4 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, पट्टा जारी करने के नाम पर मांगी थी घूस सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर एसीबी की टीम ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डली के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से घर का पट्टा जारी करने की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। डूंगरपुर एसीबी के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उसने और उसके भाई ने अपने घरों के पट्टे बनवाने के लिए ग्राम पंचायत माण्डली में आवेदन किया था। ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका ने दोनों घरों के पट्टे जारी करने के बदले 8,000 रुपये की मांग की थी। परिवादी ने पहले ही आरोपी को 4,000 रुपये दे दिए थे, जिसके बदले आरोपी ने उसे एक घर का पट्टा थमा दिया।आरोपी वीडीओ दूसरे भाई का पट्टा देने के लिए शेष 4,000 रुपये की अतिरिक्त मांग पर अड़ा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद 18 मार्च 2026 को एसीबी ने मांग का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में और पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। बाइट - रतन सिंह राजपुरोहित प्रभारी एसीबी चौकी डूंगरपुर

- सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर एसीबी की टीम ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डली के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से घर का पट्टा जारी करने की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। डूंगरपुर एसीबी के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उसने और उसके भाई ने अपने घरों के पट्टे बनवाने के लिए ग्राम पंचायत माण्डली में आवेदन किया था। ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका ने दोनों घरों के पट्टे जारी करने के बदले 8,000 रुपये की मांग की थी। परिवादी ने पहले ही आरोपी को 4,000 रुपये दे दिए थे, जिसके बदले आरोपी ने उसे एक घर का पट्टा थमा दिया।आरोपी वीडीओ दूसरे भाई का पट्टा देने के लिए शेष 4,000 रुपये की अतिरिक्त मांग पर अड़ा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद 18 मार्च 2026 को एसीबी ने मांग का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में और पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। बाइट - रतन सिंह राजपुरोहित प्रभारी एसीबी चौकी डूंगरपुर1
- डूंगरपुर। झूलेझाल जयंति पूज्य सिंधी समाज द्वारा शुक्रवार को परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाई तथा इस अवसर पर दिन भर विविध धार्मिक अनुष्ठïान सिंधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा में सम्पन्न कराये गये। इस अवसर पर प्रात: गुरूद्वारे में अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने संत झुलेलाल के प्रति अपनी श्रद्वा दिखाई। इस मौके पर लंगर के बाद आरती का आयोजन भी किया गया जिसमे बड़ी संख्या में सिंधी समाज के अलावा अन्य समाजों के लोगों ने भी भाग लिया। दिन भर गुरूद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात शाम को झुलेलाल जयंति के अवसर पर शुक्रवार रात 8 बजे शोभा यात्रा निकाली गई।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। झालावाड़ के चार्टर एकाउंटेंट और भाजपा के नेता सत्यनारायण गुप्ता की बेटे की शादी में राज्यपाल मंत्रियों विधायकों का महाकुंभ। बेटे की शादी नहीं सकती परीक्षण सत्यनारायण गुप्ता ने किया है। उन्होंने दो राज्यपाल बुलाकर राजे को यह एहसास कराया है कि मेरा भी वजूद अभी जिंदा है। एक करोड रुपए की लागत से राजा महाराजाओं से भी अच्छी शादी की रस्म चल रही है राज्यपाल और माथुर ने आकर दस्तक दी और उड़ गए जयपुर की ओर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी दस्तक दी है। और वह शायद झालावाड़ के रेस्ट हाउस में रूक सकते हैं। या किसी होटल में क्योंकि कल वह मदन दिलावर के रामगंज मंडी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।1
- राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहर के गैपसागर पाल पर सायंकाल के दौरान दीपदान सांस्कृतिक संध्या एवं आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने दीपदान किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान दिवस का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की स्थापना हिंदू नववर्ष के शुभारंभ, अर्थात् चौत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर की गई थी, इसी कारण इस तिथि को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान का गठन एक सुविचारित और संगठित प्रक्रिया का परिणाम था, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से साकार किया गया है जो एक ऐतिहासिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में राजस्थान का उदय हुआ है। कार्यक्रम के अंतर्गत घूमर नृत्य माता जी की झांकी, तेरहताली नृत्य, भवाई नृत्य, आदिवासी नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, चरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य का प्रदर्शन करकलाकारों ने कर आम जन का मनमोह लिया कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, पर्यटन विभाग बांसवाड़ा सहायक निदेशक जितेंद्र सिंह माली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए झील में दीपदान किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपों की आलोकित श्रृंखला सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम एवं आतिशबाजी से राजस्थान स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।1
- कुल1
- electrical work1
- नोट तो नक़ली आते थे,पर अब तो आपको सिक्कों में मिलावट के मामले में भी कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। नोट : सोश्यल मिडिया पर वायरल विडियो सत्यता की जांच नहीं की गई.......1
- जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जिला परिषद के EDP सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2024 से 2027 तक की बजट घोषणाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ लागू करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जनहित के कार्यों को गति दें। बैठक के दौरान मंत्री ने आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खराब हैंडपंपों की मरम्मत और संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कों और भवनों के कार्य समय पर पूरे करने तथा अटल पथ व पंच गौरव जैसी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। मीडिया से रूबरू होते हुए खराड़ी ने बताया कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने बेणेश्वर धाम में धर्मशाला, भोजनशाला और घाट निर्माण सहित खेल स्टेडियम और रिंग रोड जैसे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1