logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

4 hrs ago
user_Dilip singh
Dilip singh
मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    1
    नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम,
462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक  मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर
पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है।
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली का नाम, पाली का सम्मान, जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने किया राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का जिक्र वॉइस ऑफ मारवाड़ आज जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अनंत अंबानी जी के मुखारविंद से राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का उल्लेख सुनकर हर पालीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 🚩 अनंत अंबानी जी के शब्दों में — “Mumbai ka bada doctor, Rajasthan ke Pali ke serious mareez ko jaan de raha hai. Beech mein, bas ek connection: Jio.” यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक की उस ताकत का उदाहरण है, जो बड़े शहरों की सुविधाओं को हमारे पाली जैसे शहरों तक पहुँचा रही है। ❤️ Jio दिखता नहीं, लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है! 🇮🇳 जय हो पाली! जय हो राजस्थान! 🙏 🙏🌹🇮🇳🌹🙏
    1
    पाली का नाम, पाली का सम्मान,  जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में  अनंत अंबानी ने किया राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का जिक्र 
वॉइस ऑफ मारवाड़
आज जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अनंत अंबानी जी के मुखारविंद से राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का उल्लेख सुनकर हर पालीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 🚩
अनंत अंबानी जी के शब्दों में —
“Mumbai ka bada doctor, Rajasthan ke Pali ke serious mareez ko jaan de raha hai. Beech mein, bas ek connection: Jio.”
यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक की उस ताकत का उदाहरण है, जो बड़े शहरों की सुविधाओं को हमारे पाली जैसे शहरों तक पहुँचा रही है। ❤️
Jio दिखता नहीं, लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है! 🇮🇳
जय हो पाली! जय हो राजस्थान! 🙏
🙏🌹🇮🇳🌹🙏
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    48 min ago
  • बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा मतदान का उत्साह, व्हीलचेयर और अपनों के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र पाली। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक परेशानियों और चलने-फिरने में कठिनाइयों के बावजूद बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। किसी ने परिजनों का हाथ थामकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का सफर तय किया, तो किसी को व्हीलचेयर और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ी। मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने की खुशी साफ दिखाई दी। परिजन भी अपने बुजुर्गों को मतदान करवाने के लिए उत्साह के साथ केंद्रों तक लेकर पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजनों ने संभालते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता नजर आया। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान करने पहुंचे इन मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है और मतदान के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। पंचायत चुनाव के दौरान बुजुर्गों की यह भागीदारी अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक रही। मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे बुजुर्गों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
    1
    बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा मतदान का उत्साह, 
व्हीलचेयर और अपनों के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र
पाली। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक परेशानियों और चलने-फिरने में कठिनाइयों के बावजूद बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। किसी ने परिजनों का हाथ थामकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का सफर तय किया, तो किसी को व्हीलचेयर और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ी।
मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने की खुशी साफ दिखाई दी। परिजन भी अपने बुजुर्गों को मतदान करवाने के लिए उत्साह के साथ केंद्रों तक लेकर पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजनों ने संभालते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता नजर आया। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान करने पहुंचे इन मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है और मतदान के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
पंचायत चुनाव के दौरान बुजुर्गों की यह भागीदारी अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक रही। मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे बुजुर्गों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सूरजपोल पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, "एक शाम महादेव के नाम" भजन संध्या भक्तिभाव के साथ संपन्न ​पाली / सूरजपोल: सूरजपोल चौराहे पर महादेव ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित भव्य "एक शाम महादेव के नाम" विशाल भजन संध्या भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूरी रात श्रद्धालु शिव भजनों की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार: भजन संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष महापूजा के साथ हुई। देवाधिदेव महादेव का फूलों और आभूषणों से मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ​भजन गायकों ने बांधा समां: कार्यक्रम में पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों, कांवड़ गीतों और भोलेनाथ की महिमा का अलौकिक गुणगान किया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं। ​महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण: भजन संध्या के समापन अवसर पर देर रात्रि महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती उतारकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया। ​आयोजन समिति महादेव ग्रुप सूरजपोल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    4
    सूरजपोल पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, "एक शाम महादेव के नाम" भजन संध्या भक्तिभाव के साथ संपन्न
​पाली / सूरजपोल:
सूरजपोल चौराहे पर महादेव ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित भव्य "एक शाम महादेव के नाम" विशाल भजन संध्या भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूरी रात श्रद्धालु शिव भजनों की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार:
भजन संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष महापूजा के साथ हुई। देवाधिदेव महादेव का फूलों और आभूषणों से मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
