logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अटल परिसर का लोकार्पण किया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो की प्रतिमा का अनावरण किया, वही 01 करोड़ 49 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। गरियाबंद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अटल परिसर का लोकार्पण किया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो की प्रतिमा का अनावरण किया, वही 01 करोड़ 49 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। मुख्य मंच से उन्होंने सैकड़ों महिला पुरुषों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि नगर की चहुमुखी विकास क़े लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होंने जल संवर्धन योजना क़े तहत 21 करोड़ की राशि, नवीन नगर पंचायत भवन के लिए 50 लाख, नगर पंचायत की विभिन्न मूलभूत विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए नगर पंचायत को दिए जाने की घोषणा भी किए। इस दौरान उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू, बीज निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_नागेन्द्र निषाद
नागेन्द्र निषाद
राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अटल परिसर का लोकार्पण किया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो की प्रतिमा का अनावरण किया, वही 01 करोड़ 49 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। गरियाबंद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचे जहां पर उन्होंने अटल परिसर का लोकार्पण किया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो की प्रतिमा का अनावरण किया, वही 01 करोड़ 49 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। मुख्य मंच से

उन्होंने सैकड़ों महिला पुरुषों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि नगर की चहुमुखी विकास क़े लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होंने जल संवर्धन योजना क़े तहत 21 करोड़ की राशि, नवीन नगर पंचायत भवन के लिए 50 लाख, नगर पंचायत की विभिन्न मूलभूत विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए नगर पंचायत को दिए जाने की घोषणा भी किए। इस दौरान उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू, बीज निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
    1
    ब्रेकिंग न्यूज राजिम 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान,
पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान,
कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है,
कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • *खोमन गुरुजी की अनूठी पहल : पक्षी घर बनाकर दिया जीव-जंतुओं के प्रति सद्भावना का संदेश अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर खोमन गुरुजी ने एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय नवाचार करते हुए पक्षियों के लिए सुंदर पक्षी घर का निर्माण कराया,
    1
    *खोमन गुरुजी की अनूठी पहल : पक्षी घर बनाकर दिया जीव-जंतुओं के प्रति सद्भावना का संदेश
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर खोमन गुरुजी ने एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय नवाचार करते हुए पक्षियों के लिए सुंदर पक्षी घर का निर्माण कराया,
    user_पत्रकार SHEKH IMRAN
    पत्रकार SHEKH IMRAN
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by News4u36
    1
    Post by News4u36
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.! गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.!
गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के विशाल सम्मेलन में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। सम्मेलन में कफन प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, सादगी और सुधार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से मंत्री, विधायक, सामाजिक पदाधिकारी और हजारों समाजजन शामिल हुए।
    1
    रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के विशाल सम्मेलन में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।
सम्मेलन में कफन प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, सादगी और सुधार को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से मंत्री, विधायक, सामाजिक पदाधिकारी और हजारों समाजजन शामिल हुए।
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बलरामपुर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री "जय बिहान" — जब मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे उन महिलाओं के पास, जो बदल रही हैं गांव की तस्वीर बलरामपुर, बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक खास जगह रुके — ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)। यहां कोई बड़ा मंच नहीं था, कोई लंबा भाषण नहीं — बस एक प्रशिक्षण कक्ष था, जहां बैठी थीं वे महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, और आज अपने गांव के पशुओं की सेहत की जिम्मेदारी उठा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कमरे में प्रवेश करते ही कहा "जय बिहान" और उस अभिवादन के साथ पूरे कमरे में एक ऊर्जा भर गई। केवली गांव की अनुराधा — एक साधारण महिला की असाधारण जिम्मेदारी जब मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव जाने, तो विकासखंड रामचंद्रपुर के बगरा क्लस्टर की ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता आगे आईं। