Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल
Prakash Tabiyad
कुल
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुल1
- डूंगरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गामड़ी देवल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मादेण तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान बाबू (पिता काउवा गमेती), निवासी बलेटी घाटी, गामड़ी देवल के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक के चाचा जीवा (पिता धर्मा गमेती) ने बताया कि बाबू बीते 17 फरवरी को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह देवल गामड़ी काम पर जा रहा है। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।1
- सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गुरुवार को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, पीठ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज संयोजक उदयलाल बंजारा व महेंद्र सेवक के नेतृत्व में प्राचार्य हंसराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान सत्र 2025-26 में लगभग 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना तथा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के लिए विद्यार्थियों ने अगस्त माह में ही ऑनलाइन आवेदन कर दिए थे, बावजूद इसके आज तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ है। विद्यार्थियों का आरोप है कि वर्ष 2024-25 व 2025-26 के सभी आवेदन महाविद्यालय की आईडी पर ही लंबित पड़े हैं और उन्हें विभाग को अग्रेषित नहीं किया गया है। अन्य महाविद्यालयों में जहां इन योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल चुका है, वहीं पीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं पिछले करीब आठ महीनों से इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में महाविद्यालय की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज के पास लगभग 25 बीघा भूमि है, लेकिन सुरक्षा के लिए परकोटा नहीं होने से परिसर असुरक्षित बना हुआ है। वहीं, महाविद्यालय में करीब 70 प्रतिशत छात्राएं अध्ययनरत हैं, बावजूद इसके पर्याप्त शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें खुले में जाना पड़ता है, जो गंभीर समस्या है। पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में 25 नए कमरों के निर्माण, विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर पर ही स्थापित करने तथा पूर्व में जनप्रतिनिधियों को दिए गए ज्ञापनों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से मांग की कि एक सप्ताह के भीतर छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता के प्रकरणों का निस्तारण कर उन्हें विभाग को अग्रेषित किया जाए तथा महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मुन्ना आहारी, रीना गरासिया, रेतीना बरजोड , निधि मोरी, रोशनी डामोर, राकेश बरजोड, रवीना मसार,टीना डामोर, सुमित्रा रोत, प्रियंका भामात, नीलम बामणिया, दीपिका डेंडोर मौजूद रहे।2
- electrical work1
- बाघपुरा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में बांसवाड़ा कुशल बाग मैदान में हो रहे गरबा रास में गरबा डांस करते पुरुष और महिलाएं शहर वासी बहुत ही धूमधाम से गरबे का आनंद लिया1
- डूंगरपुर। संस्कार भारती इकाई डूंगरपुर द्वारा चेत्र प्रतिपदा नव वर्ष विक्रम संवत 2083 गुरुवार को गैप सागर की पाल पर सामूहिक विभिन्न संगठन द्वारा गुरुवार सुबह 7 बजे पर ताम्र पात्र में जल, पुष्प लेकर ओम सूर्याय नमः के जाप के साथ सूर्य की प्रथम किरण को अर्धय चढ़ाया गया।1