​भजन गायकों ने बांधा समां:
कार्यक्रम में पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों, कांवड़ गीतों और भोलेनाथ की महिमा का अलौकिक गुणगान किया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं।
​महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण:
भजन संध्या के समापन अवसर पर देर रात्रि महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती उतारकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया।
​आयोजन समिति महादेव ग्रुप सूरजपोल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कुल 9645 वोट मे से  4691 मतदाताओं ने वोट डाले 48 प्रतिशत मतदान हुआ। नाडोल कस्बे में  दूसरे चरण के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं था मतदान धिमी गति से चला चुनाव प्रकिया में बूथो पर भीड नजर नही आई नौ बूथो पर कुल 9645 वोट मे से  4691 मतदाताओं ने वोट डाले 48 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव को लेकर जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन,अतिरिक्त जिला कलक्टर बजरंगसिंह ने बूथों पर पहुंच वहां निरीक्षण कर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दुसरे चरण के मतदान में व्हीलचेयर भी बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे इसी के साथ आप पास के क्षेत्र में भी मतदान शांतिपुवर्क सम्पन्न हुये। इस दौरान,रानी थानाधिकारी आनन्द कुमार,नाडोल चौकी प्रभारी शिव नारायण मिणा,परविन्द्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता व्यवस्था में रहा। 39-    569 40-    473 41-    550 42-    398 43-     399 44-     644 45-     664 46-      638 47-      356 किस्तुर राठौड़ नाडोल
    4
    कुल 9645 वोट मे से  4691 मतदाताओं ने वोट डाले 48 प्रतिशत मतदान हुआ।
नाडोल  कस्बे में  दूसरे चरण के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं था मतदान धिमी गति से चला चुनाव प्रकिया में बूथो पर भीड नजर नही आई नौ बूथो पर कुल 9645 वोट मे से  4691 मतदाताओं ने वोट डाले 
48 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव को लेकर जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन,अतिरिक्त जिला कलक्टर बजरंगसिंह ने  बूथों पर पहुंच वहां निरीक्षण कर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दुसरे चरण के मतदान में व्हीलचेयर भी बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे इसी के साथ आप पास के क्षेत्र में भी मतदान शांतिपुवर्क सम्पन्न हुये।
इस दौरान,रानी थानाधिकारी आनन्द कुमार,नाडोल चौकी प्रभारी शिव नारायण मिणा,परविन्द्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता व्यवस्था में रहा।
39-    569 
40-    473
41-    550
42-    398
43-     399
44-     644
45-     664
46-      638
47-      356
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    36 min ago
  • कुएं में गिरे तेंदुए को चारपाई से किया रेस्क्यू ;डेढ़ घंटे में निकला बाहर घटना टॉडगढ़ रावली अभ्यारण बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की भीम: घटना ब्यावर जिले के टॉडगढ़ रावली अभ्यारण के बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की है जहां खेत पर बने कुएं में लेपर्ड के गिरे होने की सूचना मिली थी। खेत का मालिक मोटर स्टार्ट करने कुए के पास गया तो कुएं में लेपर्ड नजर आया। उसने राजसमंद वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर संरक्षण वन्य जीव राजसमंद डीएफओ डॉक्टर रामानंद भास्कर ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम में शामिल शूटर सुरेंद्र सिंह शेखावत वनरक्षक अटल सिंह पन्नालाल कुमावत और गणपत नाथ और अन्य सदस्य शामिल थे। टीम सदस्य के मुताबिक सुबह मंगलवार करीब 11:30 बजे हम मौके पर पहुंच चुके थे। लेपर्ड कुएं में था इसलिए उसे ट्रैकुलाइज नहीं किया जा सकता था। बेहोश होकर उसके पानी में डूबने का खतरा था। ऐसे में बिना ट्रैकूलाइज के बाहर निकालना तय किया। हमने गांव वालों की मदद ली और मौके पर चारपाई मंगाई। चारपाई को रसियो से बांधकर कुएं में लटका दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड चारपाई पर चढ़ गया। टीम मेंबर ने चारपाई को समानांतर ऊपर खींचकर लेपर्ड को बचा लिया। दूसरी टीम जाल लेकर खड़ी थी। चारपाई के उपर आने के बाद जाल से लेपर्ड को कवर कर लिया और बार निकाल कर पिंजरे में शिफ्ट कर लिया।
    1
    कुएं में गिरे तेंदुए को चारपाई से किया रेस्क्यू ;डेढ़ घंटे में निकला बाहर घटना टॉडगढ़ रावली अभ्यारण बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की 
भीम: घटना ब्यावर जिले के टॉडगढ़ रावली अभ्यारण के बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की है जहां खेत पर बने कुएं में लेपर्ड के गिरे होने की सूचना मिली थी। खेत का मालिक मोटर स्टार्ट करने कुए के पास गया तो कुएं में लेपर्ड नजर आया। उसने राजसमंद वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर संरक्षण वन्य जीव राजसमंद डीएफओ डॉक्टर रामानंद भास्कर ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम में शामिल शूटर सुरेंद्र सिंह शेखावत वनरक्षक अटल सिंह पन्नालाल कुमावत और गणपत नाथ और अन्य सदस्य शामिल थे। टीम सदस्य के मुताबिक सुबह मंगलवार करीब 11:30 बजे हम मौके पर पहुंच चुके थे। लेपर्ड कुएं में था इसलिए उसे ट्रैकुलाइज नहीं किया जा सकता था। बेहोश होकर उसके पानी में डूबने का खतरा था। ऐसे में बिना ट्रैकूलाइज के बाहर निकालना तय किया। हमने गांव वालों की मदद ली और मौके पर चारपाई मंगाई। चारपाई को रसियो से बांधकर कुएं में लटका दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड चारपाई पर चढ़ गया। टीम मेंबर ने चारपाई को समानांतर ऊपर खींचकर लेपर्ड को बचा लिया। दूसरी टीम जाल लेकर खड़ी थी। चारपाई के उपर आने के बाद जाल से लेपर्ड को कवर कर लिया और बार निकाल कर पिंजरे में शिफ्ट कर लिया।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सिंगारी गांव में बनाया आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं के लिए की सुविधाएं पाली/रोहट। पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासन की ओर से रोहट क्षेत्र के सिंगारी गांव में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया। यहां मतदान करने आने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए टेंट, छाया, कारपेट और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। मतदान केंद्र पर गर्मी से बचाव और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष इंतजाम किए गए, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
    1
    सिंगारी गांव में बनाया आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं के लिए की सुविधाएं
पाली/रोहट। पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासन की ओर से रोहट क्षेत्र के सिंगारी गांव में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया। यहां मतदान करने आने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए टेंट, छाया, कारपेट और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई।
मतदान केंद्र पर गर्मी से बचाव और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष इंतजाम किए गए, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.