Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली: 'एक शाम महादेव के नाम' भजन संध्या का भव्य समापन, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु पाली (सूरज पोल)। शहर के प्रमुख सूरज पोल चौराहे पर आयोजित एक दिवसीय भव्य भजन संध्या 'एक शाम महादेव के नाम' का देर रात धर्ममय माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम में रात भर गूंजते भगवान शिव के जयकारों और सुरीले भजनों से पूरा सूरज पोल क्षेत्र 'शिवमय' हो गया। भक्ति रस की बही धारा संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। "डम-डम डमरू बाजे", "सत्यम शिवम सुंदरम" और "भोले की बारात" जैसे भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भव्य झांकी और महाआरती कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। भजनों के बीच-बीच में लगाए गए 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देर रात महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। विशिष्ट अतिथियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा पधारे हुए अतिथिगणों, समाजसेवियों और सहयोगी कार्यकर्ताओं का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ का महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूरज पोल के समस्त व्यापारियों, युवाओं और पाली की धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।4
- पाली का नाम, पाली का सम्मान, जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने किया राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का जिक्र वॉइस ऑफ मारवाड़ आज जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अनंत अंबानी जी के मुखारविंद से राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का उल्लेख सुनकर हर पालीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 🚩 अनंत अंबानी जी के शब्दों में — “Mumbai ka bada doctor, Rajasthan ke Pali ke serious mareez ko jaan de raha hai. Beech mein, bas ek connection: Jio.” यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक की उस ताकत का उदाहरण है, जो बड़े शहरों की सुविधाओं को हमारे पाली जैसे शहरों तक पहुँचा रही है। ❤️ Jio दिखता नहीं, लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है! 🇮🇳 जय हो पाली! जय हो राजस्थान! 🙏 🙏🌹🇮🇳🌹🙏1
- बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा मतदान का उत्साह, व्हीलचेयर और अपनों के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र पाली। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक परेशानियों और चलने-फिरने में कठिनाइयों के बावजूद बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। किसी ने परिजनों का हाथ थामकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का सफर तय किया, तो किसी को व्हीलचेयर और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ी। मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने की खुशी साफ दिखाई दी। परिजन भी अपने बुजुर्गों को मतदान करवाने के लिए उत्साह के साथ केंद्रों तक लेकर पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजनों ने संभालते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता नजर आया। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान करने पहुंचे इन मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है और मतदान के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। पंचायत चुनाव के दौरान बुजुर्गों की यह भागीदारी अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक रही। मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे बुजुर्गों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।1
- सूरजपोल पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, "एक शाम महादेव के नाम" भजन संध्या भक्तिभाव के साथ संपन्न पाली / सूरजपोल: सूरजपोल चौराहे पर महादेव ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित भव्य "एक शाम महादेव के नाम" विशाल भजन संध्या भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूरी रात श्रद्धालु शिव भजनों की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान रहा। अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार: भजन संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष महापूजा के साथ हुई। देवाधिदेव महादेव का फूलों और आभूषणों से मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भजन गायकों ने बांधा समां: कार्यक्रम में पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों, कांवड़ गीतों और भोलेनाथ की महिमा का अलौकिक गुणगान किया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं। महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण: भजन संध्या के समापन अवसर पर देर रात्रि महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती उतारकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया। आयोजन समिति महादेव ग्रुप सूरजपोल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।4
- नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- कादु में वृद्ध महिला पर किया हमला, चुनावी माहौल में अपने समर्थक को वोट नहीं देने से नाराज होकर की मारपीट , मारपीट करने वाले युवक ने अपनी पत्नी से लगाया पुलिस छेड़छाड़ का झूठा आरोप, कादु गांव में अपने समर्थित वार्ड पंच को वोट नहीं देने व हार से परेशान होकर किशोर पुत्र हीरालाल जाति घांची ने पकाराम देवासी के घर पर उसे जान से मारने लाठी लेकर हमला कर दिया, पकाराम की माता ज्योति के हाथ पर गंभीर चोट आई और खून से लथपथ हो गई। घटना की परिस्थिति को भांप कर किशोर की पत्नी सीता ने अपने साथ लाई लाठी को ज़बरदस्ती पकाराम को पकड़वा कर खीचतान करते उसके पति किशोर से वीडियो बनवा कर झुठा मुकदमा दर्ज करवाने सिरियारी पुलिस थाने जा पहुंची । वृद्धा ज्योति पत्नी दीपाराम देवासी ने सिरियारी थाने में परिवाद पेश कर न्याय की मांग की है। पुलिस ने तहरीर देकर मेडिकल जांच करवाने हेतु वृद्धा को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज किया गया ।2