियां डांस करते हुए चल रही थी और पुरुष भगवान परशुराम के जैकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के अंत में उत्साहित युवा भगवान परशुराम की झांकी का रथ पूरे रास्ते अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। शोभायात्रा आमलेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। जो गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल, सूरजपोल, धोला चौतरा, सोमनाथ मंदिर, घी का झंडा, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, भेरूघाट होते हुए वापस बाईसी बगेची पहुंच सम्पन्न हुई।4
- पाली - देश भर में बढ़ रही सुनियोजित जेहाद की घटनाओं की विकृत मानसिकता का परिचायक बताते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा इसके खिलाफ जनजागरण करने और आम जन को सावधान करने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा जिला कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा की देश भर में जिहाद के तहत वन भूमि , सार्वजनिक भूमि , सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। एक छडयत्र के तहत खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।, मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के उत्पीड़न तथा अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी विकृत जैहादी मानसिकता की परिचायक हैं। जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि ज्ञापन में लिखा की देश भर में हो रही जिहादी मानसकिता वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाईं जावे तथा राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। तथा जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, रंगलाल जाट, गणेशाराम कुमावत, श्रवण भिलवारा, गोविंद मेगवाल, श्रवण सिंह, बाबूदास वैष्णव, दुर्गेश चौहान, परमेश्वर शर्मा, नंदू अरोड़ा, योगेश चावला, सोहन सिंह राव, लक्ष्मण गोस्वामी, श्रवण रावल, अक्षय राठौड़, महेंद्र सिंह नरुका, हरीश सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जोधपुर के मण्डोर गार्डन में लगातार तीन दिन से मधुमक्खीयो के हमले से पर्यटक परेशान हो रहे है। कल 4 बजे से टिकट खिड़की भी बंद है।1
- Post by Mukesh Mewara2
- फालना विप्र फाउंडेशन फालना के द्वारा आज अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा चटपटी हनुमान जी मंदिर परिसर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद सभी के गले में दुपट्टे को हाथों में परशुराम के शास्त्र लेकर निकली जो नेहरू कॉलोनी होते हुए मैंन चौराहे से होते हुए बेडल रोड से सालासर बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा एवं जलपान के विभिन्न भामाशाह द्वारा व्यवस्था की गई जिसका शोभायात्रा में चल रहे हैं परशुराम के भक्तों ने लिया भाग अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले साल के होने वाले कार्यक्रम के लिए बोलियां लगाई गई और इस बार के कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाह का सम्मान माला साफा व मोमेंटो देकर किया गया।1
- (जमाल खान बाली) मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा। सांडेराव: मोबाइल सिम बेच रहे युवकों पर जानलेवा हमला, दबंगों ने की लूट और तोड़फोड़। सांडेराव (पाली) कस्बे के हनुमान चौक पर सुबह सरेआम गुंडागर्दी का तांडव देखने को मिला। यहाँ मोबाइल सिम बेचने आए तीन युवकों पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पीड़ितों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अवैध वसूली की मांग की थी और विरोध करने पर नकदी लूटकर फरार हो गए। वसूली के लिए अड़ा, मना किया तो बरसाए पत्थर पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गुड़ाजेतसिंह निवासी निखिल पुत्र गोपाल सिंह अपने साथियों जितेन्द्र अरोड़ा और महिपाल सिंह के साथ हनुमान चौक पर JIO कंपनी के सिम कार्ड बेच रहे थे। इसी दौरान सांडेराव निवासी प्रवीण सिंह भाटी अपने भाई के साथ वहाँ पहुँचा। उसने युवकों से यहाँ काम करने के बदले 'लाइसेंस' के नाम पर पैसों की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पत्थरों और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। 5 मोबाइल और बाइक तोड़ी, 10 हजार लूटे हमलावरों ने निखिल की मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच- बचाव करने आए जितेन्द्र अरोड़ा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके 5 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन तोड़ दिए और जितेन्द्र की जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें दोबारा सांडेराव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पीड़ितों ने सांडेराव थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1