Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुड मॉर्निंग फ्रैंड्स यह ए आई से एडिट करके बनाया गया है पर सुपर है
Hari Sharma Sharma
गुड मॉर्निंग फ्रैंड्स यह ए आई से एडिट करके बनाया गया है पर सुपर है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- खपरगंज उपद्रव पर SSP/DIG रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन प्लान: 9 गिरफ्तार, बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज; भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी गिरेगी गाज बिलासपुर। खपरगंज में विवाद के बाद हुए पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला थमने वाला नहीं है। SSP/DIG रजनेश सिंह ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी उपद्रवियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। खपरगंज में धारा 144 लागू है तथा संवेदनशील इलाके में पुलिस की निगरानी और तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट-कमेंट की निगरानी के लिए अलग पुलिस टीम बनाई गई है। आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP/DIG रजनेश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्रवाई जारी है।2
- मस्तूरी के पचपेड़ी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लीलागर नदी में छिपा रखा था महुआ लहान, ढूंढ कर किया नष्ट1
- पावर प्लांट ने राशि पावर प्लांट को बेची किसानों की जमीन! किसानों के पास ना नौकरी ना पुनर्वास? बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक के बड़ी संख्या में किसान सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों का आरोप है कि वसुंधरा पावर प्लांट के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस समय उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास और नियमों के तहत रोजगार सहित अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी किसानों का कहना है कि न तो पावर प्लांट शुरू हुआ और न ही उन्हें नौकरी और वादे के मुताबिक सुविधाएं मिल पाईं।1
- नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे छाई शोक की लहर सोमवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम मृतक जतिन बनवारे पिता फिरतु राम बनवारे उम्र 27 वर्ष पता चकरभाठा केम्प की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है जिसके शव का सोमवार को पी एम के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन बनवारे रामवेली काॅलेनी मे एक साहब की कार चलाया करता था जो रविवार को बाइक से काम मे जाने को निकला था तभी एन एच सड़क पर एल सी आई टी कॉलेज बोदरी के पास पहुंचा था तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर फरार हो गया जिसकी वजह से जतिन बनवारे हवा मे उड़ कर सड़क पर गिरा तो उसके सिर हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उसे इलाज हेतु बिलासपुर के मंगला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सोमवार को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया था जहां जाते जाते रस्ते मे उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद चकरभाठा पुलिस को अपोलो अस्पताल से मेमो प्राप्त होने पर चकरभाठा पुलिस अपोलो अस्पताल पहुंची जहां शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जाँच जारी हैं मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ और एक पैर टूट चुके थे चेहरे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट के निशान थे अत्यधिक चोट लगने की वजह से मृतक की मौत होना पाया गया है इस घटना के बाद सोमवार की देर शाम मृतक के शव का चकरभाठा के मुक्तिधाम मे अंतिम संस्कार किया गया इस घटना के बाद परिजनों और नगर मे शोक की लहर है1
- तिलकेजा सचिव निलंबित, 48 प्रधान मंत्री आवास योजना मामलों में1
- धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 20261
- शिवरीनारायण तहसील कार्यालय पदस्थ सहायक ग्रेड 3 मधुसूदन राठौर सेवानिवृत्त तहसील कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी अधिवक्ता संघ कोटवार उपस्थित रहे1
- घोंधा नदी में तीन बच्चों की मौत के बाद जागी चिंता, पुल-एनीकट की मांग को लेकर कलेक्टर के दरवाजे पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी बिलासपुर। घोंधा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत समडील क्षेत्र में ग्रामीणों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 22 अगस्त को घोंधा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई थी। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है और सुरक्षा को लेकर गंभीर परिस्थितियां निर्मित होती हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से घोंधा नदी पर शीघ्र पुल अथवा एनीकट निर्माण, नदी के दोनों ओर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था तथा बारिश के दौरान आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। तीन बच्चों की मौत के बाद उठी यह मांग अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि ज्ञापन के बाद प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है और घोंधा नदी पर सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था कब तक सुनिश्चित होती है।4
- किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है1