Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
नागेन्द्र निषाद
ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज राजिम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया बयान, पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा जनता के रुझानों से स्पष्ट है भाजपा एनडीए की सरकार बन रही है, कोपरा नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण में पहुंचे हुवे थे उपमुख्यमंत्री अरुण साव,1
- *खोमन गुरुजी की अनूठी पहल : पक्षी घर बनाकर दिया जीव-जंतुओं के प्रति सद्भावना का संदेश अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर खोमन गुरुजी ने एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय नवाचार करते हुए पक्षियों के लिए सुंदर पक्षी घर का निर्माण कराया,1
- Post by News4u361
- सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.! गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।2
- रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के विशाल सम्मेलन में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। सम्मेलन में कफन प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति बनी, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, सादगी और सुधार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से मंत्री, विधायक, सामाजिक पदाधिकारी और हजारों समाजजन शामिल हुए।1
- दिनांक: 03 मई 2026 आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक राजिम सदन कोटा रोड तिल्दा नेवरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को तेज करने, गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं सेनानियों को नई जिम्मेदारियां (पदभार) सौंपे गए, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही, जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बनाए रखने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना भूपेंद्र सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी, तिल्दा खंड3
- घोटवानी में फिर धधकी आग: दो पैरावट जलकर खाक, 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटवानी में एक बार फिर आगजनी की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो किसानों के पैरावट जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग की लपटें पास में रखे सुरेश वर्मा के पैरावट तक पहुंच गईं। कुछ ही देर में आग ने दोनों पैरावट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।1
- छुरा-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-ट्रक भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में शोक गरियाबंद | जिले के छुरा-राजिम मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चोवाराम पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भरत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की देरी पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी बढ़ गई। लगातार बढ़ रहे हादसे छुरा-राजिम मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। अपील वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें—एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।4