Shuru
Apke Nagar Ki App…
Om Prakash राजभर बोले— "घबराओ मत, हम तोहार दवाई करने आए हैं!"
Akash Modanwal
Om Prakash राजभर बोले— "घबराओ मत, हम तोहार दवाई करने आए हैं!"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Om Prakash राजभर बोले— "घबराओ मत, हम तोहार दवाई करने आए हैं!"1
- 🚨 मानवता की मिसाल बनी अम्बेडकर नगर यातायात पुलिस ❤️🚔 सलाम है ऐसे पुलिसकर्मियों को! 👏🇮🇳 अकबरपुर कचहरी से पहितीपुर लौट रहे अधिवक्ता श्री वरुण कुमार शुक्ला अचानक रोडवेज परिसर में हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से सड़क पर गिर पड़े। ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर एवं आरक्षी रामजन्म यादव ने बिना एक पल गंवाए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल पहुँचाया और परिजनों को भी सूचना दी। समय पर मिले उपचार से उनकी जान बच गई। यह घटना साबित करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर कठिन परिस्थिति में जनता की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। 🙏 अधिवक्ता के परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। 🌹 अम्बेडकर नगर यातायात पुलिस के इन दोनों वीर जवानों को उनके उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सलाम। #AmbedkarNagarPolice #TrafficPolice #Humanity #PoliceSeva #HeartAttack #ProudMoment #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #जनसेवा1
- आजमगढ़ : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण करने पहुँचे डीएम - रविंद्र कुमार व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्रद्धांलू महिलाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया संवाद आजमगढ़: जनपद में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिवालय भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा और सुगम दर्शन पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ और यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को भी परखा ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। डीएम ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करें। महिला सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान जिलाधिकारी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी सदर (अविनाश कुमार गौतम) को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। साथ ही, निरंतर सफाई बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आनंद लिया और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व प्रशासन के पुख्ता इंतजामों—सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा—के परिणामस्वरूप जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में प्रथम श्रावण सोमवार का पर्व पूर्णतः सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।1
- प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।2
- 🕉️ अम्बेडकर नगर श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शिव बाबा धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहें। हर-हर महादेव! 🔱 #अम्बेडकर_नगर #श्रावण_सोमवार #शिवबाबाधाम #HarHarMahadev #UttarPradesh #DM #SP1
- 🚨 आजमगढ़: योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार मुबारकपुर थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से लोगों से धनराशि लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 17 कथित फर्जी नियुक्ति पत्र तथा अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ⚠️ किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उसकी आधिकारिक प्रक्रिया और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें तथा बिना सत्यापन के किसी को धनराशि न दें। 📍 स्थान: मुबारकपुर, आजमगढ़ नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के अधीन होगा। #Azamgarh #Mubarakpur #Police #JobFraud #FakeAppointmentLetter #CrimeNews #UttarPradesh #TV24NewsExpress1