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर *पशु सखी* के रूप में काम कर रही हैं। सुबह उठकर वे अपने गांव के पशुओं का सर्वे करती हैं, पशु चिकित्सकों को जानकारी देती हैं, और ग्रामीणों को पशुपालन की बारीकियां समझाती हैं। जो गाय-बैल कभी बीमार पड़ते थे और किसान हाथ मलता रह जाता था — आज अनुराधा उस किसान के दरवाजे तक पहले पहुंच जाती हैं। "पहले हमें खुद नहीं पता था कि पशुओं की बीमारी कैसे पहचानें — और आज हम दूसरों को बताते हैं।" यही वो बदलाव है जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और महसूस किया। *510 जिंदगियां — जो आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं* आरसेटी केवल एक संस्थान नहीं — यह उन सैकड़ों सपनों का पड़ाव है जो कभी संसाधनों की कमी से दम तोड़ देते थे। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इस संस्थान के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में तैयार हो चुके हैं — और हर एक अपने-अपने गांव में बदलाव की एक छोटी सी लौ बन चुका है। मुख्यमंत्री ने संस्थान की गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया, प्रशिक्षणार्थियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया। यह सिर्फ एक दौरा नहीं था — यह उस विश्वास की पुष्टि थी कि छत्तीसगढ़ के गांवों में बदलाव की असली ताकत वहां की महिलाओं के हाथों में है।
    4
    बलरामपुर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री
"जय बिहान" — जब मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे उन महिलाओं के पास, जो बदल रही हैं गांव की तस्वीर
बलरामपुर, बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक खास जगह रुके — ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)। यहां कोई बड़ा मंच नहीं था, कोई लंबा भाषण नहीं — बस एक प्रशिक्षण कक्ष था, जहां बैठी थीं वे महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, और आज अपने गांव के पशुओं की सेहत की जिम्मेदारी उठा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कमरे में प्रवेश करते ही कहा "जय बिहान"
और उस अभिवादन के साथ पूरे कमरे में एक ऊर्जा भर गई।
केवली गांव की अनुराधा — एक साधारण महिला की असाधारण जिम्मेदारी
जब मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव जाने, तो विकासखंड रामचंद्रपुर के बगरा क्लस्टर की ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता आगे आईं।
उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर *पशु सखी* के रूप में काम कर रही हैं। सुबह उठकर वे अपने गांव के पशुओं का सर्वे करती हैं, पशु चिकित्सकों को जानकारी देती हैं, और ग्रामीणों को पशुपालन की बारीकियां समझाती हैं। जो गाय-बैल कभी बीमार पड़ते थे और किसान हाथ मलता रह जाता था — आज अनुराधा उस किसान के दरवाजे तक पहले पहुंच जाती हैं।
"पहले हमें खुद नहीं पता था कि पशुओं की बीमारी कैसे पहचानें — और आज हम दूसरों को बताते हैं।"
यही वो बदलाव है जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और महसूस किया।
*510 जिंदगियां — जो आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं*
आरसेटी केवल एक संस्थान नहीं — यह उन सैकड़ों सपनों का पड़ाव है जो कभी संसाधनों की कमी से दम तोड़ देते थे।
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इस संस्थान के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में तैयार हो चुके हैं — और हर एक अपने-अपने गांव में बदलाव की एक छोटी सी लौ बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया, प्रशिक्षणार्थियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया।
यह सिर्फ एक दौरा नहीं था — यह उस विश्वास की पुष्टि थी कि छत्तीसगढ़ के गांवों में बदलाव की असली ताकत वहां की महिलाओं के हाथों में है।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    50 min ago
  • दिनांक: 03 मई 2026 आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक राजिम सदन कोटा रोड तिल्दा नेवरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को तेज करने, गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं सेनानियों को नई जिम्मेदारियां (पदभार) सौंपे गए, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही, जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बनाए रखने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना भूपेंद्र सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी, तिल्दा खंड
    3
    दिनांक: 03 मई 2026
आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक राजिम सदन कोटा रोड तिल्दा नेवरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को तेज करने, गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं सेनानियों को नई जिम्मेदारियां (पदभार) सौंपे गए, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही, जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बनाए रखने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना
भूपेंद्र सिंह ठाकुर
मीडिया प्रभारी, तिल्दा खंड
    user_Bhupendra Thakur CKS
    Bhupendra Thakur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक गरियाबंद | जिले के छुरा-राजिम मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चोवाराम पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की देरी पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी बढ़ गई। लगातार बढ़ रहे हादसे छुरा-राजिम मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। अपील वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें—एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।
    4
    छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक
गरियाबंद | जिले के छुरा-राजिम मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि चोवाराम पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस की देरी पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी बढ़ गई।
लगातार बढ़ रहे हादसे
छुरा-राजिम मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं।
अपील
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें—एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.