छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक गरियाबंद | जिले के छुरा-राजिम मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चोवाराम पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की देरी पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी बढ़ गई। लगातार बढ़ रहे हादसे छुरा-राजिम मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। अपील वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें—एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।
छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक गरियाबंद | जिले के छुरा-राजिम मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया
है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चोवाराम पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा भरत पटेल गंभीर
रूप से घायल हो गया। घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की देरी पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी बढ़ गई। लगातार बढ़ रहे हादसे छुरा-राजिम
मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। अपील वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें—एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।
- भारी वाहनों ने राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की सूरत बिगाड़ी पुल के जॉइंट पर बाहर निकला सरिया दे रहा दुर्घटना को न्योता राजिम। गरियाबंद जिले को धमतरी जिले से जोड़ने वाले राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल के जॉइंट से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। करीब 550 मीटर लंबा यह पुल कई जगहों पर उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं जॉइंट उभरे हुए हैं तो कहीं गहरे गड्ढे बन चुके हैं। एक जॉइंट ऐसा भी है, जहां हर छह महीने में सरिया बाहर निकल आती है। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर गिट्टी और सीमेंट डालकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। न तो उचित तरीके से पानी डाला जाता है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिससे कुछ ही दिनों में फिर से सरिया दिखाई देने लगती है। कई बार बाहर निकली सरिया को काटकर ऊपर से सीमेंट और गिट्टी डाल दी जाती है, लेकिन इस बार सरिया बड़े आकार में बाहर दिख रही है, जो धीरे-धीरे गड्ढे का रूप ले रही है। पुल के कई हिस्सों में गिट्टी और डामर उखड़ चुके हैं, जिससे नुकीले पत्थर साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है—बिना जूते-चप्पल के चलना तो लगभग असंभव है। राहगीरों का कहना है कि पुल की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड की सहायता से इस पुल का निर्माण कराया गया था, ताकि धमतरी जिले को राजिम से जोड़ा जा सकें। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष) डॉ. रमन सिंह ने इसका शिलान्यास कर इसे जनता को समर्पित किया। निर्माण के लगभग 21 वर्षों में ही पुल की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। पुल के समीप नया मेला ग्राउंड भी स्थित है, जहां पिछले दो वर्षों से प्रसिद्ध कुंभ कल्प मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया है तथा यहां चौबिसों घंटे आवागमन बना रहता है। बावजूद इसके, पुल की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मेलों के दौरान सड़कों और पुलों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। यदि समय रहते पुल की स्थायी मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में ब्रिज एसडीओ संतोष कुमार पेंडोले से संपर्क किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर से संदेश प्राप्त हुआ कि इस नंबर पर इनकमिंग कॉल रिसीव नहीं हो रही है।2
- छत्तीसगढ़ी भाखा सिरिफ बोली नई, बल्कि हमर पहचान, संस्कृति अउ अस्मिता के आधार आय। फिर काबर ये ला आधिकारिक रूप म मान्यता देय म देरी होवत हे?1
- तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़)। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 181/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जागेश्वर पारधी (19 वर्ष) है, जो ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा का निवासी है। क्या है पूरा मामला? तिल्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बैकुंठ रेलवे अंडरब्रिज के पास नीले-सफेद रंग के बैग में अवैध गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बैकुंठ स्टेशन से भाठापारा की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। ऑपरेशन “निश्चय” जारी पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्र.आर. जालम साहू, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक संदीप सिंह—द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।2
- दिनांक: 03/05/2026 SKS इस्पात कंपनी में दुर्घटना से मजदूर की मौत, संगठन के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा दिनांक 02/05/2026 को SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जिला जांजगीर-चांपा निवासी पुष्पेंद्र साहू की कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक पुष्पेंद्र साहू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के पश्चात मृतक के परिजनों ने न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसीवां खंड के सेनानी अपने संगठन के साथ मृतक परिवार के समर्थन में कंपनी गेट पर पहुंचे और देर रात 12 बजे तक पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। इस दौरान संगठन द्वारा कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव एवं प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन को मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा, बीमा राशि से लगभग 14 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने के लिए सहमत होना पड़ा। मृतक के परिजनों ने संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए इस प्रकार की लड़ाई बेहद आवश्यक है और संगठन का यह प्रयास सराहनीय है। संदेश: यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन झुका, बीमा व पेंशन का भी ऐलान धरसीवां/जांजगीर-चांपा। SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जांजगीर-चांपा जिले के निवासी पुष्पेंद्र साहू की 2 मई 2026 को कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों ने न्याय और उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कंपनी गेट पर पहुंचकर देर रात तक पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। इस दौरान संगठन की ओर से कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की गई और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि न्याय नहीं मिलने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव और लगातार प्रयासों के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा, लगभग 14 लाख रुपये बीमा राशि तथा 12 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने पर सहमति जताई। मृतक के परिजनों ने संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए इस तरह की लड़ाई बेहद जरूरी है। ⚠️ सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ✍️ संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल जय जोहार सीजी न्यूज़1
- Post by "HASTE RAHO"1
- गरियाबंद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अटल परिसर का लोकार्पण किया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो की प्रतिमा का अनावरण किया, वही 01 करोड़ 49 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। मुख्य मंच से उन्होंने सैकड़ों महिला पुरुषों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि नगर की चहुमुखी विकास क़े लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होंने जल संवर्धन योजना क़े तहत 21 करोड़ की राशि, नवीन नगर पंचायत भवन के लिए 50 लाख, नगर पंचायत की विभिन्न मूलभूत विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए नगर पंचायत को दिए जाने की घोषणा भी किए। इस दौरान उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू, बीज निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- Post by "HASTE RAHO"1
- Post by गोविंद राम 92947315371