कोटा: 4 लेबर कानूनों के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर लगाए नारे, मनाया काला दिवस केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर थर्मल इंटक ने किया जोरदार प्रदर्शन कोटा। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर ‘काला दिवस’ मनाते हुए थर्मल कर्मचारी संघ (इंटक), कोटा ने कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों (लेबर कोड्स) का विरोध करते हुए काली पट्टियां बांधीं और जोर-जोर से नारे लगाए। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व थर्मल कर्मचारी संघ इंटक कोटा के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी ने किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने काले कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन करने वालों में रमेश चन्द मीणा, रामेश्वर मीणा, ललित कुमावत, लोकेश मीणा, भानु प्रताप सिंह, दिनेश जाट, तोताराम त्यागी, प्रिंस शर्मा, महेन्द्र बैरवा, जीतेंद्र मीणा, महेश चन्द डागुर, बाबूलाल धाप सहित अनेक थर्मल कर्मचारी शामिल रहे।
कोटा: 4 लेबर कानूनों के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर लगाए नारे, मनाया काला दिवस केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर थर्मल इंटक ने किया जोरदार प्रदर्शन कोटा। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर ‘काला दिवस’ मनाते हुए थर्मल कर्मचारी संघ (इंटक), कोटा ने कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों (लेबर कोड्स) का विरोध करते हुए काली पट्टियां बांधीं और जोर-जोर से नारे लगाए। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी तथा राजस्थान
प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व थर्मल कर्मचारी संघ इंटक कोटा के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी ने किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने काले कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन करने वालों में रमेश चन्द मीणा, रामेश्वर मीणा, ललित कुमावत, लोकेश मीणा, भानु प्रताप सिंह, दिनेश जाट, तोताराम त्यागी, प्रिंस शर्मा, महेन्द्र बैरवा, जीतेंद्र मीणा, महेश चन्द डागुर, बाबूलाल धाप सहित अनेक थर्मल कर्मचारी शामिल रहे।
- केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर थर्मल इंटक ने किया जोरदार प्रदर्शन कोटा। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर ‘काला दिवस’ मनाते हुए थर्मल कर्मचारी संघ (इंटक), कोटा ने कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों (लेबर कोड्स) का विरोध करते हुए काली पट्टियां बांधीं और जोर-जोर से नारे लगाए। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व थर्मल कर्मचारी संघ इंटक कोटा के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी ने किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने काले कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन करने वालों में रमेश चन्द मीणा, रामेश्वर मीणा, ललित कुमावत, लोकेश मीणा, भानु प्रताप सिंह, दिनेश जाट, तोताराम त्यागी, प्रिंस शर्मा, महेन्द्र बैरवा, जीतेंद्र मीणा, महेश चन्द डागुर, बाबूलाल धाप सहित अनेक थर्मल कर्मचारी शामिल रहे।2
- Post by Mayur times news1
- कोटा, राजस्थान कोटा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कोटा शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर श्रीरंगबाड़ी बालाजी मंदिर से गोदावरी धाम तक एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। करीब 7 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तजन हाथों में हनुमान जी की ध्वजा लेकर "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं भी की गईं। यह भव्य आयोजन धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें हर वर्ग के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।उधर शोभायात्रा को देखते हुवे पुलिस जवान भी साथ रहे.5
- Post by Mahendar.merotha1
- Post by Rajendra Kumar Doveriya1
- कोटा शहर के नयापुरा बस स्टैंड डिपो पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये लोग बस डिपो पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी निशाना बनाते हैं और आए दिन बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं। डिपो पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार, हाल ही में एक गंभीर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया, जिसमें डिपो के कर्मचारी अब्दुल को निशाना बनाया गया। इस मामले में थाना नया पुरा, कोटा में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ये असामाजिक तत्व बाहरी यात्री बसों को भी टारगेट बनाकर लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। देर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर नजर आती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।1
- अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, एक की मौत: भूकंप गुरुवार सुबह 6:48 बजे स्थानीय समयानुसार टेरनेट के पास मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में वापस ले ली गई: अंतारा की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी में एक 70 वर्षीय महिला की इमारत के मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स का इमारत से कूदने के चलते पैर टूट गया...1